Advertisment

बदायूं:: शेखूपुर विधानसभा क्षेत्र में सक्रिय कार्यकर्ताओं का भाजपा ने बढाया मान

बदायूं में भाजपा के सक्रिय सदस्‍यता सम्‍मेलन का आयोजन सभी विधानसभा क्षेत्रों में किया जा रहा है। शेखूपुर विधानसभा क्षेत्र में हुए कार्यक्रम में मुख्‍य अतिथि जिलाध्‍यक्ष ने कार्यक्रम को संबोधित किया। इस मौके पर सरकार की नीतियो का गुणगान किया गया

author-image
Manoj Verma
फोटो

कार्यक्रम को संबोधित करते भाजपा जिलाध्‍यक्ष राजीव कुमार गुप्‍ता Photograph: (self)

बदायूं, वाईबीएन नेटवर्क 

Advertisment

बदायूं में भाजपा के सक्रिय सदस्‍यता सम्‍मेलन का आयोजन सभी विधानसभा क्षेत्रों में किया जा रहा है। शेखूपुर विधानसभा क्षेत्र में हुए कार्यक्रम में मुख्‍य अतिथि जिलाध्‍यक्ष ने कार्यक्रम को संबोधित किया। इस मौके पर सरकार की नीतियो का गुणगान किया गया।

 बदायूं स्थित बिट्टटो लॉन में शेखूपुर विधानसभा का सक्रिय सदस्यता सम्मेलन संपन्न हुआ जिसको जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता, पूर्व विधायक धर्मेंद्र शाक्य ने संबोधित किया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने कहा कि भाजपा की वर्ष 1980 में स्थापना हुई। आज 45 साल बाद पार्टी केंद्र के अलावा 20 से अधिक राज्‍यों में सरकार चला रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व गृहमंत्री अमित शाह की जोड़ी ने भारत को शिखर पर पहुंचाया है। उन्होंने कहा कि भाजपा सभी वर्ग के लोगों की पार्टी है। पार्टी में सभी वर्ग के लोगों को सम्मान मिला है। अन्य दलों में परिवारवाद व जातिवाद की राजनीति होती है।

क्‍या बोले पूर्व विधायक 

Advertisment

पूर्व विधायक धर्मेंद्र शाक्य ने कहा हर कार्यकर्ता के दिल में राष्ट्र निर्माण की भावना होनी चाहिए। संगठन की भूमिका को रेखांकित करते हुए उन्होंने कहा कि सक्रिय कार्यकर्ता किसी भी संगठन की जीवंत आत्मा होते हैं और जब यह आत्मा राष्ट्रहित में जागृत होती है तो अनिवार्य रूप से परिवर्तन होता है। 

यह रहे मौजूद 

इस मौके पर अरविंद गौतम, जिला महामंत्री एमपी सिंह राजपूत, जिला उपाध्यक्ष बीएस मौर्य, नेकपाल कश्यप, वीरेंद्र राजपूत, यादवेंद्र शाक्य, शिशुपाल शाक्य व अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Advertisment
Advertisment