Advertisment

Crime: बेटी ने काट दिया सौतेले पिता का प्राइवेट पार्ट, हैवानियत से परेशान होकर उठाया खौफनाक कदम

महाराष्ट्र के पालघर में हैरान करने वाला मामला सामने आया है। पालघर के वसई में 24 साल की लड़की ने अपने सौतेले पिता पर चाकू से हमला कर दिया। इतना ही नहीं पिता का प्राइवेट पार्ट काट डाला।

author-image
Pratiksha Parashar
palghar case
Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

मुंबई, वाईबीएन नेटवर्क। 

महाराष्ट्र (Maharashtra) के पालघर में हैरान करने वाला मामला सामने आया है। पालघर के वसई में 24 साल की लड़की ने अपने सौतेले पिता पर चाकू से हमला कर दिया। इतना ही नहीं पिता का प्राइवेट पार्ट काट डाला। ये घटना बेहद खौफनाक है। इसके पीछे चौंकाने वाली वजह सामने आयी है। बताया जा रहा है कि लड़की ने सौतेले पिता की दरिंदगी से परेशान होकर ये खौफनाक कदम उठाया। पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई है। 

सौतेले पिता ने बेटी से की हैवानियत

वसई में दिन दहाड़े हुई इस खौफनाक घटना से सनसनी मची हुई है। जानकारी के मुताबिक, आरोपी रमेश भारती पिछले दो साल से सौतेली बेटी का यौन उत्पीड़न कर रहा था। सोमवार को जब उसने बेटी के साथ एक बार फिर जबरदस्ती करने की कोशिश की, तो लड़की ने गुस्से में आकर उसके ऊपर चाकू से हमला कर दिया। हमले में रमेश भारती बुरी तरह घायल हो गया। वह किसी तरह घर से बाहर निकला। इसके बाद लड़की ने सड़क पर दोबारा हमला किया। इस दौरान वहां भीड़ इकट्ठी हो गई। घायल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, दूसरी तरफ बेटी को गिरफ्तार कर लिया गया है। 

घटना का वीडियो वायरल

इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें लड़की गुस्से में चाकू लेकर घूमती हुई नजर आ रही है। वीडियो में लड़की चाकू से हमला करती हुई दिखाई दे रही है, वहीं आरोपी घायल अवस्था में जमीन पर पड़ा हुआ नजर आ रहा है। मौके पर मौजूद लोगों ने लड़की को समझाने की कोशिश की, जिसके बाद उसने हमले की वजह बताई। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। लड़की को गिरफ्तार किया गया है और पूछताछ की जा रही है। पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई है। 

Crime Maharashtra maharashtra news rape case
Advertisment
Advertisment