Advertisment

Gold Price Drop: अचानक से धड़ाम हुई सोने की कीमतें, 93,500 के नीचे पहुंचा दाम

सोने की कीमतों में शुक्रवार को बड़ी गिरावट दर्ज की गई और 24 कैरेट के 10 ग्राम सोने का भाव गिरकर 93,500 रुपए के नीचे आ गया है। आईबीजेए के अनुसार, 24 कैरेट के 10 ग्राम सोने की कीमत 968 रुपए कम होकर 93,393 रुपए हो गई है। यह पहले 94,361 रुपए थी।

author-image
YBN News
goldprice

goldprice Photograph: (ians)

Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

नई दिल्ली, आईएएनएस। सोने की कीमतों में शुक्रवार को बड़ी गिरावट दर्ज की गई और 24 कैरेट के 10 ग्राम सोने का भाव गिरकर 93,500 रुपए के नीचे आ गया है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्सएसोसिएशन (आईबीजेए) के अनुसार, 24 कैरेट के 10 ग्राम सोने की कीमत 968 रुपए कम होकर 93,393 रुपए हो गई है। यह पहले 94,361 रुपए थी।

सोने की कीमत बड़ी गिरावट

वहीं, चांदी की कीमत 86 रुपए बढ़कर 94,200 रुपए प्रति किलो हो गई है। इससे पहले चांदी की कीमत 94,114 रुपए प्रति किलो थी। हाल के दिनों में सोने की कीमतों में तेज गिरावट देखने को मिली है। इस हफ्ते सोने की कीमत करीब 2,200 रुपए कम हो गई है। 22 अप्रैल को 24 कैरेट के 10 ग्राम सोने का भाव अब तक के उच्चतम स्तर 1,00,000 रुपए को छू गया है।

इसके अतिरिक्त, 22 कैरेट के सोने की कीमत 91,115 रुपए प्रति 10 ग्राम, 20 कैरेट के सोने का भाव 83,120 रुपए प्रति 10 ग्राम और 18 कैरेट के सोने की कीमत कम होकर 75,650 रुपए हो गई है।

हाजिर के उलट वायदा बाजार में सोने में तेजी देखी जा रही है। हालांकि, कीमत 93,000 रुपए के करीब बनी हुई है। सोने का 5 जून का कॉन्ट्रैक्ट करीब एक प्रतिशत बढ़कर 93,215 पर है।

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कीमतों में कमी

Advertisment

सोने की कीमतों में कमी आने की वजह डॉलर के मुकाबले रुपए का मजबूत होना और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सोने की कीमतों में कमी आना है।

डॉलर के मुकाबले रुपयाआज 40 पैसे की तेजी के साथ 84 के स्तर के नीचे पहुंच गया है। यह सात महीनों में पहला मौका है जब डॉलर की तुलना में रुपया इस स्तर पर कारोबार कर रहा है।

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी बीते कुछ दिनों में सोने की कीमतों में नरमी देखी गई है। फिलहाल यह 3,265 डॉलर प्रति औंस के करीब बना हुआ है। 22 अप्रैल को यह 3,500 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया था।

Advertisment
Advertisment