Advertisment

Kolkata rape: मनोजीत की गर्दन पर कैसे आए love bites, वकील का सवाल

एक रिपोर्ट के मुताबिक एक और लड़की ने मनोजीत की हैवानियत के किस्से को उजागर किया है। उसका कहना है कि अक्टूबर 2023 में मनोजीत ने उसके साथ रेप की कोशिश की थी। उसकी किस्मत अच्छी थी जो वो बच गई।

author-image
Shailendra Gautam
KOLKATA RAPE CASE

नई दिल्ली, वाईबीएन डेस्कः कोलकाता रेप केस के मेन आरोपी मनोजीत मिश्रा के वकील ने एक ऐसा सवाल उठाया है जिसने सभी को हैरत में डाल दिया। उनका कहना है कि मेडिकोलीगल रिपोर्ट में मनोजीत के शरीर से खरोंचों के निशान मिले हैं लेकिन प्रासीक्यूशन ने रिपोर्ट के उस तथ्य को छिपा लिया, जिसमें मनोजीत की गर्दन पर love bites पाए गए। 

Advertisment

पीड़िता का मोबाइल फोन फारेंसिक में भेजे पुलिस, पता चल जाएगी सच्चाई

एडवोकेट राजू गांगुली ने मीडिया से कहा कि पुलिस ने बहुत से तथ्यों को नजरंदाज कर दिया। पीड़िता के बयान में बहुत सारे झोल हैं। उनका दावा है कि मनोजीत को फंसाने के लिए सारी कहानी तैयार की गई। राजू का सवाल है कि पुलिस पीड़िता के मोबाइल फोन की फारेंसिक जांच क्यों नहीं करवा रही है। क्या पुलिस ने लड़की के फोन को जब्त किया है। अगर हां तो क्या उसे फारेंसिक लैब में भेजा गया है। राजू का कहना है कि मनोजीत के खिलाफ दायर केस का सारा दारोमदार इन तथ्यों पर टिका है। वो अदालत में इनको पेश करने जा रहे हैं। 

एक और लड़की सामने आई, बयां किया मनोजीत की हैवानियत का किस्सा

Advertisment

इंडिया टुडे की एक रिपोर्ट के मुताबिक एक और लड़की ने मनोजीत की हैवानियत के किस्से को उजागर किया है। टुडे के साथ फोन पर बातचीत में एक लड़की ने बताया कि तकरीबन दो साल पहले वो कालेज कैंपस में थी। उसके साथ बहुत सी लड़कियां थीं। उसके पिता का फोन आया तो वो एक कमरे में चली गई। वो पिता से बात कर रही थी तभी वहां मनोजीत आ गया। उसने शराब के साथ दूसरे नशे भी कर रखे थे। वो उसके साथ जबरदस्ती करने लगा। लड़की का कहना है कि मनोजीत उसके कपड़े उतार रहा था तभी कोई सीनियर वहां आ गई। उसने दरवाजा खटखटाया तो मनोजीत वहां से भाग गया। लड़की का कहना है कि कमरे के भीतर की आवाज बाहर न जाए इसके लिए मनोजीत ने अपनी जेब में रखे रिमोट से म्यूजिक ऊंची आवाज में बजाना शुरू कर दिया। लड़की का कहना है कि ये घटना अक्टूबर 2023 की है।  kolkata case | Kolkata gang rape | Kolkata Gangrape Case not present in content

ध्यान रहे कि मनोजीत और उसके दो साथी फिलहाल पुलिस हिरासत में हैं। तीनों ने कालेज कैंपस के यूनियन रूम में एक लड़की का रेप किया था। पीड़िता को धमकाने के लिए आरोपियों ने उसका वीडियो भी बनाया लेकिन अपने घर जाकर उसने सारी घटना परिजनों को बता दी थी। मनोजीत के अरेस्ट होने के बाद उसकी गुंडागर्दी की बहुत सी कहानी सामने आ रही हैं। 

कोलकाता रेप, कोलकाता पुलिस, एडवोकेट राजू गांगुली, मनोजीत मिश्रा, Kolkata Rape, Kolkata Police, Advocate Raju Ganguly, Manojit Mishra   

Kolkata Gangrape Case Kolkata gang rape kolkata case
Advertisment
Advertisment