बदायूं, वाईबीएन नेटवर्क
बदायूं में अखिल भारतीय हिंदू महासभा त्रिदंडी ने उघैती क्षेत्र के रहने वाले राम खिलाड़ी सिंह को मंडल अध्यक्ष मनोनीत किया है। उनके मनोनयन पर उनके समर्थकों ने मिष्ठान वितरण कर हर्ष जताया है।
बदायूं के उघैती क्षेत्र के गांव खितौरा के रहने वाले ठाकुर राम खिलाडी सिंह काफी समय से जनहित में कार्य कर रहे हैं। उनकी सनातनी विचारधारा को देखते हुए प्रदेश अध्यक्ष सौरभ कुमार सिंह ने उनको मंडल अध्यक्ष मनोनीत किया।
कार्यकर्ताओं में हर्ष स्वागत की तैयारी
नव नियुक्त मंडल अध्यक्ष राम खिलाडी के मनोनयन की सूचना मिलते ही उनके समर्थकों में हर्ष की लहर दौड गई। उनका जगह-जगह स्वागत किया जाएगा, इसकी तैयारी उनके समर्थकों की ओर से की जा रही है। सभी उनको मिली इस कामयाबी के पीछे गौरवांवित हैं।
संगठन की बखूबी निभाएंगे जिम्मेदारी
नव नियुक्त मंडल अध्यक्ष रामखिलाडी सिंह ने कहा कि संगठन के उनको जो जिम्मेदारी दी है वह उसको बखूबी निभाएंगे। उन्होंने बताया कि वह हर गांव और बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं का गठन करेंगे, ताकि हिंदुत्व के हित में वह सभी की आवाज उठा सकें। उन्होंने कहा कि जल्द ही जिला कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा, उसमें बेहतर कार्य करने वालों को समय-समय पर संगठन की ओर से सम्मानित किया जाएगा।