Advertisment

Kanpur Ramnavmi News : मेस्टन रोड पर भी बिगड़ते बचा माहौल, पुलिस ने अराजक तत्वों को खदेड़ा

रामनवमी के अवसर पर शहर में शोभायात्रा निकाले जाने के दौरान कई जगह माहौल बिगड़ने से बच गया। रावतपुर में पुलिस पर जूता फेंकने की घटना के बाद मेस्टन रोड पर अराजक तत्वों ने उपद्रव का प्रयास किया।

author-image
Abhishek kumar
कानपुर में मेस्‍टन रोड पर शोभायात्रा में माहौल ब‍िगडते बचा।

रामनवमी शोभायात्रा में माहौल को शांत कराते पुलि‍स अफसर। Photograph: (फोटो- वाईबीएन)

Listen to this article
0.75x 1x 1.5x
00:00 / 00:00

कानपुर, वाईबीएन संवाददाता

Advertisment

रामनवमी के अवसर पर शहर में शोभायात्रा निकाले जाने के दौरान कई जगह माहौल बिगड़ने से बच गया। रावतपुर में पुलिस पर जूता फेंकने की घटना के बाद मेस्टन रोड पर अराजक तत्वों ने उपद्रव का प्रयास किया। हालांकि पुलिस की मुस्तैदी के चलते माहौल बिगड़ने से बच गया। पुलिस प्रशासन व जिला प्रशासन के अफसरों ने सूझबूझ का परिचय देते हुए मौके के हालात संभाले। पुलिस अफसरों ने सभी को शांत करने के साथ शोभायात्रा को सुरक्षित निकाला और सभी को भाई चारे के संदेश दिया। उधर, रावतपुर में रामलला मंदिर से निकली शोभायात्रा को कुछ लोगों ने रोकने का प्रयास किया लेकिन पुलिस ने समझाकर यात्रा आगे बढ़ाई।

मेस्टन रोड पर अराजक तत्वों को खदेड़ा

शहर के सबसे संवेदनशील क्षेत्र वेस्टर्न रोड में भी शाम को रामनवमी पर श्रीराम शोभायात्रा निकाले जाने के दौरान माहौल बिगड़ते बचा। मेस्टन रोड के मिश्री बाजार के पास निकल रही शोभायात्रा के दौरान कुछ अराजक तत्वों ने उपद्रव करने का प्रयास किया लेकिन साथ चल रहे पुलिस जवानों तथा पीएसी ने अराजक तत्वों को मौके से खदेड़ दिया। शोभायात्रा में शामिल सभी प्रबुद्धजनों को समझाकर शोभायात्रा शुरू कराई। इस दौरान शोभायात्रा में शामिल भक्तों व आम जनता के बीच अफरा तफरी का माहौल बन गया। क्षेत्रीय लोगों का कहना था कि अराजक तत्वों द्वारा पथराव करने की भी कोशिश की गई थी लेकिन पुलिस ने मौके पर हालात को संभाल लिया। फिलहाल स्थिति सामान्य है और शोभायात्रा निर्धारित मार्गो से होते हुए कार्यक्रम स्थल पर समाप्त हो चुकी है।

Advertisment

रावतपुर रामलला में शोभायात्रा रोकने का प्रयास

रावतपुर में रामलला से निकलने वाली शोभायात्रा से पहले साउंड हटवाए जाने को लेकर शनिवार रात से विवाद चल रहा था। इसमें कुछ समितियों के आयोजकों ने शोभायात्रा न निकालने का फैसला लिया था। रविवार शाम को कुछ शोभायात्राएं रामलला जाने के लिए ब्रह्मदेव चौराहे से गुजरी तो नाराज आयोजको और कार्यकर्ताओं ने शोभायात्रा रोकने का प्रयास किया। इससे हंगामा बढ़ने लगा तो भारी पुलिस फोर्स ने विरोध कर रहे युवकों को हटाया। इसके बाद शोभायात्रा जाने का रास्ता साफ करके आगे बढ़वाया। वहीं नाराज लोग पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करते रहे।

क्या बोले अफसर

Advertisment

डीसीपी वेस्ट श्रवण कुमार सिंह ने बताया कि भगदड़ या पथराव की कोई घटना नहीं हुई है। यह मात्र अफवाह है। हम लोग सभी मामलों पर पैनी नजर रखे हुए हैं। और अगर कोई फोटो या वीडियो इस तरह का आता है तो उस पर कार्यवाही की जाएगी। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है।

Kanpur News in Hindi Kanpur News
Advertisment
Advertisment