Advertisment

Politics: बदायूं में पत्‍नी के चेयरमैन बनते ही राजनीति के शिकार होने लगे सपा के पूर्व मंत्री आबिद रजा

बदायूं में सपा के कद्दावर नेता और पूर्व मंत्री आबिद रजा फिर एक बार फिर सुर्खियों में हैं। इस बार उनको राजनैतिक क्षेत्र में कमजोर बनाने के लिए सियासी लोग अब उनके परिवार को टारगेट कर रहे हैं। इसी सियासी राजनीति के चलते उनके भाई पर मुकदमा दर्ज कराया गया

author-image
Manoj Verma
फोटो

आबिद रजा Photograph: (self)

बदायूं, वाईबीएन नेटवर्क 

Advertisment

बदायूं में सपा के कद्दावर नेता और पूर्व मंत्री आबिद रजा फिर एक बार फिर सुर्खियों में हैं। इस बार उनको राजनैतिक क्षेत्र में कमजोर बनाने के लिए सियासी लोग अब उनके परिवार को टारगेट कर रहे हैं। इसी सियासी राजनीति के चलते उनके भाई पर मुकदमा दर्ज कराया गया। इसके बाद उनकी चेयरमैन पत्नी फात्मा रजा पर भंडारे में चप्पल पहनने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी गई है। इसके बाद अब सियासी गलियारों में भी हवाएं तेज हो गई हैं। 

चेयरमैनी चुनाव में हिंदू वोटरों की संख्‍या बढने पर शुरू हुई थी साजिश  

पूर्व मंत्री और वरिष्‍ठ सपा नेता आबिद रजा की पत्‍नी फात्‍मा रजा बीते निकाय चुनाव में सपा से चेयरमैनी का चुनाव लडी थीं। भाजपा से दीपमाला गोयल चुनाव मैदान में थीं। इस चुनाव में फात्‍मा रजा को हिंदुओं का भरपूर समर्थन मिला और वह भाजपा प्रत्‍याशी को हराकर चुनाव जीत गईं। हिंदू बूथों पर फात्‍मा को दस हजार से ज्‍यादा वोट मिले इसी के बाद पूर्व मंत्री के खिलाफ साजिश शुरू हो गई।   

Advertisment

 

पूर्व मंत्री के भाई आसिफ रजा पर लगाया गया हंगामा और मारपीट का आरोप 

पूर्व मंत्री आबिद रजा के भाई आसिफ रजा क्षय रोग विभाग में जिला कार्यक्रम समन्‍वयक पद पर तैनात हैं। बीते दिनों उन्‍होंने विभागीय खर्च का ब्‍योरा मांगा तो विवाद हो गया। इस विवाद का वीडियो भी वायरल हुआ जिसमें साफ तौर पर देखा जा सकता है क‍ि आसिफ रजा पर ही एक कर्मचारी कुर्सी फेंक रहा है वह अपना बचाव करते नजर आ रहे हैं। इसके बाद भी कर्मचारियों की ओर से आसिफ रजा पर गंभीर धाराओे में मुकदमा दर्ज कराया गया। इसके बाद अब मौजूदा चेयरमैन पूर्व मंत्री की पत्‍नी पर धार्मिक भावनाओं को आहत करने का आरोप लगाया गया है। जबकि वह धार्मिक आयोजन में शामिल होने गई थीं। मंदिर के बाहर भंंडारे का आयोजन किया गया जिसमें मंदिर कमेटी की ओर से उनको आमंत्रित किया गया था। यहां उन्‍होंने प्रसाद वितरण किया जिसमें जूते पहनकर प्रसाद वितरण का आरोप लगाते हुए कुछ संगठनों ने उनके खिलाफ तहरीर दी है। 

Advertisment

हिंदुओं में बढती लोकप्रियता से विरोधियों के निशाने पर आबिद 

हिंदू वोटरो में बढती लोकप्रियता की वजह से भी आबिद रजा कुछ बडे नेताओं के निशाने पर आते जा रहे हैं। उनकी राजनैतिक छवि को धूमिल करने के लिए हर हथकंडें अपनाए जा रहे हैं। सदर विधानसभा सीट से वर्ष 2012 में वह सपा से चुनाव जीते और उनको मंत्री भी बनाया गया था। इसके बाद उन्‍होने हिंदू वोटरों में सेंध लगानी शुरू कर दी। मौजूदा समय में उनकी लो‍कप्रियता हिंदूओं में ज्‍यादा बढती जा रही है, यह बात आबिद की ओर से की गई प्रेस वार्ता में उन्‍होंने वीडियो जारी कर कही है। 

Advertisment
Advertisment