Advertisment

BJP की इफ्तार पार्टी को लेकर गरमाई दिल्ली की सियासत, Congress ने कसा तंज

दिल्ली हज कमेटी की चेयरपर्सन और भाजपा नेता कौसर जहां ने अपने आवास पर इफ्तार पार्टी आयोजित की। भाजपा नेता की इस इफ्तार पार्टी में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता समेत दिल्ली कैबिनेट के कई मंत्री और राजनीतिक हस्तियां शामिल हुईं।

author-image
Pratiksha Parashar
delhi iftar party
Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

नई दिल्ली, वाईबीएन नेटवर्क। 

इफ्तार पार्टी को लेकर दिल्ली की सियासत गरमा गई है। दिल्ली हज कमेटी की चेयरपर्सन और भाजपा नेता कौसर जहां ने अपने आवास पर इफ्तार पार्टी आयोजित की। भाजपा नेता की इस इफ्तार पार्टी में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता समेत दिल्ली कैबिनेट के कई मंत्री और बड़ी राजनीतिक हस्तियां शामिल हुईं। अब कांग्रेस इसे लेकर भाजपा पर तंज कस रही है।

कांग्रेस ने कसा तंज

कौसर जहां ने होली के अगले दिन 15 मार्च को इफ्तार पार्टी आयोजित की, जिसमें बड़ी संख्या में भाजपा नेता शामिल हुए। कांग्रेस नेता ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इफ्तार पार्टी का वीडियो शेयर करते हुए भाजपा पर कटाक्ष किया। कांग्रेस नेता मनजीत घोषी ने लिखा, "दिल्ली भाजपा के नेताओ और मुख्यमंत्री ने इफ्तार पार्टी का आयोजन किया। अब देखना ये है निहायती घटिया भाषा बोलने वाली मुख्यमंत्री जी को क्या अंधभक्त अब बहिष्कार करेंगे।"

"देश को सद्भाव के साथ बढ़ना चाहिए"

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा, "देश को सामाजिक सद्भाव के साथ आगे बढ़ना चाहिए। भारत सबसे बड़ा लोकतंत्र है और हम सभी को शांति और सामाजिक सद्भाव के साथ आगे बढ़ना चाहिए।" वहीं न्यूज एजेंसी पीटीआई से बात करते हुए कौसर जहां ने कहा, "आज मैंने दावत-ए-इफ्तार का आयोजन किया है। होली के ठीक अगले दिन इफ्तार हो रहा है और इसमें सीएम रेखा गुप्ता शामिल हो रही हैं। बड़ी संख्या में और लोग भी आ रहे हैं। यह इस बात का प्रतीक है कि हमारा देश प्रेम और सद्भाव के खूबसूरत धागे में बंधा हुआ है। रमजान का महीना रहमतों और इबादतों का महीना है। ऊपर वाला हम सबकी इबादत कबूल करे और रहमतों से नवाजे। अभी 15 दिन में ईद आ रही है तो मैं सभी को अभी से ईद की बधाई देना चाहती हूं। रमजान का महीना सबको मुबारक हो।"

Advertisment

भाजपा पर विपक्ष हमलावर

गौरतलब है कि दिल्ली में फरवरी 2025 में विधानसभा चुनाव संपन्न हुए हैं। भाजपा 27 सालों बाद दिल्ली की सत्ता में आई है और रेखा गुप्ता मुख्यमंत्री बनी हैं। कई मुद्दों को लेकर विपक्षी आम आदमी पार्टी और कांग्रेस मुख्यमंत्री पर हमलावर हैं। फिलहाल इफ्तार पार्टी को लेकर भाजपा सरकार को घेरा जा रहा है। 

यह भी पढ़ें: Delhi: होली पर ट्रैफिक नियम उल्लंघन के मामले 100% बढ़े, पुलिस ने काटे 7 हजार से ज्यादा चालान

Advertisment
Advertisment
Advertisment