Advertisment

Delhi Mahila Samridhi Yojana: 8 मार्च से शुरू होगा रजिस्ट्रेशन, इन दस्तावेजों की होगी जरूरत

महिलाओं के लिए बड़ी खबर सामने आई है। दिल्ली में महिला समृद्धि योजना का रजिस्ट्रेशन इसी महीने से शुरू हो जाएगा। इस योजना से दिल्लीवासी लाखों गरीब महिलाओं के खाते में सरकार हर महीने 2500 रूपए देगी।

author-image
YBN News
एडिट
DELHI MAHILA SAMRIDHI YOJNA

CM DELHI Photograph: (x)

Listen to this article
0.75x 1x 1.5x
00:00 / 00:00

नई दिल्ली, वाईबीएन नेटवर्क ।

Advertisment

दिल्ली विधानसभा चुनाव के दौरान भारतीय जनता पार्टी ने अपने घोषणा पत्र में ऐलान किया था कि यदि पार्टी सत्ता में आती है तो वह राज्य की गरीब कमजोर वर्ग की महिलाओं के लिए महिला समृद्धि योजना की शुरुआत करेगी। इस योजना के तहत पात्र महिलाओं के खातों में हर महीने 2500 रुपये दिए जाएंगे।

डेढ़ महीने में प्रक्रिया होगी पूरी

दिल्ली में गरीब महिलाओं को 2500 रुपये देने की घोषणा की शुरुआत के लिए 8 मार्च से रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू हो रही है। रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया के बाद लाभार्थी महिलाओं की सूची तैयार की जाएगी। इसके बाद लगभग डेढ़ महीने में प्रक्रिया पूरी करके महिलाओं के खातों में पैसे भेजने की शुरुआत की जाएगी।

Advertisment

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस से होगी शुरुआत

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर दिल्ली सरकार द्वारा जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में एक बड़े कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इसी कार्यक्रम में दिल्ली सरकार द्वारा महिला सम्मान समृद्धि योजना के पंजीकरण की शुरुआत की जाएगी।

दिल्ली महिला सम्मान समृद्धि योजना के लिए पात्रता

Advertisment
  • इस योजना का लाभ केवल दिल्ली की महिलाओं को ही मिलेगा।
  • केवल आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की महिलाओं के लिए ही इस योजना की शुरुआत की जा रही है।
  • दिल्ली की महिला सम्मान समृद्धि योजना के लिए सरकारी नौकरी करने वाली महिलाएं पात्र नहीं हैं।
  • जो महिलाएं आयकर रिटर्न दाखिल करती हैं उन्हें भी इस योजना का लाभ नहीं मिल पाएगा।
  • पेंशन भोगी महिलाएं भी इस योजना के लिए पात्र नहीं हैं।

इन दस्तावेजों की होगी जरूरत 

  1. आधार कार्ड
  2. बैंक खाते का विवरण
  3. निवास प्रमाण पत्र
  4. आय प्रमाण पत्र
  5. मोबाइल नंबर
Advertisment
Advertisment