Advertisment

खुला Tigress और उसके चार बच्चों की मौत का राज, हैरान करने वाली है वजह

कर्नाटक की Hugyam forest range में गुरुवार को एक फीमेल Tigress और उसके चार बच्चे मरे हुए मिले थे। ये खबर सामने आई तो सारे सूबे में कोहराम मच गया। चीते वैसे भी लुप्त होने की कगार पर हैं।

author-image
Shailendra Gautam
Tiger in Bareilly

Photograph: (AI)

नई दिल्ली, वाईबीएन डेस्कः कर्नाटक की Hugyam forest range में एक गुरुवार को Tigress और उसके चार बच्चों की मौत का राज सामने आ गया है। पहले माना जा रहा था कि ये किसी शिकारी का काम हो सकता है लेकिन जो सच्चाई सामने आई उसे देखकर पूरा सिस्टम हैरत में पड़ गया। फिलहाल तीन लोगों को हिरासत में ले लिया गया है। 

Hugyam में मृत मिली थी फीमेल चीता और उसके चार बच्चे

मामले के मुताबिक कर्नाटक की Hugyam forest range में गुरुवार को एक फीमेल Tigress और उसके चार बच्चे मरे हुए मिले थे। ये खबर सामने आई तो सारे सूबे में कोहराम मच गया। टाइगर वैसे भी कम ही बचे हैं। जैसे-तैसे सरकार उनको बचाने में लगी है, लेकिन ऐसे समय में फीमेल Tigress और चार बच्चों की मौत ने पूरे सिस्टम को हिलाकर रख दिया था। कर्नाटक बीजेपी ने सिद्धरमैया सरकार पर लापरवाही का आरोप लगाकर इस्तीफा मांगा था।

मामले की गंभीरता को देखकर पुलिस ने छानबीन शुरू की। शुरू में कुछ पता नहीं चला। पोस्टमार्टम रिपोर्ट कह रही थी कि टाइगर को जहर देकर मारा गया। लेकिन पुलिस इस बात को लेकर परेशान थी कि टाइगर को जहर किसने दिया। इसके लिए उनके पास जाने की हिम्मत भी कौन कर सकता है। फारेस्ट रेंजर्स भी छानबीन में जुटे थे। तभी एक जंगल में एक मरी हुई गाय का कंकाल छानबीन के दौरान मिला। उसकी फारेंसिक जांच कराई गई तो पता चला कि गाय के मृत शरीर में जहर के अंश थे। पुलिस ने आगे की जांच की तो एक नया क्लू मिला। 

गाय की मौत का बदला लेने के लिए चीतों को खिलाया जहर

पुलिस को पता चला कि मरी हुई गाय मादा उर्फ मादूराजू की थी। पुलिस ने उसे थाने में बुलाया और पूछताछ की। शुरू में वो अपना पल्ला झाड़ने की कोशिश करता रहा। लेकिन दबाव पड़ने पर उसने सच्चाई बयां कर डाली। उसका कहना था कि चीते ने उसकी गाय का शिकार किया था। गाय के मरने के बाद वो बहुत दुखी था। उसने एक योजना बनाकर सारे चीतों को मारने की ठान ली। इसके लिए उसने एक मरी हुई गाय का इंतजाम किया और उस पर जहर छिड़क दिया। Tigress भूखी थी इस वजह से उसने जहर लगी गाय को खा लिया। उसके बाद वो अपने बच्चों के पास लौट आई। उसने उनके दूध पिलाया। पुलिस का कहना है कि थोड़ी ही देर में Tigress और उसके सारे बच्चे मारे गए। मादा के साथ वारदात में कोनप्पा और नागाराजू भी शामिल थे। इन दोनों ने जहर का इंतजाम किया और मादा ने जहर को गाय की लाश पर डाला। trendingnews | trending

Advertisment

Karnataka, Act Of Revenge, 3 Arrested For Poisoning Tigress, Tigress & 4 cubs, Hugyam Tigress

Karnataka trending trendingnews
Advertisment
Advertisment