Advertisment

New Delhi: यमुना नदी में शुरू होगी Cruise Service, रिवर टूरिज्म को मिलेगा बढ़ावा

दिल्लीवसी अब क्रूज का मजा ले सकेंगे। सरकार टूरिज्म को बढ़ाने का प्लान भी बना रही है। यमुना नदी में क्रूज सर्विस शुरू करने की योजना है। यमुना में 7-8 किलोमीटर तक क्रूज चलाया जाएगा।

author-image
Ajit Kumar Pandey
Delhi cruise service

Delhi cruise service Photograph: (x)

Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

नई दिल्ली, वाईबीएन नेटवर्क ।

नई दिल्ली वालों को अब क्रूज का मजा लेने के लिए गोवा जाने की कोई जरूरत नहीं है। अब दिल्लीवासी क्रूज का मजा दिल्ली में ही ले सकेंगे। दिल्ली सरकार यमुना की साफ सफाई के साथ यहां टूरिज्म को विकसित करने के लिए एक्शन प्लान भी तैयार कर रही है। सरकार यमुना में क्रूज सर्विस शुरू करने की योजना बना रही है। सरकार वज़ीराबाद बैराज से जगतपुर गांव तक क्रूज सेवा शुरू करने जा रही है।

7 से 8 किलोमीटर तक चलेगा क्रूज

जानकारी के मुताबिक यमुना में 7-8 किलोमीटर तक क्रूज चलाया जाएगा। रिवर टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए DTTDC यानि दिल्ली टूरिज्म एंड ट्रांसपोर्टेशन डेवलपमेंट कॉर्पोरेशनकी तरफ से ये टेंडर निकाला गया है। इसके लिए दिल्ली जल बोर्ड और सिंचाई एवं बाढ़ विभाग ने भी NOC दे दी है।

कहां से कहां तक मिलेगी क्रूज सर्विस

दिल्ली में 365 दिनों में से 270 दिनों तक क्रूज या फेरी चलाने की इजाजत है। अधिकारियों ने बताया कि योजना के तहत वजीराबाद बैराज (सोनिया विहार) से जगतपुर (शनि मंदिर) तक यमुना के छह से सात किलोमीटर हिस्से को पर्यटकों के लिए क्रूज शुरू किया जाना है। यह सेवा मानसून के अलावा सालभर चलेगी। क्रूज में 20-30 लोगों के बैठने की क्षमता होगी। सरकार की इस पहले से लोगों को घूमने के लिए दिल्ली में एक और जगह मिल जाएगी।

हर सुविधा से लैस मिलेंगे क्रूज

बताया जा रहा है कि इन क्रूज के लिए आधुनिक, बिजली से चलने वाली और एसी बोट का इस्तेमाल किया जाएगा। यह सेवा साल में करीब 270 दिन तर रहेगी। मानसून के मौसम में जब नदी में पानी का स्तर बढ़ जाता है, तब ये सर्विस नहीं मिल सकेगी। क्रूज पूरी तरह से वातानुकूलित होंगे जो इलेक्ट्रिक या सोलर हाइब्रिड मोड में चलेंगे।

Advertisment

दिल्ली सरकार दे रही यमुना की सफाई पर जोर

दिल्ली में सरकार बनने के बाद भाजपा यमुना की सफाई पर जोर दे रही है। बताया जा रहा है कि यमुना नदी की सफाई के लिए विशेषज्ञों से राय ली गई है। जल शक्ति मंत्रालय का फोकस दो चीजों पर है, जिसमें यमुना की सफाई और रिवर फ्रंट बनाना शामिल है।

Advertisment
Advertisment