Advertisment

Crime: नृशंस हत्या से दहली रांची, भाजपा नेता के बाद जूता व्यापारी का कत्ल

Murder In Ranchi: झारखंड की राजधानी रांची नृशंस हत्या से दहल उठी है। रांची में भाजपा नेता अनिल टाइगर की हत्या से हड़कंप मचा हुआ है, इस बीच एक व्यापारी की हत्या की खबर ने सनसनी मचा दी है।

author-image
Pratiksha Parashar
ranchi murder
Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

रांची, वाईबीएन नेटवर्क। 

Murder In Ranchi: झारखंड की राजधानी रांची नृशंस हत्या से दहल उठी है। रांची में भाजपा नेता अनिल टाइगर की हत्या से हड़कंप मचा हुआ है, इस बीच एक व्यापारी की हत्या की खबर ने सनसनी मचा दी है। जूता व्यापारी भूपेश साहू की बीच बाजार में गला रेतकर हत्या कर दी गई। इस खौफनाक घटना के बाद इलाके में डर का माहौल है। पूर्व सीएम रघुवर दास ने इसे लेकर हेमंत सोरेन सरकार के ऊपर हमला बोला है।

दुकान के बाहर किया मर्डर

घटना रांची के पंडरा ओपी क्षेत्र की है। जानकारी के मुताबिक, जूता संचालक भूपेश साहू अपनी दुकान के बाहर सीढ़ियों पर खड़े थे। इस दौरान एक अज्ञात व्यक्ति अचानक आया और भूपेश के ऊपर धारदार चाकू से हमला कर दिया। आरोपी ने ताबड़तोड़ वार किए और इसके बाद मौके से फरार हो गया। घटना को देख मौके पर लोग इकट्टा हुए और घायल को अस्पताल में भर्ती कराया। अस्पताल में इलाज के दौरान भूपेश की मौत हो गई। 

सरकार को खुली चुनौती

पूर्व सीएम रघुवर दास ने हेमंत सरकार को घेरते हुए सोशल मीडिया पर पोस्ट किया, "झारखंड में भाजपा नेता अनिल टाइगर के चिता की अग्नि अभी ठंडी ही नहीं हुई थी कि एक और नृशंस हत्या से राजधानी रांची दहल उठी है। सरेआम व्यस्त बाजार पंडरा में हेमंत राज के हिम्मती अपराधियों ने जूता व्यवसाय भूपेश साहू की गला रेत कर हत्या कर सरकार को खुली चुनौती दे डाली है।

सरकार को घेरा

पूर्व सीएम ने आगे लिखा, हर दिन अपराधी वारदातों को अंजाम दे रहे हैं और यह निर्लज्ज सरकार अपनी पीठ ठोकने में लगी हुई है। अपराधी हर दिन सरकार को उसकी हैसियत दिखा रहे हैं। हेमंत राज में आपराधिक और सांप्रदायिक घटनाओं में लगातार वृद्धि हो रही है। पता नहीं कितने और निर्दोष नागरिकों की हत्या के बाद यह सरकार जागेगी। कानून व्यवस्था के मामले में यह झारखंड का सबसे बुरा दौर है।"

Advertisment
Crime murder case jharkhand news
Advertisment
Advertisment