Advertisment

बदायूं: सुशासन, धर्म और सेवा भावना की प्रतिमूर्ति थीं अहिल्याबाई : राजीव गुप्‍ता

बदायूं में लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस मौके पर भाजपा कार्यालय पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि प्रदेश सह कोषाध्यक्ष भाजपा व बरेली कैंट विधायक संजीव अग्रवाल ने उनके जीवन पर प्रकाश डाला

author-image
Manoj Verma
फोटो

संगोष्‍ठी को संबोधित करते कैंट विधायक Photograph: (self)

बदायूं, वाईबीएन नेटवर्क 

Advertisment

बदायूं में लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस मौके पर भाजपा कार्यालय पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि प्रदेश सह कोषाध्यक्ष भाजपा व बरेली कैंट विधायक संजीव अग्रवाल भाजपा जिलाध्‍यक्ष राजीव कुमार गुप्‍ता, क्षेत्रीय उपाध्‍यक्ष आरएस पाल ने उनके संघर्षमयी जीवन पर प्रकाश डाला। 

गुरुवार को बदायूं के भाजपा कार्यालय में संगोष्‍ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्‍य अतिथि बरेली कैंट विधायक संजीव अग्रवाल ने कहा क‍ि रानी अहिल्याबाई होलकर ने सुशासन, धर्म और सेवा भावना पर प्रकाश डाला और कहा कि भारत की संस्कृति को आगे बढ़ाने और उसे सुरक्षित रखने में उन्होंने अहम भूमिका निभाई। रानी अहिल्याबाई होल्कर का जीवन सामाजिक न्याय और नारी सशक्तिकरण का आदर्श उदाहरण है। 

संगोष्‍ठी में बोले भाजपा जिलाध्‍यक्ष, सुशासन, धर्म और सेवा भावना की प्रतिमूर्ति थीं अहिल्याबाई

Advertisment

जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने कहा कि हमें लोकमाता अहिल्याबाई के जीवन से प्रेरणा लेने चाहिए। लोकमाता ने अपनी शासन व्यवस्था में आध्यात्मिक व धार्मिकता का भाव समाविष्ट किया था। उन्होंने प्रजा के हित को सर्वोपरि रखते हुए जाति- धर्म से ऊपर उठकर शासन व्यवस्थाएं संचालित की।लोकमाता अहिल्याबाई भारतीय धर्म, संस्कृति व सनातन परंपरा की साक्षात प्रतिमूर्ति थी। भाजपा रानी अहिल्याबाई होलकर की 300वीं जयंती पर कई कार्यक्रम आयोजित कर रही है यही लोकमाता को सच्ची श्रद्धांजलि है।

कार्यक्रम में यह रहे मौजूद 

इस मौके पर क्षेत्रीय उपाध्यक्ष आरएस पाल, पूर्व चेयरमैन दीपमाला गोयल, एमपी सिंह राजपूत, अमिता उपाध्याय, मनोज मसीह, धीरज पटेल, सीमा राठौर, वीरेंद्र राजपूत, मनोज पाल, अनेकपाल पाल, विमल पाल, रचना शंखधार, वीरपाल बघेल, रामचरन पाल, नत्थूलाल पाल, सुनील पाल, अरुण पाल, सरनाम पाल, संजीव पाल, निरंजन पाल आदि मौजूद रहे। 

Advertisment
Advertisment