बदायूं, वाईबीएन नेटवर्क
बदायूं में भारतीय जनता पार्टी की ओर से महिला सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में आईं तिलहर से भाजपा विधायक सलोना कुशवाहा ने एक राष्ट्र, एक चुनाव के मुद्दे को उठाया। उन्होंने कहा कि एक राष्ट्र एक चुनाव देशहित में है। भाजपा विधायक ने कहा कि सशक्त लोकतंत्र में और भागेदारी बढाने के लिए एक राष्ट्र, एक चुनाव जरूरी है।
मंगलवार को एक राष्ट्र-एक चुनाव के समर्थन के संबंध में महिला सम्मेलन का आयोजन उझानी के एक लाॅ कॉलेज में किया गया। सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि तिलहर विधायक सलोना कुशवाहा मौजूद रहीं। महिला सम्मेलन में सामाजिक क्षेत्र से जुड़ी महिलाओ और छात्राओं ने भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती मां के समक्ष दीप प्रज्वलन व सरस्वती वंदना से हुआ। सम्मेलन में मौजूद सभी को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि ने कहा कि एक राष्ट्र एक चुनाव से सरकारी संसाधनों की बर्बादी रुकेगी। सुरक्षा बलों पर दबाव कम होगा। नागरिक एक साथ मतदान कर पाएंगे।
एक राष्ट्र, एक चुनाव का निर्णय व्यक्तिगत हित से ऊपर: राजीव गुप्ता
विशिष्ट अतिथि जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने कहा एक राष्ट्र एक चुनाव से होने वाली बचत से देश में विकास के नए अध्याय लिखे जा सकते हैं। एक राष्ट्र एक चुनाव का निर्णय व्यक्तिगत हित से ऊपर उठकर राष्ट्र में परिवर्तन कार्यक्रम सिद्ध होगा। इससे होने वाली आर्थिक बचत आने वाली पीढ़ियों के लिए नई अवसर के द्वार खोलेगी। एक राष्ट्र एक चुनाव सिर्फ चुनावी मैनेजमेंट से आगे बढ़कर शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार इंफ्रास्ट्रक्चर विकास को तीव्र गति देने का सशक्त माध्यम भी बनेगा।
कार्यक्रम में यह रहे मौजूद
इस मौके पर अध्यक्ष जिला पंचायत वर्षा यादव, चेयरमैन उझानी पूनम अग्रवाल, चेयरमैन बिल्सी ज्ञानवती सागर, पूनम यादव, अमिता उपाध्याय, प्रतिभा सिंह, करुणा सोलंकी, दीक्षा माहेश्वरी, रजनी मिश्रा, रेनू सिंह, सीमा राठौर, सीरिता सिंह सहित आदि महिलाएं व सैकड़ों छात्राएं उपस्थित रहीं। सम्मेलन की अध्यक्षता कॉलेज की प्रवक्ता डॉ. रुचि गुप्ता और संचालन पूर्व चेयरमैन दीपमाला गोयल ने किया।