Advertisment

LoveYapa में जुनैद खान की एक्टिंग ने बटोरी खूब वाहवाही, खूशी कपूर के लिए क्या बोले फैन्स

खुशी कपूर और जुनैद खान की फिल्म 'लवयापा' 7 फरवरी को रिलीज हो गई हैं। 'लवयापा' के ट्रेलर में खुशी कपूर और जुनैद खान की एक्टिंग लोगों को काफी पसंद आ रही थीं, जिसके बाद दोनों के फैंस इस फिल्म का काफी बेसब्री से इंतजार कर रहे थें।

author-image
Ojaswi Tripathi
LOVEYAPA

LOVEYAPA Photograph: (google)

Listen to this article
0.75x 1x 1.5x
00:00 / 00:00

नई दिल्ली, वाईबीएन नेटवर्क

Advertisment

बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में बैक टू बैक फिल्में रिलीज हो रही हैं, जिससे दर्शकों के मनोरंजन में कोई कमी नहीं आ रही हैं। इसी बीच श्री देवी की बेटी खुशी कपूर और आमिर खान के बेटे जुनैद खान की फिल्म 'लवयापा' 7 फरवरी को रिलीज हो गई हैं।  'लवयापा' के ट्रेलर में खुशी कपूर और जुनैद खान की एक्टिंग लोगों को काफी पसंद आ रही थीं, जिसके बाद दोनों के फैंस इस फिल्म का काफी बेसब्री से इंतजार कर रहे थें। अब दर्शकों की ये बेताबी खत्म हो गई हैं। ये फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज कर दी गई हैं। तो आइए जानते हैं क्या लोगों को ये फिल्म पसंद आई या नहीं

क्या है  'लवयापा' की कहानी? 

एक्ट्रेस खुशी कपूर और एक्टर जुनैद खान के इस फिल्म की कहानी दिल्ली की हैं, जहां पर गौरव सचदेवा (जुनैद खान) नाम का एक लड़का और बनी शर्मा (खुशी कपूर) नाम की लड़की एक-दूसरे से बहुत प्यार करते हैं और शादी करना चाहते हैं। जब उनके पिता अतुल कुमार शर्मा (आशुतोष राणा)  को उनके रिश्तें के बारे में पता चलता है तो वह दोनों के रिश्ते को परखने के लिए एक शर्त रखते हैं, जिसमें उन दोनों को एक दिन के लिए एक-दूसरे से अपने फोन बदलना होता हैं। बस यहीं से फिल्म की कहानी एक नया मोड़ लेती है। दोनों को अपने रिश्ते पर जितना भरोसा था, फोन बदलने के बाद वह उतना ही कमजोर पड़ जाता है। उनके बीच गलतफहमियां बढ़ती हैं, और आगे क्या होता है, यह देखने के लिए आपको सिनेमाघर जाना होगा। 

Advertisment

यह भी पढ़ें: जुनैद खान के बाद इस शख्स से रोमांस करेंगी Khushi Kapoor, फैंस हुए एक्साइटेड

फिल्म हैं काफी मजेदार

इस फिल्म से पहले जुनैद खान महाराज में नजर आ चुके हैं। वहीं, खुशी कपूर को ओटोटी प्लेटफॉर्म के नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई फिल्म आर्चीज में देखा गया था। बता दें, दर्शकों को लवयापा में जुनैद खान की एक्टिंग काफी ज्यादा पसंद आ रही हैं। इस फिल्म में उन्होंने दिल्ली के लड़के के रोल को बेहतर तरीके से निभाया है। वहीं, खुशी कपूर का भी रोल लोगों को उतना ही पसंद आ रहा है। इस फिल्म में एक्ट्रेस ने काफी ईमानदार रोल प्ले किया है। बता दें, इस फिल्म के निर्देशक अद्वैत चंदन हैं। अद्वैत चंदन ने आज की मॉर्डन जनरेशन को देखते हुए इस फिल्म को बनाई हैं। लवयापा को देखने में ऐसा लग रहा है कि आज के समय में दुनिया में जैसी मानसिकता चल रही है, वैसे ही इस फिल्म को बनाया गया हैं। फिल्म की डायलॉग्स और स्क्रिप्ट स्नेहा देसाई और सिद्धांत मागो ने की हैं, जो लोगों को काफी पसंद आ रही हैं। इस फिल्म में कई ऐसी लाइन्स हैं, जो काफी ज्यादा मजेदार हैं, जिसकी वजह से आप एक मिनट के लिए भी बोर नहीं होंगे। 

Advertisment
Advertisment