Advertisment

Badaun: पालिका फैला रही कचरा, कांग्रेस खफा, आंदोलन की चेतावनी

उझानी नगर पालिका प्रशासन नगर समेत आसपास के गांवों में कचरा फैला रहा है, इससे नगर समेत ग्रामवासी भी परेशान हैं। कांग्रेस ने पालिका प्रशासन को कचरा फैलाने पर आंदोलन की चेतावनी देते हुए ज्ञापन सौंपा है।

author-image
Manoj Verma
एडिट
फोटो

उझानी नगर पालिका ईओ को ज्ञापन देते कांग्रेसी Photograph: (self)

Badaun: पालिका फैला रही कचरा, कांग्रेस खफा, आंदोलन की चेतावनी

Advertisment

बदायूं, बाईवीएन नेटवर्क 

उझानी नगर पालिका प्रशासन नगर समेत आसपास के गांवों में कचरा फैला रहा है, इससे नगर समेत ग्रामवासी भी परेशान हैं। कांग्रेस ने नगर पालिका प्रशासन को कचरा फैलाने पर आंदोलन की चेतावनी देते हुए ज्ञापन सौंपा है। ज्ञापन में कहा गया है क‍ि काफी समय से पटपरागंज के लोग गंदगी झेल रहे हैं, जल्‍द ही निष्‍तारण नहीं किया गया तो वह जिला मुख्‍यालय पर धरना-प्रदर्शन करेंगे। 

 

Advertisment

पटपरागंज गांव वालों के सामने पालिका ने खडी कर दी मुसीबत 

 उझानी नगर से सटे पटपरागंज गांव वाले नगर पालिका प्रशासन के इस रवैये से काफी परेशान हैं। वजह है क‍ि नगर का आधे से ज्‍यादा कचरा पालिका कर्मी पटपरागंज में डाल रहे हैं। नगर पालिका प्रशासन ने गांव वालों के सामने मुसीबत खडी कर दी है। 

 

Advertisment

 

भाकियू भी कर चुकी है धरना-प्रदर्शन 

उझानी नगर पालिका प्रशासन के खिलाफ भारतीय किसान यूनियन भी धरना-प्रदर्शन कर चुकी है। बीते दिनों पटपरागंज में गंदगी को लेकर भाकियू ने कई दिनों तक धरना दिया था। वरिष्‍ठ अधिकारियों के आश्‍वासन के बाद धरना खत्‍म किया गया, लेकिन अभी तक समस्‍या का समाधान नहीं किया गया है। 

Advertisment

 

यह है कांग्रेस की मांग 

नगर से लेकर पटपरागंज गांव तक फैल रहे कचरे को लेकर ज्ञापन सौंपने वाले कांग्रेस नगर अध्‍यक्ष अरुण पाराशर ने कहा है क‍ि नगर पालिका प्रशासन को जल्‍द ही जमीन खरीदकर अपना डंपिंग ग्राउंड बनाना चाहिए, ता‍कि लोगों को गंदगी से निजात मिल सके। उन्‍होंने कहा क‍ि अगर जल्‍द ही ऐसा नहीं किया गया तो इसका अंजाम अच्‍छा नहीं होगा। 

Advertisment
Advertisment