Advertisment

Poisoning: जहरखुरानी गिरोह के शिकार युवक को रोड किनारे फेंका, जिला अस्‍पताल में भर्ती

वजीरगंज थाना क्षेत्र में दिल्‍ली से आ रहे युवक को जहरखुरानी गिरोह ने अपना शिकार बना लिया। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जहरखुरानी गिरोह के शिकार को जिला अस्‍पताल में भर्ती कराया है। पुलिस उसके होश में आने का इंतजार कर रही है।

author-image
Manoj Verma
फोटो

जिला अस्‍पताल में भर्ती जहरखुरानी गिरोह का शिकार युवक Photograph: (self)

Poisoning: जहरखुरानी गिरोह के शिकार युवक को रोड किनारे फेंका, जिला अस्‍पताल में भर्ती 

Advertisment

बदायूं, वाईबीएन नेटवर्क

वजीरगंज थाना क्षेत्र में दिल्‍ली से आ रहे युवक को जहरखुरानी गिरोह ने अपना शिकार बना लिया। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जहरखुरानी गिरोह के शिकार को जिला अस्‍पताल में भर्ती कराया है। पुलिस उसके होश में आने का इंतजार कर रही है। ताकि उसके परिजनों को सूचित किया जा सके। 

होली करीब आते ही सक्रिय हुए जहरखुरान 

Advertisment

होली करीब आते ही जहरखुरानी गिरोह सक्रिय हो जाता है। इसके बाद वह दिल्‍ली या अन्‍य राज्‍यों से आने वाले लोगों को अपना शिकार बनाते हैं। ऐसे में वह इस गिरोह के शिकार होते हैं तो उनकी कई महीनों की जमापूंजी भी लुट जाती है, ऐसे में उनका त्‍योहार फीका हो जाता है। 

सात दिन में जिला अस्‍पताल पहुंचे दस जहरखुरानी गिरोह के शिकाार

होली का त्‍योहार करीब आते ही दिल्‍ली बदायूं रूट पर जहरखुरानी गिरोह सक्रिय हो गया है, इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है क‍ि पिछले सात दिन में दस युवक जहरखुरानी गिरोह के शिकार हुए हैं। 

Advertisment

होटल ढाबे वाले भी गिरोह में शामिल, पुलिस नहीं कर पाती पर्दाफाश 

होली हो या दिवाली यह त्‍योहार करीब आते ही जहरखुरानी गिरोह सक्रिय हो जाता है। ऐसा नहीं कि इस गिरोह के पास लोगों को भांपने का कोई जादू हो यह ढाबे और होटल वालों के साथ ही मिलकर इस वारदात को अंजाम देते हैं और पुलिस इनको नहीं पकड पाती है। 

 

Advertisment
Advertisment