Advertisment

Kanpur News : प्रेमिका के खातिर पत्नी से हैवानियत, सिगरेट से जलाया और बनाए अप्राकृतिक संबंध

प्रेमिका की खातिर पत्नी के साथ हैवानियत करने वाले पति के खिलाफ कल्याणपुर थाने मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी ने पत्नी के साथ अप्राकृतिक संबंध बनाए और प्रताड़ित करते हुए अंगों को सिगरेट से जलाया।

author-image
Sunil Verma
कानपुर के कल्याणपुर थाने में मुकदमा दर्ज हुआ है।

पति की दरिंदगी से तंग आकर पत्नी ने लगाई पुलिस से गुहार। Photograph: (प्रतीकात्मक)

Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

कानपुर, वाईबीएन नेटवर्क (Kanpur News)

प्रेमिका की खातिर पत्नी के साथ हैवानियत करने वाले पति के खिलाफ कल्याणपुर थाने मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी ने पत्नी के साथ अप्राकृतिक संबंध बनाए और प्रताड़ित करते हुए अंगों को सिगरेट से जलाया। कई वर्षों तक पति की दरिंदगी का शिकार होती रही पत्नी ने उम्मीद टूटने पर डीजीपी मुख्यालय में शिकायती पत्र भेजकर गुहार लगाई। कल्याणपुर थाने में मुकदमा दर्ज करके पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

दूसरी महिला संग फोटो और अश्लील वीडियो

कल्याणपुर निवासी पीड़िता की शादी नवाबगंज निवासी युवक से 27 नवंबर 2020 में हुई थी। पीड़िता ने बताया कि शादी में यथासंभव दहेज दिया गया लेकिन और दहेज की मांग कर पति नाराज था। मायके वालों ने पति की मांग पर एक कार और 5 लाख रुपए नकद दिए थे। उनका एक बेटा भी है। पीड़िता ने बताया कि कुछ दिन पहले मोबाइल में पति के साथ एक महिला की फोटो देखी। मोबाइल में उसी महिला के साथ अश्लील वीडियो भी थे। इसे लेकर विरोध किया तो पति ने दो टूक कह दिया कि वो रहना चाहे तो रहे या फ़िर घर छोड़कर चली जाए।

घर से गायब रहता और पूछने पर पीटता

पीड़िता ने बताया कि असलियत सामने आने के बाद महिला घर भी आने लगी। पति भी उस महिला के घर जाने लगा और बिना बताए हफ्तों घर से गायब रहने लगा। जब वह विरोध करती और महिला से संबंध के बारे में पूछती तो पति लात घूंसे और बेल्ट से मारता-पीटता। उसके साथ दरिंदगी का सिलसिला जारी रहा।

पार कर दी हैवानियत की हद

पीड़िता के मुताबिक पति ने हैवानियत की सारी हदें पार कर दीं। उसके साथ जबरन अप्राकृतिक संबंध बनाए और विरोध किया तो अंगों को सिगरेट से जलाया। कई वर्षों तक वह पति की दरिंदगी को सहती रही। पीड़िता ने बताया कि वह सोचती थी कि शायद अब सब कुछ ठीक हो जाए लेकिन उम्मीद टूट गई तो उसने डीजीपी मुख्यालय में प्रार्थना पत्र दिया। मामले में कल्याणपुर थाना प्रभारी ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Advertisment
Kanpur News
Advertisment
Advertisment