/young-bharat-news/media/media_files/2025/01/05/bODGaIm1pAc5NO34qBEv.jpeg)
Deepika Padukone Birthday Photograph: (google)
Deepika Padukone Birthday Special:
हुस्न की मलिका और बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone)आज यानी 5 जनवरी को अपना 39 वां जन्मदिन मना रही हैं। एक्ट्रेस ने साल 2007 में आई फिल्म 'ओम शांति ओम' (Om Shanti Om) से बॉलीवुड में डेब्यू किया था, जिसके बाद वह रातों-रात हर किसी के दिलों पर राज करने लगीं। 'ओम शांति ओम' (Om Shanti Om) के बाद एक्ट्रेस ने पद्मावत, बाजीराव मस्तानी, चेन्नई एक्सप्रेस, और हैपी न्यू ईयर जैसी एक के बाद एक हिट फिल्में करके बॉलीवुड में अपना नाम कमाया है।
यह भी पढ़ें: सर्दी में हो रही Dry Skin से पाएं छुटकारा, झटपट नोट करें ये टिप्स
रणवीर सिंह के साथ कई साल रिलेशनशिप में रहने के बाद साल 2018 में दीपिका ने एक्टर से शादी रचाई थी। इसकी के बाद वह फिल्म इंडस्ट्री के सबसे चर्चित जोड़ा बन गए। हाल ही में एक्ट्रेस ने एक प्यारी बेबी गर्ल को जन्म दिया, जिसका नाम उन्होंने दुआ पादुकोण रखा है। दीपिका पादुकोण ने सिर्फ एक्टिंग में ही नहीं बल्कि सोशल मुद्दों पर भी अपनी राय देकर जनता की वाहवाही लूटी है। वहीं, हॉलीवुड में भी अपनी एक्टिंग का कमाल दिखाकर दीपिका ने लोगों का दिल जीतने नें कोई कसर नहीं छोड़ा है। दीपिका ने साल 2004 में फैशन स्टाइलिस्ट और कोरियोग्राफर प्रसाद विदप्पा के साथ मॉडलिंग की शुरुआत की। ये सिलसिला मुंबई में सुमीत वर्मा और वेंडेल रोड्रिक्स जैसे फैशन डिजाइनर्स के साथ आगे बढ़ता गया।
विवादों से जुड़ा था एक्ट्रेस का नाम
साल 2018 में एक्ट्रेस की फिल्म पद्मावत रिलीज हुई थी। वहीं, फिल्म रिलीज होने से पहले ही इस पर काफी विवाद हुआ था, यहां तक कि फिल्म के कलाकारों को जान से मारने की धमकियां भी दी गई थी। इस फिल्म में दीपिका ने रानी की भूमिका निभाई थी। फिल्म पद्मावत में एक्ट्रेस के साथ लीड रोल में शाहिद कपूर और रनवीर सिंह नजर आए थे। आपको बता दें, एक्ट्रेस का नाम कई विवादों से भी जुड़ा हुआ है, जिसमें से कुछ काफी ज्यादा फेमस हैं। एक विवाद ऐसा भी है जो उनके फोटोशूट से जुड़ा हुआ है। बता दें, साल 2014 में दीपिका ने वोग इंडिया मैगजीन के लिए फोटोशूट करवाया था, जिसमें उन्होंने काफी डीप ड्रेस पहनी हुई थी। इनकी इस तस्वीर को देखने के बाद लोगों ने उनके कपड़ों को रिवीलिंग बताया था, वहीं कुछ लोगों ने उन्हें सपोर्ट भी किया था।