BJP District President: कुछ ही समय में सामने आएगा भाजपा जिलाध्यक्ष का नया चेहरा, या पुराने पर ही हाईकमान का भरोसा
बदायूं, वाईबीएन नेटवर्क
जिले में लंबे समय से भाजपा के जिलाध्यक्ष पद की घोषणा के इंतजार के बाद अब संशय कुछ ही समय में खत्म होने वाला है। दोपहर तीन बजे से पहले ही जिलाध्यक्ष के नाम की घोषणा हो जाएगी। देखना यह है कि इस बार जिलाध्यक्ष का सेहरा किसके सिर बंधेगा। हलांकि पार्टी से ही जुडे नेता अंदरखाने यह चर्चा करते नजर आ रहे हैं, कि पुराने जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता पर ही पार्टी ने भरोसा जताया है।
नए चेहरे को मिलेगा मौका या राजीव कुमार गुप्ता ही मार सकते हैं हैट्रिक
दो बाहर से जिला अध्यक्ष का कार्यभार संभाल रहे राजीव कुमार गुप्ता हैट्रिक मार सकते हैं, वजह है कि उनकी दावेदारी सबसे मजबूत मानी जा रही है। वह संगठन से लेकर पार्टी के बडे नेताओं के बीच अपनी पकड काफी समय से मजबूत बनाए हुए हैं, ऐसे में माना जा रहा है कि राजीव कुमार गुप्ता को ही तीसरी बार यह जिम्मेदारी मिल सकती है।
38 लोगों ने किया था आवेदन
भाजपा जिलाध्यक्ष के लिए 38 नेताओं ने आवेदन किया है। आवेदन करने वालों में राजीव कुमार गुप्ता, राणा प्रताप सिंह, भेष पटेल, दीपमाला गोयल, प्रभाशंकर वर्मा, अरुण प्रकाश, पुरुषोत्तम टाटा, राजेश्वर सिंह पटेल, महेश शर्मा, सीमा राठौर, केसी शाक्य, नेकपाल कश्यप, मनोज कृष्ण गुप्ता, प्रदीप कुमार सिंह, दुर्गेश वार्ष्णेय, पंकज सिंह चौहान, तीर्थेंद्र सिंह पटेल, सुधीर श्रीवास्तव, सुखदेव राठौर, विवेक राठी, एमपी सिंह राजपूत, रजनी मिश्रा, राजीव वार्ष्णेय, सत्यवीर सिंह, संजीव पाराशरी, दीपक गुप्ता, मनोज गुप्त, मनोज मोदी, अमिता उपाध्याय, रेनू सिंह, मुनीश अग्रवाल, अरविन्द कुमार, विजय पाल सिंह, अशोक भारतीय, दीक्षा माहेश्वरी, हरिओम पाराशरी, आरती कश्यप, सुभाष गौड़ शामिल हैं।