कानपुर, वाईबीएन नेटवर्क
कानपुर कमिश्नरेट पुलिस महिला सुरक्षा को लेकर बेहद संजीदा है। महिलाओं की शिकायताें का प्राथमिकता से निस्तारण के क्रम में थानों में महिला हेल्प डेस्क स्थापना की पहल की जा रही है। इसी कड़ी में बेकनगंज थाना में भी अब महिला हेल्प डेस्क का शुभारंभ हो चुका है। अब यहां आने वाली पर्दानशीन महिलाओं की समस्या को महिला पुलिस कर्मी ही सुनकर उचित सलाह देंगी।
पर्दानशीन महिलाओं को नहीं होगी असुविधा
अक्सर देखने में आता है कि महिला पुलिस थाने में शिकायत करने जाने में हिचकिचाहट महसूस करती हैं। इसकी वहज थानों में पुरुष पुलिस कर्मियों का होना माना जाता है और महिलाएं उनसे अपनी समस्या या शिकायत बताने में संकोच करती हैं। ऐसे में प्रत्यके थाने में महिला हेल्प डेस्क स्थापना की पहल की गई ताकि महिलाओं की शिकायत कोई महिला पुलिस कर्मी सुने। इसके आलवा थाने आने वाली महिलाओं की मदद के लिए सैदव महिला पुलिस तत्पर रहें।
बेकनगंज थाने में खुली महिला हेल्प डेस्क
मंगलवार को पुलिस उपायुक्त (सेंट्रल) दिनेश त्रिपाठी व अपर पुलिस उपायुक्त सेंट्रल राजेश कुमार श्रीवास्तव ने थाना बेकनगंज में महिला हेल्प डेस्क का शुभारंभ किया। इस दौरान थाना क्षेत्र के संभ्रांत नागरिकों के साथ बैठक आयोजित की गई, जिसमें महिला सुरक्षा, कानून-व्यवस्था एवं पुलिस-जन सहभागिता को लेकर चर्चा की गई। बताया गया कि महिला हेल्प डेस्क का उद्देश्य महिलाओं को एक सुरक्षित, संवेदनशील एवं सहयोगी वातावरण प्रदान करना है, जहां वे अपनी शिकायतें सहजता से दर्ज करा सकें। इस दौरान सहायक पुलिस आयुक्त अनवरगंज भी मौजूद रहे।