Advertisment

स्पॉ सेंटरों की आड़ में चल रहा था गंदा काम, पुलिस ने 15 लड़कियों को रेस्कयू किया, चार गिरफ्तार

मथुरा में स्पॉ सेंटर की आड़ में घिनौना और गैरकानूनी काम चल रहा था। पुलिस ने शहर के दो स्पॉ सेंटरों पर छापा मारकर 4 लोगों को गिरफ्तार किया और 15 लड़कियों को रेस्क्यू किया गया।

author-image
Mukesh Pandit
spa center raid
Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

मथुरा, वाईबीएन डेस्क:भगवान कृष्ण की नगर मथुरा में स्पॉ सेंटर की आड़ में घिनौना और गैरकानूनी काम चल रहा था। पुलिस ने शहर के दो स्पॉ सेंटरों पर छापा मारकर 4 लोगों को गिरफ्तार किया और 15 लड़कियों को रेस्क्यू किया गया। कुछ साक्ष्य प्राप्त हुए हैं जिनसे प्रतीत होता है कि ये अनैतिक देह व्यापार चलाया जा रहा था। सुसंगत धाराओं में मामला दर्ज़ करके आगे की कार्रवाई की जा रही है।"

लंबे समय से चल रहा था देह धंधा

सीओ सिटी आशना चौधरी ने बताया, शहर के दो स्पॉ सेंटरों में देह व्यापार का धंधा चलाए जाने की सूचनाएं मिल रही थी। पुलिस ने इन सूचनाओं के आधार पर स्पॉ सेंटरों पर छापा मारा गया। छापे की कारवाई से हड़कंप मच गया। पुलिस ने मौके से 4 लोगों को गिरफ्तार किया गया। जबकि सेंटरों से कुल 15 लड़कियों को रेस्क्यूकरके छुड़ाया गया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की जांच जारी है

वाराणसी में भी पकड़ा गया था धंधा

देह व्यापार की सूचना के बाद पुलिस ने कृणानगर इलाके में दो स्पा सेंटरों पर छापा मारा। पुलिस की कार्रवाई से इलाके में हड़कंप मच गया। कृष्णानगर इलाके में कुछ स्पा सेंटरों पर मसाज की आड़ में देह व्यापार की सूचना पुलिस को मिली थी।वाराणसी के बाद मथुरा में एक्शन। वाराणसी में भी इसी प्रकार का मामला करीब एक सप्ताह पहले आया था। वहां एक सप्ताह के भीतर तीन स्पा सेंटरों पर छापा मारा था। इस दौरान बड़े रैकेट का खुलासा हुआ था। वहां से एक दर्जन से अधिक लड़कियों को बरामद किया गया। कई आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। Crime | Crime in India | crimenews | crime news | Crime News India | sex racket busted

Advertisment
sex racket busted Crime News India crime news crimenews Crime in India Crime
Advertisment
Advertisment