Advertisment

क्या महंगा होने वाला है Gold? 1 फरवरी को पेश होगा केंद्रीय बजट

सोने की कीमत में पिछले दो हफ्ते से लगातार तेजी बनी हुई थी। हालांकि ट्रंप के शपथ लेने से पहले ही सोमवार को सोने के दाम गिर गए है। जानकारों के मुताबिक अटकलें लगाई जा रही हैं कि सरकार एक फरवरी को पेश होने वाले बजट में सोने पर कस्टम ड्यूटी बढ़ा सकती है।

author-image
Manish Tilokani
Gold Price May Increase
Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

नई दिल्ली, वाईबीएन नेटवर्क। 

एक फरवरी को केंद्रीय बजट पेश किया जाना है। सरकार इस बजट में कई ऐसी बड़ी घोषणाएं कर सकती है जिनका सीधा असर आम लोगों पर भी देखने को मिल सकता है। जानकारों के मुताबिक सरकार सोने पर कस्टम ड्यूटी बढ़ा सकती है। अगर ऐसा होता है तो सोने की कीमत और बढ़ जाएगी। माना जा रहा है कि इसके बाद सोने की कीमत में और तेजी आ सकती है। अगर ऐसा होता है तो सोने का आयात महंगा हो जाएगा। इससे सोने की कीमत और बढ़ जाएगी। बता दें कि पिछले साले कस्टम ड्यूटी को 15 फीसदी से घटाकर 6 फीसदी कर दिया गया था। इसके बाद सोने की कीमत में काफी गिरावट आ गई थी।

क्यों बढ़ाई जा सकती है कस्टम ड्यूटी 

पिछले बजट में सरकार ने लगातार बढ़ते दामों के बीच कीमतों को स्थिर करने करने के लिए सोने पर कस्टम ड्यूटी कम कर दी थी। हालांकि तभी से खपत बढ़ने की चिंता बढ़ हुई थी, जिससे व्यापार घाटा बढ़ सकता है। ऐसे में जानकारों का मानना है कि सरकार इस घाटे को रोकने के लिए बजट में सोने पर कस्टम ड्यूटी बढ़ाने का ऐलान कर सकती है।

Advertisment

क्या अभी सोना खरीदना होगा फायदेमंद?

अगर सरकार 1 फरवरी को पेश होने वाले बजट में सोने पर कस्टम ड्यूटी बढ़ाती है तो सोना महंगा हो जाएगा। ऐसे में एक्स्पर्ट्स का मानना है कि एक फरवरी से पहले सोने की खरीदारी करना फायदेमंद होगा और ये सोना खरीदने का सही समय है। हालांकि अगर कस्टम ड्यूटी नहीं बढ़ाई जाती है तो सोने की कीमतों में बहुत ज्यादा तेजी देखने को नहीं मिलेगी।

सोने का आज का भाव 

Advertisment

दोपहर 12 बजे जारी आईबीजेए के रेट के मुताबिक 24 कैरेट सोना 144 रुपये महंगा होकर 79383 रुपये प्रति 10 ग्राम के रेट से खुला। ताजा जानकारी के हिसाब से 24 कैरेट गोल्ड की कीमत 81,250 रुपए प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 74,490 रुपए प्रति 10 ग्राम हो चुकी है। 

Advertisment
Advertisment