Advertisment

Bollywood News: क्या बॉलीवुड में सुपरस्टार का दौर खत्म!

बॉलीवुड में अब कोई सुपरस्टार नहीं बचा है। ऐसा देखा जा रहा है कि कुछ समय पहले तक सुपरहिट मूवीज देने वाले एक्टर्स अब बैक टू बैक फ्लॉप फिल्में दे रहे हैं।

author-image
Ojaswi Tripathi
BOLLYWOOD

BOLLYWOOD Photograph: (google )

Bollywood News: बॉलीवुड एक ऐसी जगह है, जिसने इंडस्ट्री को कई सुपरस्टार दिए हैं। इनमें से कई ऐसे भी हैं, जिन्होंने पहले तो काफी सुपरहिट फिल्में दी, लेकिन देखते ही देखते उनका समय जाने लगा है। इसके चलते उनके फैंस भी काफी निराश रहने लगे हैं। इसका काफी सारा पहलू सामने निकल कर आ रहा है, जिसके ऊपर लोग बातें भी कर रहे हैं। कई लोग फिल्म के राइटर्स को जिम्मेदार मानते हैं तो कुछ एक्टर्स की भी गलती देते हैं। इसी में एक ऐसा मुद्दा भी सामने आया जिसने जनता को यह सोचने पर मजबूर कर दिया कि क्या 'सुशांत सिंह राजपूत' (Sushant Singh Rajput) के चले जाने के बाद बॉलीवुड का समय खत्म हो गया?

Advertisment

सुशांत सिंह राजपूत ने दी कई हिट फिल्में 

'सुशांत सिंह राजपूत' (Sushant Singh Rajput) एक ऐसा नाम है, जिन्होंने अपनी एक्टिंग से करोड़ों लोगों को अपना दीवाना बना दिया था। एक के बाद एक शानदार फिल्में देकर अपने छोटे से करियर में बेहतरीन एक्टिंग की मिसाल पेश करने वाले सुशांत सिंह राजपूत को आज हर कोई याद करता है। धोनी, छिछोरे, केदारनाथ और काई पोचे जैसी शानदार फिल्में देकर एक्टर ने हर किसी को उनके लिए सोचने पर मजबूर कर दिया था। सुशांत के चले जाने से लोगों को काफी ज्यादा सदमा भी पहुंचा था। 

सुपरस्टार्स  ने दी बैक टू बैक फ्लॉप फिल्में 

Advertisment

सुशांत सिंह के जाने के बाद सबको यह लगना शुरू हो गया कि बॉलीवुड में अब कोई सुपरस्टार नहीं बचा है। ऐसा देखा जा रहा है कि कुछ समय पहले तक सुपरहिट मूवीज देने वाले एक्टर्स अब बैक टू बैक फ्लॉप फिल्में दे रहे हैं। 

वहीं, अपने समय के मोस्ट हैंडसम तीनों खान इस लिस्ट में सबसे ऊपर आते है। बॉलीवुड के किंग खान यानी शाहरुख खान हो या दबंग सलमान खान अब उनका वो वक्त नहीं रहा जो पहला था। अपने टाइम में एक के बाद एक जबरदस्त फिल्में देकर लोगों को अपना दीवाना बनाने वाले ये एक्टर्स अब बढ़ती उम्र के चलते साल में सिर्फ एक फिल्म करते हैं। इसकी वजह से उनकी फैन फॉलोइंग भी कम होने लगी है। वहीं, आमिर खान की उम्र 59 साल हो गई है। इतना ही नहीं, एक्टर की फिल्में भी अब लोगों को उतनी खास पसंद नहीं आती है। बता दें, आमिर खान की 2022 में आई मूवी  'लाल सिंह चड्ढा' ने फैंस को काफी निराश किया था। 

यह भी पढ़ें: जनवरी में OTT पर रिलीज होंगी ये जबरदस्त फिल्में, वेकेशन होगा शानदार

Advertisment

हाल ही में कुछ ऐसे भी एक्टर्स हैं जिन्होंने अपनी फिल्मों से फैंस को दुखी किया है। इसमें सबसे पहला नाम वरुण धवन का नाम सामने आ रहा है। एक्टर की मूवी 25 दिसंबर 2024 को रिलीज हुई थी। वहीं, 9 दिन बाद भी वरुण धवन की फिल्म ने सिर्फ 1 करोड़ रुपये की कमाई की है।

दूसरा नाम अक्षम कुमार का सामने आ रहा है, जिसकी साल 2022 से लेकर 2024 तक एक भी फिल्म हिट नहीं हुई है। 15 अगस्त 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई अक्षय कुमार की फिल्म 'खेल-खेल में' ने भी फैंस को कुछ ज्यादा खुश नहीं किया है। 

अक्षम कुमार के बाद जॉन अब्राहम का नाम सामने आ रहा है। इनकी फिल्म वेदा ने फैंस को काफी निराश किया है। बता दें, फिल्म वेदा ने 15 दिन में सिर्फ 20 करोड़ तक की कमाई की है। ये साल की सबसे बड़ी फ्लॉप फिल्मों में शामिल है।

Advertisment

यह भी पढ़ें: सर्दी में हो रही Dry Skin से पाएं छुटकारा, झटपट नोट करें ये टिप्स

चौथे नंबर पर एक्टर अजय देवगन का नाम है, जिनकी फिल्म "मैदान" को बॉक्स ऑफिस पर कमाई करने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी है। "मैदान" के अलावा एक्टर की फिल्म 'औरों में कहां दम था' का भी नाम फ्लॉप की लिस्ट में शामिल है।

पांचवा नाम जाह्नवी कपूर का है, जिसकी फिल्म 'उलझ'  2 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इनकी इस मूवी की टक्कर अजय देवगन की फिल्म 'औरों में कहां दम' था से हुई थी। जाह्नवी कपूर की इस फिल्म की स्टोरी में फैंस इतना उलझ के रह गए कि फिल्म सिर्फ11 करोड़ का ही कमाई कर पाई।

Advertisment
Advertisment