Advertisment

कर्नाटक बैंक डकैती : 1 करोड़ कैश, 20 किलो सोना लूटकर लुटेरे फरार

कर्नाटक के विजयपुरा में एसबीआई बैंक में 20 करोड़ की लूट! नकाबपोश बदमाशों ने स्टाफ को बंधक बनाया। पुलिस को शक है कि यह किसी बड़े गिरोह का काम है और इस घटना का संबंध पिछले बैंक लूट से हो सकता है।

author-image
Ajit Kumar Pandey
Karnataka : नकाबपोश बदमाशों ने की 20 करोड़ की लूट, पुलिस जांच में क्या मिला? | यंग भारत न्यूज

Karnataka : नकाबपोश बदमाशों ने की 20 करोड़ की लूट, पुलिस जांच में क्या मिला? | यंग भारत न्यूज Photograph: (Google)

नई दिल्ली, वाईबीएन डेस्क ।कर्नाटक के विजयपुरा में एक और बड़े बैंक डकैती ने पूरे देश को चौंका दिया है। भारतीय स्टेट बैंक की शाखा में दिनदहाड़े हुई इस सनसनीखेज वारदात में नकाबपोश बदमाशों ने बैंक के स्टाफ को बंधक बनाकर 20 करोड़ रुपये से अधिक की नकदी और सोने पर हाथ साफ किया है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। अब सवाल खड़ा हो रहा है कि क्या यह महज एक संयोग है या फिर इसके पीछे कोई बड़ी साजिश है? 

लाइव मिंट के अनुसार, यह घटना मंगलवार की शाम करीब 6:30 बजे चाडचन कस्बे में उस समय हुई जब बैंक बंद होने ही वाला था। तीन नकाबपोश शख्स जो खुद को नया खाता खुलवाने वाले ग्राहक बता रहे थे बैंक में दाखिल हुए। उनके हाथ में देसी पिस्टल और चाकू थे। 

अंदर घुसते ही उन्होंने बैंक मैनेजर, कैशियर और बाकी कर्मचारियों को धमकाया और फिर उनका हाथ-पैर बांधकर एक कमरे में बंद कर दिया। इसके बाद लुटेरों ने तिजोरी खोली और वहां रखे करीब 1 करोड़ रुपये नकद और 20 किलोग्राम सोने के गहने लेकर फरार हो गए। 

Advertisment

पुलिस ने बताया कहां गए बदमाश! 

पुलिस के मुताबिक, लुटेरे एक सुजुकी ईको गाड़ी का इस्तेमाल कर रहे थे, जिस पर फर्जी नंबर प्लेट लगी थी। पुलिस ने बताया कि लुटेरे लूट के बाद महाराष्ट्र के पंढरपुर की तरफ भाग गए। 

हालांकि, इस बात ने जांच को और भी जटिल बना दिया है कि अपराधियों ने बैंक के बारे में इतनी सटीक जानकारी कहां से हासिल की। 

पहले भी हो चुकी है ऐसी घटना 

दिलचस्प बात यह है कि साल 2025 के जून महीने में भी विजयपुरा के ही एक अन्य बैंक, केनरा बैंक में भी इसी तरह की बड़ी चोरी हुई थी। तब भी चोरों ने 59 किलोग्राम गिरवी रखा हुआ सोना और 5.2 लाख रुपये नकदी चुराई थी। उस मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया था, जिसमें खुद बैंक का पूर्व मैनेजर विजयकुमार मिरियाल भी शामिल था। 

Advertisment

क्या इन दोनों घटनाओं का कोई संबंध है? 

पुलिस इस पहलू की भी जांच कर रही है। दोनों घटनाओं में कुछ समानताएं हैं। दोनों ही वारदातों में विजयपुरा शहर या उसके आसपास के इलाके को निशाना बनाया गया। दोनों ही वारदातों में भारी मात्रा में सोना और नकदी लूटी गई। दोनों ही मामलों में बैंक के अंदरूनी लोगों की मिलीभगत होने की आशंका जताई जा रही है। 

एसबीआई की घटना के बाद, बैंक मैनेजर की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस की कई टीमें गठित कर दी गई हैं जो आरोपियों की तलाश में जुटी हैं। हालांकि, अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। फिलहाल पुलिस जांच जारी है और उम्मीद की जा रही है कि जल्द ही अपराधी पकड़ में आएंगे। 

SBI Heist Karnataka | Vijayapura Bank Robbery | Masked Robbers Loot | 21 Crore Dacoity | Crime

Advertisment
Crime SBI Heist Karnataka Vijayapura Bank Robbery Masked Robbers Loot 21 Crore Dacoity
Advertisment
Advertisment