Advertisment

कानपुर के नामी कार्डियोलॉजिस्ट की बेटी से हनीमून में पति ने किया गंदा सलूक, इंसानियत को भी आ जाए शर्म

कार्डिक डॉक्टर की बेटी शादी के बाद ससुराल में इस कदर प्रताड़ित हुई कि आखिर उसे पुलिस से गुहार लगानी पड़ी है। हनीमून पर ले जाकर पति ने ऐसा गंदा सुलूक किया कि कोई भी इंसान अपनी पत्नी के साथ ऐसा करने से शर्म खा जाए।

author-image
Abhishek kumar
एडिट
कानपुर में डाक्‍टर की बेटी को पत‍ि ने प्रताडति कि‍या।

पत‍ि की बदसलूकी का श‍िकार हुई नामी डाक्‍टर की बेटी। Photograph: (फोटो- प्रतीकात्मक)

Listen to this article
0.75x 1x 1.5x
00:00 / 00:00

कानपुर, वाईबीएन संवाददाता

Advertisment

शहर के नामी कार्डिक डॉक्टर की बेटी शादी के बाद ससुराल में इस कदर प्रताड़ित हुई कि आखिर उसे पुलिस से गुहार लगानी पड़ी है। हनीमून पर ले जाकर पति ने ऐसा गंदा सुलूक किया कि कोई भी इंसान अपनी पत्नी के साथ फर्स्ट नाइट में ऐसा करने से थोड़ा शर्म खा जाए। इसके बाद घर में ऐसी प्रताड़ना दी कि आखिर विवाहिता ने पुलिस की चौखट पर दस्तक दी है, वहीं उच्चाधिकारियों ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कराई है। 

फाइव स्टार होटल में हुई थी शादी, लाखों दहेज में दिए

सीनियर कार्डियोलॉजिस्ट डॉ एलके बुधवार कर्नलगंज के आर्यनगर चौराहे के पास चिकित्सक पत्नी ऋतु बुधवार के साथ रहते हैं। उनकी बेटी अनन्या की शादी बीती 5 दिसंबर 2021 को पांच सितारा होटल लैंडमार्क में गुहावटी निवासी विवेक भंसाली से हुई थी। अनन्या ने कर्नलगंज थाने में दी तहरीर में बताया है कि शादी में 20 लाख रुपए, हीरे व सोने-चांदी के आभूषण समेत लाखों का सामान दहेज में पिता ने ससुरालवालों को दिया था। शादी से पहले होटल खर्च आधा आधा देना तय हुआ था लेकिन बाद में ससुराल वाले मुकर गए और पापा ने ही होटल काे पूरी पेमेंट की थी।

Advertisment

हनीमून में दिखाया पति ने दिखाया अपना रंग

अनन्या ने तहरीर में बताया है कि पति विवेक ने शादी से पहले खुद को एक कंपनी में चार्टर्ड अकाउंटेंट बताया था लेकिन ससुराल जाने पर पता चला कि वो सीए नहीं है। उसने बताया कि हनीमून पर उसे ले गया था, पति के साथ सास-ससुर भी गए थे। आरोप है कि हनीमून पर उसे खाने और पीने की चीजों में नशीली दवाएं मिलाकर दी गईं। इससे वह हर समय नींद और थकान महसूस करने लगी और कई कई दिनों तक खाना भी नहीं दिया गया। इसके चलते वह बीमार हो गई।

घर में CCTV से रखते नजर और गर्भपात के लिए दवाएं खिलाईं

Advertisment

अनन्या के मुताबिक पति विवेक अक्सर उसे कोई ऐसी दवा खिला देता था, जिससे गर्भ न ठहर सके। दवा खाने से अगर मना करती तो विवेक बोलता था कि अभी हमे बच्चा नहीं चाहिए। घर में जगह जगह सीसीटीवी कैमरे लगाकर उसपर नजर रखी जाने लगी। छोटी छोटी बात और निजी समय का वीडियो देखकर उसे भला बुरा कहते और प्रताड़ित करते।

इलेक्ट्रिक प्रेस से करंट देने का किया प्रयास

पीड़िता ने तहरीर देकर बताया कि उसकी हत्या के कई बार प्रयास किए गए। कभी इलेक्ट्रॉनिक प्रेस का तार छीलकर दिया जाता ताकि करंट की चपेट में आकर मौत हो जाए। इसके अलावा पति ने कई बार घर की बालकनी से धक्का देकर मारने का प्रयास किया। इसके बाद भी वह चुप रही और जानकारी मम्मी-पापा ने भी जल्द सब कुछ ठीक हो जाने का भरोसा दिलाया।

Advertisment

50 लाख और लग्जरी कार की डिमांड

पीड़िता अनन्या ने पुलिस को बताया कि जब प्रताड़ना पर विरोध किया तो पति विवेक, ससुर नरेंद्र भंसाली और सास कुसुम ने उसके सभी आभूषण छीन लिए। बीती 26 मार्च को उसे घर से भगा दिया और कहा कि दोबारा आना तो फ्लैट के लिए 50 लाख रुपए और घूमने के लिए लग्जरी कार लेकर आना। हमारा कोई कुछ नहीं कर पाएगा, इतने मुकदमे लगवाएंगे कि बर्बाद हो जाओगी।

मुकदमा दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस

मामले में सहायक पुलिस आयुक्त कर्नलगंज ने बताया कि तहरीर के आधार पर पीड़िता के पति विवेक भंसाली, ससुर नरेंद्र भंसाली और सास कुसुम देवी के खिलाफ विवाहिता के साथ क्रूरता, जहर या हानिकारक पदार्थ से चोट पहुंचाने, सहमति के बिना गर्भपात और दहेज से संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।

kanpur news today
Advertisment
Advertisment