Badaun: भाजपा के सक्रिय सदस्यों के विधानसभा स्तरीय सम्मेलन में बताई गईं सरकार की नीतियां
बदायूं में बिसौली और दातागंज विधानसभा क्षेत्रों में भाजपा के सक्रिय सदस्यों का विधानसभा स्तरीय सम्मेलन किया गया। इस मौके पर राजय और केंद्र सरकार की नीतियों को बताया गया। इसके साथ ही बेहतर कार्य करने वाले सदस्यों को सम्मानित किया गया
सक्रिय कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते क्षेत्रीय अध्यक्ष दुर्विजय सिंह शाक्य Photograph: (self)
बदायूं, वाईबीएन नेटवर्क
Advertisment
बदायूं में बिसौली और दातागंज विधानसभा क्षेत्रों में भाजपा के सक्रिय सदस्यों का विधानसभा स्तरीय सम्मेलन किया गया। इस मौके पर राजय और केंद्र सरकार की नीतियों को बताया गया। इसके साथ ही बेहतर कार्य करने वाले सदस्यों को सम्मानित किया गया।
बिसौली विधानसभा क्षेत्र में विधा मंदिर इंटर कालेज में भाजपा के सक्रिय सदस्यों के सम्मेलन का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि क्षेत्रीय अध्यक्ष दुर्विजय सिंह शाक्य ने भारत माता के चित्र एवं जनसंघ के संस्थापक श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन कर शुभारंभ किया! उन्होंने कहा कि भाजपा अपने कार्यकर्ताओ के त्याग, तपस्या, बलिदान के दम पर 45 वर्षो की राजनैतिक यात्रा में राष्ट्रवाद के मूल सिद्धांत क़ो अपनाकर विश्व का सबसे बड़ा राजनैतिक दल बन गया है। उन्होंने कहा कि अंत्योदय के सिद्धांत पर चलकर मोदी योगी की सरकार ने तमाम जानकल्याणकारी योजनाए देकर जनता का विश्वास जीता है वहीं मोदी का संकल्प है कि वर्ष 2047 में भारत को विकसित राष्ट्र बनेगा। यह लक्ष्य कार्यकर्ताओ के कठिन परिश्रम से ही पूरा होगा।
इन कार्यकर्ताओं को किया गया सम्मानित
Advertisment
कार्यक्रम में क्षेत्रीय अध्यक्ष ने पांच वरिष्ठ कार्यकर्ताओ चंद्रेश वार्ष्णेय, बुधपाल सिंह, जंडेल सिंह, बसंत लाल मौर्य,क़ो अंगवस्त्र भेटकर सम्मानित किया!
इन्होंने भी किया संबोधित
सम्मेलन में विशिष्ट अतिथि राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य महेंद्र सिंह राणा, कौशल कुमार साहू, पूर्व विधायक कुशाग्र सागर ने भी संबोधित किया। उन्होंने धारा 370,35 ए, राम मंदिर निर्माण, वक्फ बिल, सहित विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा कर कार्यकर्त्ताओ क़ो मोदी योगी सरकार की नीतियों क़ो विकसित भारत के संकल्प क़ो पूरा करने के लिए जन जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।
Advertisment
कार्यक्रम में यह रहे मौजूद
कार्यक्रम में वरिष्ठ नेता हरिओम पाराशरी, ब्लॉक प्रमुख ओमकृष्ण, पूर्व प्रमुख अमित पाठक, ठाकुर शिवम प्रताप सिंह, संदीप चौहान,पंकज सिंह चौहान, नगर अध्यक्ष मनोज गुप्ता,सुनील सिंह, रितेश चौहान, दिनेश राजपूत, विजय शर्मा,महिला मोर्चा अध्यक्ष सविता शर्मा,चेयरमैन मुड़िया अनुपम पाठक, पूर्व चेयरमैन विकार अहमद, सनवीर पाल, अमित पंडित, सरिता वार्ष्णेय, रीना राघव, रेनू कुमारी, सभासद कृष्णा गुप्ता, सभासद अमर पाल प्रजापति, राजीव चौहान, अभिषेक शर्मा आदि मौजूद रहे।
दातागंज में विधायक ने सम्मेलन को किया संबोधित
Advertisment
दातागंज में हुए सक्रिय कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते विधायक राजीव कुमार सिंह Photograph: (self)
मंगलवार को बिसौली के साथ ही दातागंज विधानसभा में भी सक्रिय कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। दातागंज विकास खंड परिसर में हुए कार्यक्रम का शुभारंभ श्यामा प्रसाद मुखर्जी व दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। सम्मेलन में मुख्य अतिथि पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष कासगंज केपी. सिंह को विधायक राजीव कुमार सिंह ने प्रतीक चिन्ह भेंटकर उनका स्वागत किया।
मुख्य अतिथि ने सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा को आप जैसे कार्यकर्ताओं ने कड़ी मेहनत से पार्टी को सींचा है जिसके कारण ही हम आज दुनिया में भाजपा को सबसे बड़ी पार्टी का स्थान दिलाने में में सफल हुए हैं।
विधायक राजीव कुमार सिंह ने भाजपा कार्यकर्ताओं को पार्टी की रीढ़ बताते हुए कहा कि जिनके दम पर ही आज केंद्र में मोदी की लगातार तीसरी सरकार बनी है और प्रदेश में दूसरी बार मुख्यमंत्री के रूप मेे योगी विराजमान हैं। उन्होंने केंद्र और राज्य सरकार की नीतियों का प्रचार भी किया।
युवा भाजपा नेता ब्लाक प्रमुख अतेन्द्र विक्रम सिंह ने कहा कि भाजपा एक लोकतांत्रिक पार्टी है जिसका कोई विकल्प नही है और कार्यकर्ताओं से आह्वान करते हैं कि अभी से 2027 में तीसरी बार भाजपा सरकार बनाने के लिए अभी से तैयारी शुरू कर दें।
सम्मेलन में यह रहे मौजूद
सम्मेलन में मुख्य रूप से जिला महामंत्री शारदाकांत (शीकू भईया), वरिष्ठ भाजपा नेता आरएस पाल, डीसीडीएफ अध्यक्ष रवेन्द्रपाल सिंह, धीरज सक्सेना, दिनेश कुमार सिंह, देवेन्द्र सिंह शाक्य प्रधान, अनूप गुप्ता, तेजपाल सागर, देवेश तोमर, धर्मेन्द्र गुप्ता, वीर सिंह, सुरेन्द्र सिंह गुर्जर, राज कश्यप,नरेशपाल सिंह पाल, राहुल कुमार लोधी, राजीव सिंह तोमर, पन्ना लाल शाक्य, ओमप्रताप सिंह, भावेश प्रताप सिंह, अंशुल सागर, रिशू चौहान, विपिन गुप्ता,आशा कन्नौजिया, नेत्रपाल सागर, देवनारायण कश्यप आदि मौजूद रहे।
Advertisment
हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें!
विशेष ऑफ़र और नवीनतम समाचार प्राप्त करने वाले पहले व्यक्ति बनें