Advertisment

पिता थे आजिज तो पड़ोसी परेशान, Kolkata Rape के आरोपी पर दर्ज हैं कई केस

दिलचस्प बात यह है कि 2022 में कालेज से पासआउट होने के 1 साल बाद यानि 2023 में मोनोजीत एक कर्मचारी के रूप में कॉलेज में शामिल हो गया। उसे अपने काम के लिए प्रति दिन 500 रुपये मिलते थे।

author-image
Shailendra Gautam
KOLKATA RAPE CASE

नई दिल्ली, वाईबीएन डेस्कः कोलकाता रेप केस का आरोपी एक दिन में नहीं बिगड़ा बल्कि वो शुरू से ही एक बड़ी समस्या में तब्दील हो चुका था। पहले वो घर में दादागिरी करता था फिर मोहल्ले में करने लगा और उसके बाद कालेज कैंपस में। टीएमसी में शामिल होने के बाद उसका हौसला इतना बढ़ा कि उसने कालेज में रेप कर दिया।

Advertisment

पुजारी हैं मोनोजीत के पिता, आजिज होकर घर से निकाल दिया था

मोनोजीत के पिता रॉबिन मिश्रा कालीघाट में एक पुजारी हैं जबकि उसकी मां बीमार रहती हैं। रॉबिन मिश्रा ने कहा है कि वो उसके अच्छा आदमी बनाना चाहते थे पर उसकी हरकतों से तंग आकर नाता ही तोड़ लिया। मोनोजीत लगभग चार साल से अलग रह रहा था। पड़ोसियों का दावा है कि मोनोजीत जिसका उपनाम पपई है, एक उत्पात मचाने वाला था। वो अक्सर शराब पीकर झगड़ों में पड़ जाता था। हालांकि कभी वो एक होनहार छात्र भी था, जो कानून में करियर बनाने की आकांक्षा रखता था। 

पेशे से क्रिमिनल लायर, हकीकत में अपराधी

Advertisment

मोनोजीत ने 2007 में कोलकाता कॉलेज में प्रवेश लिया और 2012 में पासआउट हो गया। उसने 2017 में दोबारा एडमिशन लिया और 2022 तक वहां रहा। उसके प्रोफाइल में क्रिमिनल लॉयर दर्ज है, लेकिन पिता का कहना है कि उसने कोर्ट रूम की तुलना में कैंपस में अधिक समय बिताया है। 2017 में मोनोजीत कॉलेज के प्रिंसिपल के कार्यालय में तोड़फोड़ की घटना में शामिल था। तृणमूल ने तब कॉलेज की पार्टी इकाई को भंग कर दिया था। दिलचस्प बात यह है कि 2023 में मोनोजीत एक कर्मचारी के रूप में कॉलेज में शामिल हो गया। उसे अपने काम के लिए प्रति दिन 500 रुपये मिलते थे। 

कैंपस में लड़कियों से पूछता था कि क्या मुझसे शादी करोगी?

एक रिपोर्ट के अनुसार मोनोजीत कैंपस में लड़कियों से पूछता था कि क्या मुझसे शादी करोगी? जब उसने पहली बार कैंपस रेप की 24 वर्षीय पीड़िता से संपर्क किया तो उसने यही लाइन इस्तेमाल की थी।​कॉलेज के छात्रों ने टाइम्स ऑफ इंडिया को बताया कि मोनोजीत महिला छात्राओं की तस्वीरें क्लिक करता था, उन्हें मॉर्फ करता था और उन्हें व्हाट्सएप ग्रुप पर प्रसारित करता था। नेता और उसका गिरोह फिर उन्हें बॉडी शेम करता था। कुछ छात्रों ने कहा है कि वे मोनोजीत से इतने डरे हुए थे कि उन्होंने कॉलेज जाना बंद कर दिया था। छात्रों ने कहा है कि मोनोजीत खुलेआम कहता था कि उसे कुछ नहीं होगा क्योंकि उसकी पहुंच बड़े नेताओं तक है।

Advertisment

पुलिस में दर्ज हैं कई शिकायतें, अब अदालत में पेश होंगे सारे मामले

मोनोजीत मिश्रा के खिलाफ पुलिस में कई शिकायतें हैं। वह इन मामलों में जमानत पर बाहर था। पुलिस ने कहा है कि मोनोजीत मिश्रा ने बलात्कार के आरोप से इनकार किया है और दावा किया है कि यह सहमति से हुआ था। पुलिस अब उसकी हिरासत की अवधि बढ़ाने की योजना बना रही है। अदालत में उसके अपराधों की सूची पेश कर सकती है।
रेप पीड़िता ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया है जब वह यूनियन रूम में पहुंची तो मोनोजीत उससे अभद्रता करने लगा। उसे कुछ गड़बड़ लगा और उसने वहां से निकलने की कोशिश की, लेकिन उसे दूसरे कमरे में खींच लिया गया और वहां उसके साथ बलात्कार किया गया। आरोपी ने वीडियो बनाए और उसे चुप रहने की धमकी दी। मामले में गार्ड समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। Kolkata gang rape | kolkata case not present in contentKolkata Rape, Kolkata Rape case Monojit mishra, Kolkata police, rape in Kolkata college  

rape case Kolkata gang rape kolkata case
Advertisment
Advertisment