/young-bharat-news/media/media_files/2025/03/05/cCb11C9mm4C3Q0lH9c6T.jpg)
नई दिल्ली, वाईबीएन नेटवर्क
दिल्ली की मुख्यमंत्री लगातार एक्शन मोड में नजर आ रही है। सीएम बनने के बाद से उन्होंने कई बड़े फैसले लिए हैं। पिछले दिनों दिल्ली के स्वास्थ्य व्यवस्थाओं में खांमियों की जानकारी सामने आने के बाद 4 मार्च को दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता अचानक GTB अस्पताल के औचक निरीक्षण पर पहुंच गई। इस दौरान उन्होंने दिल्ली की पिछली आम आदमी पार्टी की सरकार जमकर निशाना साधा।
#WATCH दिल्ली: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने GTB अस्पताल का दौरा कर निरीक्षण किया। pic.twitter.com/glnGlUbKgB
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 4, 2025
दिल्ली को किस हाल में छोड़कर गए हैं..."
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा, "ये पूरा गोदाम पूरी तरह भरा है। यहां 166 वेंटिलेटर और 36,000 पीपीई किट पड़ी हैं। यह एक अस्पताल की बात नहीं बल्कि कई अस्पतालों का हाल है। दिल्ली सरकार के अस्पताल और यहां का स्वास्थ्य विभाग बीमार है। जो लोग चिल्ला रहे हैं कि 2500 रुपए दीजिए वे(AAP) पहले यह देखें कि वे दिल्ली को किस हाल में छोड़कर गए हैं..."
#WATCH दिल्ली: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा, "... ये पूरा गोदाम पूरी तरह भरा है... यहां 166 वेंटिलेटर और 36,000 पीपीई किट पड़ी हैं... यह एक अस्पताल की बात नहीं बल्कि कई अस्पतालों का हाल है... दिल्ली सरकार के अस्पताल और यहां का स्वास्थ्य विभाग बीमार है... जो लोग चिल्ला… https://t.co/klwQpwawWtpic.twitter.com/NcMD8wJKh9
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 4, 2025
अरविंद केजरीवाल शराब नीति बना रहे थे
दिल्ली सरकार में मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के कल GTB अस्पताल के दौरे पर कहा, "अरविंद केजरीवाल के पास इसके लिए समय कहां था? कल मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने जीटीबी अस्पताल का दौरा किया, सीलबंद मशीनरी अभी भी वहीं पड़ी है। लोग कोविड में तड़प रहे थे, उन्हें ऑक्सीजन नहीं मिल रही थी और ऑक्सीजन कंसंट्रेटर वहीं पड़े हैं। वजह यह है कि जब यह सब करने का समय था, तब अरविंद केजरीवाल शराब नीति बना रहे थे।"
#WATCH दिल्ली: दिल्ली सरकार में मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के कल GTB अस्पताल के दौरे पर कहा, "अरविंद केजरीवाल के पास इसके लिए समय कहां था? कल मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने जीटीबी अस्पताल का दौरा किया, सीलबंद मशीनरी अभी भी वहीं पड़ी है। लोग कोविड में तड़प… pic.twitter.com/LahPLzs0hP
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 5, 2025
स्वास्थ्य सेवाओं के साथ खिलवाड़
भाजपा सांसद प्रवीण खंडेलवाल ने मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के GTB अस्पताल के दौरे पर कहा, "आम आदमी पार्टी सरकार को दिल्ली के लोगों के स्वास्थ्य में कोई दिलचस्पी नहीं थी। अगर लोगों को कोविड के दौरान ये चिकित्सा सुविधाएं मिलतीं, तो वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद देते, यह शायद अरविंद केजरीवाल को स्वीकार नहीं था। AAP ने लोगों को सुविधाएं नहीं दी बल्कि स्वास्थ्य सेवाओं के साथ खिलवाड़ किया।"
#WATCH | दिल्ली | भाजपा सांसद प्रवीण खंडेलवाल ने मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के कल GTB अस्पताल के दौरे पर कहा, "आम आदमी पार्टी सरकार को दिल्ली के लोगों के स्वास्थ्य में कोई दिलचस्पी नहीं थी... अगर लोगों को कोविड के दौरान ये चिकित्सा सुविधाएं मिलतीं, तो वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को… pic.twitter.com/6FoJlH9cD2
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 5, 2025