Advertisment

New Delhi crime: डंबल dating app के जरिए दोस्त बनी महिला से रेप किया और 22 लाख ठगे

दिल्ली की 30 वर्षीय एक महिला के साथ डेटिंग ऐप पर मिले एक व्यक्ति ने कथित तौर पर बलात्कार किया और 22 लाख रुपये की ठगी की। एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।

author-image
Mukesh Pandit
Dating app
Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

नई दिल्ली, वाईबीएन नेटवर्क।

दिल्ली की 30 वर्षीय एक महिला के साथ डेटिंग ऐप पर मिले एक व्यक्ति ने कथित तौर पर बलात्कार किया और 22 लाख रुपये की ठगी की। एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने दक्षिणी दिल्ली की साकेत निवासी और एक निजी कंपनी में कार्यरत महिला की शिकायत के आधार पर 10 मार्च को मामला दर्ज किया था। 

पंजाब के रहने वाले आरोपी ने दिया था शादी का झांसा

शिकायत के अनुसार, पंजाब निवासी आरोपी ने उससे शादी करने की इच्छा जताई। वह दिल्ली आया और कथित तौर पर झूठे बहाने से उसके साथ संबंध बनाए और उसके साथ बलात्कार किया। महिला ने आरोप लगाया कि व्यक्ति ने काम से जुड़ी ज़रूरतों का हवाला देते हुए वित्तीय मदद मांगी। 

Advertisment

महिला से 22 लाख रुपये हड़पे

उस व्यक्ति पर भरोसा करके उसने 22 लाख रुपए दे दिए, लेकिन बाद में जब उसने शादी की बात उठाई, तो उसने इनकार कर दिया और कथित तौर पर उसके निजी वीडियो लीक करने की धमकी दी। इसके बाद महिला पुलिस के पास पहुंची। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच जारी है। उल्लेखनीय है कि इससे पहले भीराजधानी दिल्ली में एक ब्रिटिश महिला से रेप की खबर सामने आई है। 

ब्रिटिश महिला से किया था दुष्कर्म 

Advertisment

दिल्ली के महिपालपुर में स्थित एक होटल में ब्रिटिश महिला के साथ दुष्कर्म किए जाने की शिकायत पुलिस को मिली। पुलिस ने मामले में दो आरोपी को गिरफ्तार किया है. बताया जाता है कि आरोपी की पीड़ित से इंस्टाग्राम पर दोस्ती हुई थी। इसी दोस्ती के बाद पीड़ित आरोपी से मिलने दिल्ली आई थी। जिसके बाद आरोपी दोस्त को लेकर होटल गया था। 

Advertisment
Advertisment