/young-bharat-news/media/media_files/2025/06/27/kolkata-gangrape-case-2025-06-27-17-37-13.jpg)
नई दिल्ली, वाईबीएन डेस्क। कोलकाता के लॉ कॉलेज में छात्रा के साथ हुई गैंगरेप की वारदात ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है। 25 जून को हुई इस दर्दनाक वारदात का खुलासा तब हुआ, जब पीड़िता ने मामले की शिकायत दर्ज कराई। रिपोर्ट के मुताबिक, पीड़िता ने शिकायत में बताया है कि उसे जबरन यौन संबंध बनाने के लिए कहा गया, जब उसने मना किया तो उसे धक्का दिया। पीड़िता ने गुहार लगाई कि मुझे जाने दो, मैं रिलेशनशिप में हूं, लेकिन दरिंदे नहीं माने और उसके साथ हैवानियत की वारदात को अंजाम दिया। पीड़िता ने जब कमरे से भागने की कोशिश की तो उसे हॉकी स्टिक से मारने की कोशिश की गई। पीड़िता ने बताया कि आरोपियों ने कॉलेज का मैन गेट बंद कर दिया और उसे खींचकर जबरदस्ती गार्ड रूम में ले गए। गार्ड असहाय था उसने मदद नहीं की। इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जिसमें टीएमसी नेता भी शामिल है।
कौन है आरोपी?
जानकारी के मुताबिक, 25 जून की रात को कॉलेज परिसर के अंदर गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया गया था। पीड़िता की शिकायत के बाद प्राथमिकी दर्ज की गई और पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों में कॉलेज का एक पूर्व छात्र, स्टाफ सदस्य और वर्तमान में पढ़ाई कर रहे छात्र का नाम शामिल है।आरोपी पूर्व छात्र पश्चिम बंगाल की सत्ताधारी पार्टी तृणमूल कांग्रेस का युवा नेता बताया जा रहा है। मुख्य अपराधी की पहचान तृणमूल छात्र परिषद के प्रभावशाली नेता मनोजीत मिश्रा (31) के रूप में हुई है। पीड़िता की मेडिकल जांच करवाई गई है। पुलिस मामले की पड़ताल में जुट गई है। पुलिस टीम ने कॉलेज कैंपस और घटनास्थल का दौरा किया। जांच के चलते कॉलेज कैंपस को फिलहाल सील कर दिया गया है। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार करने के साथ ही उनके मोबाइल भी बरामद कर लिए हैं। शुक्रवार को आरोपियों को अलीपुर अदालत में पेश किया गया।
#WATCH | Kolkata, West Bengal: The three accused of raping a law student in her college premises in the city, being taken to the court. pic.twitter.com/FnmiwPLjMW
— ANI (@ANI) June 27, 2025
सुवेंदु अधिकारी का ममता सरकार पर हमला
इस घटना को लेकर पश्चिम बंगाल की टीएमसी सरकार विपक्ष के निशाने पर आ गई है। विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष सुवेंदु अधिकारी ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर तीखा हमला करते हुए कहा कि इस पूरे मामले की जिम्मेदारी पुलिस की है। उन्होंने आरोप लगाया कि कोलकाता पुलिस को रथ यात्रा के दौरान दीघा भेज दिया गया, जबकि राजधानी में सुरक्षा की स्थिति लचर है। अधिकारी ने मुख्यमंत्री से इस्तीफे की मांग करते हुए कहा कि ममता बनर्जी को अब पद पर बने रहने का कोई नैतिक अधिकार नहीं है और इस मुद्दे को विधानसभा में मजबूती से उठाया जाएगा।
কলকাতার কসবা ল' কলেজ ক্যাম্পাসের মধ্যে এক তরুণীর উপর নৃশংস গণধর্ষণের ঘটনায় আমি স্তম্ভিত। এই জঘন্য অপরাধের সঙ্গে জড়িত তিনজন অভিযুক্তের মধ্যে মূল মাথা হিসেবে চিহ্নিত হয়েছে তৃণমূল ছাত্র পরিষদের প্রভাবশালী নেতা মনোজিৎ মিশ্র (৩১)। পুলিশ তাকে গতকাল সন্ধ্যায় তালবাগান ক্রসিংয়ের কাছে… pic.twitter.com/ishPpC7Iui
— Suvendu Adhikari (@SuvenduWB) June 27, 2025
अमित मालवीय की प्रतिक्रिया
BJP के IT सेल प्रमुख अमित मालवीय ने इस घटना पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने इसे बेहद ‘भयावह’ करार देते हुए ट्वीट किया कि पश्चिम बंगाल में महिलाओं के खिलाफ अपराध रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं। उन्होंने आर.जी. कर अस्पताल की घटना का हवाला देते हुए ममता बनर्जी की सरकार पर राज्य को महिलाओं के लिए "एक डरावना स्थान" बनाने का आरोप लगाया। मालवीय ने यह भी कहा कि BJP पूरी तरह से पीड़िता के परिवार के साथ है और दोषियों को कड़ी सजा दिलाने के लिए हर संभव प्रयास करेगी।
🔴 RAPE IN A REPUTED LAW COLLEGE IN KOLKATA BY A TMC LEADER
— Amit Malviya (@amitmalviya) June 27, 2025
Another shameful chapter has been added to Bengal’s collapsing law and order under TMC rule.
▶️ A female student of a prestigious law college in South Kolkata was brutally gang-raped—not in some dark alley, but right… pic.twitter.com/PFVpEOR7Mj
आर.जी. कर रेप-मर्डर केस
आरजीकर मेडिकल कॉलेज में भी ऐसी शर्मनाक वारदात सामने आई थी। अगस्त 2024 में कोलकाता के आर.जी. कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में 31 वर्षीय एक ट्रेनी महिला डॉक्टर के साथ अस्पताल परिसर में बलात्कार किया गया और उसकी हत्या कर दी गई थी। इस मामले में मुख्य आरोपी संजय रॉय को सियालदह कोर्ट ने 18 जनवरी 2025 को दोषी ठहराया और 20 जनवरी को उम्रकैद की सजा सुनाई। हालांकि, सीबीआई ने अदालत से फांसी की मांग की थी, लेकिन कोर्ट ने यह कहते हुए उस मांग को खारिज कर दिया कि मामला “रेयरेस्ट ऑफ रेयर” की श्रेणी में नहीं आता। इस घटना ने पूरे देश को झकझोर दिया और कोलकाता समेत कई शहरों में गुस्से की लहर दौड़ गई था। विशेष रूप से मेडिकल समुदाय में आक्रोश था, और डॉक्टरों सहित आम नागरिकों ने लंबे समय तक सड़कों पर उतरकर विरोध प्रदर्शन किए। अब कोलकाता में एक और शर्मनाक वारदात सामने आई है। crime news | rape case । Kolkata Gangrape Case | Kasba Law College | Kolkata Law College