Advertisment

murder: बदायूं में ई रिक्‍शा चालक की गला रेतकर हत्‍या

बदायूं के सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में ई रिक्‍शा चालक की गला रेतकर हत्‍या कर दी गई। कातिल उसका शव रोड किनारे छोडकर भाग गए। मृतक के परिजनों ने गांव के ही कुछ लोगों पर पुरानी रंजिश के चलते हत्‍या का आरोप लगाया है

author-image
Manoj Verma
एडिट
फोटो

घटनास्‍थल पर मौजूद पुलिस और ग्रामीण Photograph: (self)

बदायूं, वाईबीएन नेटवर्क

Advertisment

बदायूं के सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में ई रिक्‍शा चालक की गला रेतकर हत्‍या कर दी गई। कातिल उसका शव रोड किनारे छोडकर भाग गए। मृतक के परिजनों ने गांव के ही कुछ लोगों पर पुरानी रंजिश के चलते हत्‍या का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के गांव आमगांव निवासी 51 वर्षीय मनोज पटेल खेती किसानी के अलावा ई रिक्‍शा भी चलाता था। गांव के ही कुछ लोगों से कुछ दिन पहले उसकी कहासुनी हो गई थी। मगर, परिजनों ने उसको नजर अंदाज कर दिया था। मंगलवार की सुबह कुछ लोगों ने देखा कि गांव के ही बाहर रोड किनारे खून से लथपथ मनोज का शव पडा है। यह देखते ही उन्‍होंने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही एसएचओ मनोज कुमार सिंह पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। घटना की जानकारी होते ही मृतक के परि‍जन भी रोते बिलखते घटनास्‍थल पर पहुंच गए। इसके बाद पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्‍टमार्टम को भिजवाया। 

रोजाना की तरह सोमवार को भी रिक्‍शा लेकर निकला था मनोज

Advertisment

ई रिक्‍शा चालक मनोज पटेल रोजाना की तरह सोमवार की सुबह भी ई रिक्‍शा लेकर शहर को निकला था। वह रात भर घर नहीं पहुंचा तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। इसी दौरान उनको सूचना मिली कि मनोज का शव गांव के ही बाहर पडा है। 

परिजनों ने गांव के ही कुछ लोगों पर घर से बुलाकर ले जाने का लगाया आरोप

मृतक के परिजनों ने गांव के ही कुछ लोगों पर घर से बुलाकर ले जाने का आरोप लगाया है। उनका कहना है क‍ि गांव के ही लोग पुरानी रंजिश के चलते उसको घर से बुलाकर ले गए थे। इसके बाद रात में उन्‍होंने किसी समय गला रेतकर हत्‍या कर दी। इस संबंध में एसएचओ सिविल लाइंस मनोज कुमार सिंह का कहना है क‍ि गांव के ही कुछ लोगों पर हत्‍या का आरोप लगा है। पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है, जल्‍द ही वर्कआउट कर दिया जाएगा।  

Advertisment

गांव के बाहर शराब के ठेके पर हुआ था मनोज का विवाद 

ई रिक्‍शा चालक मनोज पटेल की हत्‍या के बाद गांव के लोग कई बात पुलिस को बता रहे हैं। गांव वालों का कहना है क‍ि सोमवार की देर शाम मनोज को गांव के बाहर शराब के ठेके पर देखा गया था। शराब के ठेके पर उसका गांव के ही दो युवकों से विवाद हुआ था। इसके बाद वह यहां से चला गया था। पुलिस इस तथ्‍य को भी जांच में शामिल कर रही है। 

 

Advertisment
Advertisment