Advertisment

Cyber ठगों ने लूटे 15.76 करोड़, पुलिस को मिले केवल 5000

साइबर क्राइम की घटनाएं देश में तेजी से बढ़ रहीं हैं। गुड़गाँव से एक अनोखा मामला सामने आया है। मामलें में साइबर ठगों ने 15.76 करोड़ रुपए की बड़ी रकम लूट ली है। हालांकि पुलिस ने ठगों से मात्र 5000 रुपए बरामद किए हैं।

author-image
Manish Tilokani
cybercrime

cybercrime Photograph: (Google )

साइबर क्राइम की घटनाएं देश में तेजी से बढ़ रहीं हैं। ये पूरे देश एक जरूरी चिंता का विषय बन गया है। आए दिन कोई न कोई नए तरह के साइबर क्राइम की घटना सामने आती रहती है। ताजा मामला गुरुग्राम का है जहां 8 साइबर क्राइम ठगों ने 15 करोड़ 76 लाख रुपये की ठगी को अंजाम दिया है। 

Advertisment

क्या है मामला?

दिल्ली से सटे गुरुग्राम, हरियाणा से एक बेहद हैरान करने वाला सामने आया है। पुलिस के इस मामले में 8 साइबर ठगों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के द्वारा गिरफ्तार इन साइबर ठगों ने चौकानें वाला खुलासा किया है। इस मामले में पकड़े गए आरोपियों पर पूरे देश से अलग-अलग जगहों से 15 करोड़ 76 लाख रुपयों की साइबर ठगी का आरोप है। आरोपियों ने लगभग साढ़े चार हजार से अधिक की ठगी की वारदातों को अंजाम दिया है। इन आरोपियों के खिलाफ देशभर में लगभग 176 केस दर्ज हैं। दर्ज केसों में 13 केस हरियाणा में दर्ज हैं, जिनमें से थाना साईबर क्राइम ईस्ट और मानेसर में 2-2 केस दर्ज हैं। सभी को पुलिस ने नवंबर और दिसंबर 2024 में अरेस्ट किया है। पुलिस ने ये खुलासा मोबाइल फोन जांच I4C से कराने के बाद आई जांच रिपोर्ट के आधार पर किया है।


पुलिस को मिले सिर्फ 5 हजार 

Advertisment

साइबर क्राइम केस में गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान दीपांशु जुयाल, रूपवती उर्फ खुशी, रोहतास सैनी, कार्तिक सैनी, विनोद कुमार, सोनू कुमार, दुर्गेश और हेमेंत के रूप में की है। गिरफ्तार करने वाली टीम का नेतृत्व एसपी प्रियांशु दिवान ने किया। आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने मात्र पांच हजार रुपये, 6 मोबाइल और 2 सिम कार्ड बरामद किए गए हैं। बरामद किए मोबाइल और सिम कार्ड का इंडियन साइबर क्राइम कॉर्डिनेशन सेंटर (I4C) से जांच कराने के लिए भेजा गया।

 

Advertisment
Advertisment