Advertisment

Dead body: बदायूं शहर में घर के अंदर फंदे पर लटकी मिली युवक की लाश, आत्‍महत्‍या की आशंका

सदर कोतवाली क्षेत्र के मुहल्‍ला जालंधरी सराय में घर के अंदर युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस ने दरवाजा तोडकर देखा तो शव फंदे से लटका था। युवक की लाश मिलने के बाद तमाम तरह की चर्चाएं चल रही हैं, लेकिन पुलिस आत्‍महत्‍या की दिशा में जांच कर रही है।

author-image
Manoj Verma
एडिट
फोटो

घटनास्‍थल पर मौजूद पुलिस Photograph: (self)

बदायूंं,वाईबीएन नेटवर्क 

सदर कोतवाली क्षेत्र के मुहल्‍ला जालंधरी सराय में घर के अंदर युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस ने दरवाजा तोडकर देखा तो शव फंदे पर लटका था। युवक की लाश मिलने के बाद तमाम तरह की चर्चाएं चल रही हैं, लेकिन पुलिस आत्‍महत्‍या की दिशा में जांच कर रही है। 

सदर कोतवाली क्षेत्र के मुहल्‍ला जालंधरी सराय निवासी 30 वर्षीय सुनील साहू पुत्र वेदराम घर में अकेला ही रहता था। करीब आठ दिन से उसको किसी ने नहीं देखा था। शनिवार की सुबह आसपास के लोगों को उसके घर से बदबू आई तो उन्‍होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर जाकर आसपास के लोगों के सहयोग से घर का दरवाजा तोडा तो अंदर का हाल देखकर सभी चौंक गए। कमरे के अंदर सुनील की लाश फंदे से लटकी थी। 

आठ दिन पहले शराब के नशे में देखा गया था सुनील 

आसपास के लोगोे ने बताया कि सुनील शराब पीने का आदी था। उसको आठ दिन पहले शराब के नशे में देखा गया था। इसके बाद वह घर के बाहर नहीं देखा गया। इधर,फोरेसिंक टीम ने मौके से साक्ष्‍य जुटाए हैं।

विधवा भाभी से हुआ था सुनील का विवाद, भाभी इसके बाद गायब 

सुनील के एक बडे भाई का दो महीने पहले देहांंत हो गया था। सुनील अविवाहित था और वह भाभी के साथ ही रहता था। उसकी भाभी बिहार प्रांत की बताई जाती है। आठ दिन पहले ही उसका भाभी से विवाद हुआ था, इसके बाद उसकी भाभी भी गायब है। पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है।  

Advertisment
Advertisment