Advertisment

Kanpur Crimae : चकेरी में साइबर ठगी की शिकार हुई महिला, KYC अपडेट के नाम पर 2.85 लाख का चूना

चकेरी में महिला को शातिर साइबर ठग ने बैंक कर्मी बनकर झांसे में लिया और KYC अपडेट के नाम पर 2.85 लाख रुपए की चपत लगा दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

author-image
Sunil Verma
एडिट
चकेरी में साइबर क्राइम का मामला सामने आया है।

साइबर ठग अब महिलाओं को निशाना बना रहे हैं। Photograph: (ग्राफ‍िक्‍स)

Listen to this article
0.75x 1x 1.5x
00:00 / 00:00

कानपुर, वाईबीएन नेटवर्क  (Kanpur News)

Advertisment

चकेरी में महिला को शातिर साइबर ठग ने बैंक कर्मी बनकर झांसे में लिया और KYC अपडेट के नाम पर 2.85 लाख रुपए की चपत लगा दी। महिला ने चकेरी थाने में साइबर ठग के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया।पुलिस मामले की जांच कर रही है।

बैंक कर्मी बन की साइबर ठगी

चकेरी के गांधी ग्राम में रहने वाली महिला सरिता के मुताबिक बीते 4 मार्च को उनके पास एक अनजान नंबर से कॉल आई थी। उसने अपना नाम आशुतोष सिंह बताया और कहा कि वह बैंक कर्मी है।जिसके बाद उसने ऑनलाइन फ्रॉड और KYC अपडेट न होने पर खाता बंद हों जाने को लेकर सचेत किया।

Advertisment

लिंक भेजकर कर दिया अकाउंट खाली

ऑनलाइन फ्रॉड के प्रति सचेत करने की वजह से महिला को उस पर भरोसा हो गया।जिसके बाद उसने एक लिंक शेयर कर उसमें डिटेल भर कर KYC अपडेट करने को बोला।सरिता ने जैसे ही लिंक खोलकर उसमें डिटेल भरी उनके खाते से कई बार में 2.85 लाख रूपये निकल गए। लगातार खाते से पैसे निकलने के मैसेज आने पर उन्होंने उसी नम्बर पर कॉल की तो तो फोन नहीं उठा। इसके बाद उन्हें अपने साथ हुई ठगी का एहसास हुआ। जिसके बाद उन्होंने थाने में जाकर तहरीर दी। चकेरी इंस्पेक्टर संतोष शुक्ला ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।

Kanpur News
Advertisment
Advertisment