बदायूं, वाईबीएन नेटवर्क
बदायूं के सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के गांव सोवरनपुर के पास रोड किनारे करीब 50 वर्षीय व्यक्ति की लाश मिली। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसको जिला अस्पताल भिजवाया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस शव की शिनाख्त के प्रयास कर रही है, लेकिन उसकी पहचान नहीं हो सकी।
रविवार को शाम करीब छह बजे सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के गांव सोवरनपुर और लखनपुर के बीच राहगीरों ने देखा कि करीब 50 वर्षीय व्यक्ति बेहोशी की हालत में पडा है। उसको देखने के लिए वहां तमाम भीड जुट गई। इसके बाद मामले की सूचना सिविल लाइंस पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही एसएचओ सिविल लाइंस मनोज कुमार सिंह पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने आनन-फानन में उसको जिला अस्पताल भिजवाया, जहां डॉक्टरों ने उसको मृत घोषित कर दिया। इसके बाद पुलिस ने शव की शिनाख्त के प्रयास किए, लेकिन उसकी पहचान नहीं हो सकी। इसके बाद पुलिस ने उसको पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
पुलिस का दावा मानसिक मंदित है मरने वाला व्यक्ति
सोवरनपुर और लखनपुर गांव के बीच में रोड किनारे मृत मिले व्यक्ति को सिविल लाइंस पुलिस ने मानसिक मंदित करार दिया है। एसएचओ सिविल लाइंस मनोज कुमार सिंह का कहना है कि उसके पहनावे से यह प्रतीत होता है कि वह मानसिक मंदित है। शव की शिनाख्त के प्रयास कराए जा रहे हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।