Advertisment

Trishul Yatra:बदायूं पहुंची भगवा त्रिशूल यात्रा, जगह-जगह हुआ स्‍वागत

प्रयागराज से दिल्‍ली जा रही भगवा त्रिशूल यात्रा गुरूवार को बदायूं पहुंची। भगवा त्रिशूल याता के यहां पहुंचने पर हिंदू संगठनों के अलावा भाजपाइयो ने जगह-जगह यात्रा का स्‍वागत किया।

author-image
Manoj Verma
फोटो

बदायूं शहर में पहुंची भगवा त्रिशूल यात्रा Photograph: (self)

Trishul Yatra:बदायूं पहुंची भगवा त्रिशूल यात्रा, जगह-जगह हुआ स्‍वागत 
बदायूं,बाईवीएन नेटवर्क 
प्रयागराज से दिल्‍ली जा रही भगवा त्रिशूल यात्रा गुरूवार को बदायूं पहुंची। भगवा त्रिशूल याता के यहां पहुंचने पर हिंदू संगठनों के अलावा भाजपाइयो ने जगह-जगह यात्रा का स्‍वागत किया। यात्रा में शामिल संगठन के पदाधिकारियों ने सभी का आभार जताया, उन्‍होंने कहा कि वह हिंदुत्‍व की अलख जगाने निकले हैं। 

भाजपा युवा मोर्चा के पूर्व राष्‍ट्रीय उपाध्‍यक्ष कर रहे यात्रा का नेतृृत्‍व 

भगवा त्रिशूल यात्रा प्रयागराज से दिल्‍ली पहुंचेगी, यात्रा का नेतृत्‍व भाजपा युवा मोर्चा के पूर्व राष्‍ट्रीय उपाध्‍यक्ष राजेश यादव कर रहे हैं। बदायूं पहुंचने पर उन्‍होंने कहा क‍ि यात्रा के माध्‍यम से वह हिंदुत्‍व की अलख जगाने निकले हैं। 

जिला पंचायत अध्‍यक्ष के आवास पर हुआ भव्‍य स्‍वागत 

बदायूं पहुंचने पर यात्रा का जगह-जगह स्‍वागत हुआ। इसके साथ ही जिला पंचायत अध्‍यक्ष वर्षा यादव के आवास पर तमाम भाजपा नेताओं ने यात्रा का स्‍वागत किया। यहां सदर विधायक महेश चंद्र गुप्‍ता, पूर्व चेयरमैन दीपमाला गोयल, पूर्व एमएलसी जितेंद्र यादव आदि मौजूद रहे। 

शर्मा डीजे बना आकर्षण का केंद्र 

Advertisment

- यात्रा में आया बहजोई का शर्मा डीजे आकर्षण का केंद्र बना। भगवान श्रीराम के भजनों पर युवा वर्ग जमकर थिरका, शर्मा डीजे आने की सूचना प्रशासन को पहले ही दे दी गई थी, ऐसे में पुलिस प्रशासन ने जाम की स्थि‍त‍ि को देखते हुए कुछ रूट भी डायवर्ट किए। 

Advertisment
Advertisment