Advertisment

सोनम ने बनाया था पति की हत्या का फुलप्रूफ प्लान पर बस एक गलती ले डूबी

सोनम कह रही थी कि वो अपने पति की सेहत के लिए व्रत रख रही है। पुलिस ने उस होटल का दौरा किया और वहां का रिकार्ड चेक किया तो पता चला कि सोनम ने झूठ बोला था। जिस दिन उसने सास को फोन किया था उस दिन उसने होटल में खाना खाया था।

author-image
Shailendra Gautam
एडिट
Sonam Raghuvanshi at Kashi Dhaba

Photograph: (Google)

नई दिल्ली, वाईबीएन डेस्कः पति राजा रघुवंशी को रास्ते से हटाने के लिए सोनम ने जो साजिश रची थी वो बेहद पुख्ता थी। लेकिन जैसे कि अक्सर कहा जाता है कि कत्ल के पीछे कातिल कोई न कोई सुराग छोड़कर जाता ही है। पुलिस उस एक कड़ी को पकड़कर कातिल तक पहुंचने का रास्ता बना लेती है। सोनम के मामले में भी कुछ ऐसा ही हुआ। सब कुछ उसके मनमाफिक तरीके से हो गया था पर सोनम रघुवंशी एक ऐसी गलती कर गई जिससे मेघालय की पुलिस को शक हो गया कि दाल में कुछ काला नहीं है बल्कि पूरी की पूरी दाल ही काली है। 

Advertisment

सास को कहा था, राजा के लिए व्रत रखा है पर होटल में खाया था खाना

इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट कहती है कि सोनम ने राजा को रास्ते से हटाने के बाद कुछ समय तक विधवा की तरह जीने की प्लानिंग की थी। इसके बाद उसकी कोशिश होती कि वो राज कुशवाहा से शादी करने के लिए अपने परिवार को राजी करती। पति की मौत को उसने इस तरीके से अंजाम दिया जिससे ये डकैती की वारदात लगे। सब कुछ उसके मन मुताबिक हो गया था। लेकिन यहीं वो एक ऐसी गलती कर गई जिससे मामले की शक्ल ही बदल गई। पहले पुलिस मान रही थी कि सोनम ने जो कहानी बताई है वो ठीक लगती है। हनीमुन कपल घूमने आया था और उसके साथ वारदात हो गई। पति मारा गया और पत्नी लापता है। मर्डर की जांच कर रही स्पेशल इन्वेस्टिगेटिव टीम के कान तब खड़े हुए जब उसने सोनम की उस काल की रिकार्डिंग की जो उसने अपनी सास को की थी। इसमें सोनम कह रही थी कि वो अपने पति की सेहत के लिए व्रत रख रही है। पुलिस ने उस होटल का दौरा किया और वहां का रिकार्ड चेक किया तो पता चला कि सोनम ने झूठ बोला था। जिस दिन उसने सास को फोन किया था उस दिन उसने होटल में खाना खाया था। पुलिस उस काल को सुनने के बाद सोनम के पीछे हाथ धोकर पड़ गई। ईस्ट खासी हिल्स के एसपी विवेक साइम का कहना है कि इसके बाद पुलिस ने सोनम को नंबर को सर्विलांस पर डाला तो पता लगा कि वो राज कुशवाहा के लगातार संपर्क में थी। 

हत्या के पहले से ही राज के संपर्क में थी सोनम

Advertisment

राजा रघुवंशी और सोनम हनीमून के लिए मेघालय गए थे। पिछले महीने से दोनों लापता था। इस महीने के शुरू में राजा की लाश तो मिल गई लेकिन सोनम का कोई पता नहीं लग पा रहा था। इसके बाद पुलिस ने इंदौर जाकर छानबीन की तो उसे सोनम की उस काल के बारे में पता लगा जो उसने राजा की मां को की थी। पुलिस ने उसके बाद राज कुशवाहा को सर्विलांस पर लिया और उसे गिरफ्तार कर लिया। उसके बाद सोनम ने उत्तर प्रदेश में जाकर सरेंडर कर दिया। पुलिस ने कयास लगाया है कि मेघालय से बाहर निकलने के लिए सोनम ने ट्रेन पकड़ी थी। 

ध्यान रहे कि राजा रघुवंशी एक ट्रांसपोर्टर था। वो इंदौर का रहने वाला था। हनीमून के दौरान वो ऐसी गायब हुआ कि उसका कोई पता नहीं लग सका। फिर उसकी लाश खाई से मिली। पुलिस को एक टूरिस्ट गाइड ने बताया था कि राजा और सोनम के साथ उसने तीन लोगों को देखा था। सोनम ने राजा को रास्ते से हटाने का प्लान हनीमून से पहले ही बना लिया था। वो राज के लगातार संपर्क में थी। उसने ही अपनी लास्ट लोकेशन राज कुशवाहा से शेयर की थी, जिसके बाद तीन लोग उन तक पहुंचे और राजा के सिर में वार करके उसे बेहोश कर दिया। उसके बाद उसकी लाश को गहरी खाई में फेंक दिया। तीनों वहां से निकल भागे और सोनम भी लापता हो गई।

Sonam Raghuvanshi, Raja Raghuvanshi, Raja Raghuvanshi’s murder, Meghalaya, Raj Kushwaha, honeymoon murder, Crime | raja raghuvanshi and sonam | sonam raghuvanshi case

Advertisment

 

sonam raghuvanshi case raja raghuvanshi and sonam sonam raghuvanshi Crime
Advertisment
Advertisment