Advertisment

Delhi Metro की रेड लाइन पर सेवाएं बाधित, जानिए होली पर कब से कब तक बंद रहेगी मेट्रो?

दिल्ली में मेट्रो यात्रियों को गुरुवार सुबह भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। रेड लाइन पर मेट्रो सेवाएं बुरी तरह प्रभावित हुईं। होली के मौके पर मेट्रो का परिचालन बंद रहेगा। 

author-image
Pratiksha Parashar
rail

Photograph: (file)

Listen to this article
0.75x 1x 1.5x
00:00 / 00:00

नई दिल्ली, वाईबीएन नेटवर्क।

Advertisment

दिल्ली में मेट्रो यात्रियों को गुरुवार सुबह भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। रेड लाइन पर मेट्रो सेवाएं बुरी तरह प्रभावित हुईं। दिल्ली मेट्रो की रेड लाइन पर केबल चोरी की घटना के कारण ट्रेन सेवाएं प्रभावित रहीं। दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (DMRC) के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। डीएमआरसी ने बताया कि केबल चोरी की एक और घटना के कारण रेड लाइन पर सेवाएं सुबह से ही प्रभावित हैं। होली के मौके पर मेट्रो का परिचालन बंद रहेगा। 

शाहदरा से सीलमपुर तक मेट्रो सेवाएं बाधित

दिल्ली मेट्रो के अधिकारियों के मुताबिक केबल चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं, जिससे मेट्रो के सुचारू संचालन में रुकावट आ रही है। DMRC ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर जानकारी देते हुए बताया कि रेड लाइन पर केबल चोरी की एक और घटना के कारण सेवाएं प्रभावित हुई हैं। यात्रियों को होने वाली असुविधा के लिए हमें खेद है। हम पुलिस और अन्य एजेंसियों के साथ मिलकर इस समस्या का समाधान निकालने की कोशिश कर रहे हैं। दिल्ली मेट्रो रेल की तरफ से सुबह 8:28 बजे पोस्ट करके यह जानकारी दी गई थी कि शाहदरा से सीलमपुर तक सेवाएं बाधित हुई हैं। अन्य सभी लाइनों पर सेवा सामान्य है।

Advertisment

मामले की जांच शुरू

दिल्ली मेट्रो में मरम्मत का काम अब उन घंटों में किया जा रहा है, जब यात्री कम होते हैं। डीएमआरसी ने कहा कि अगर इस समयसीमा के भीतर समस्या का समाधान नहीं होता है, तो आज रात यात्री सेवाएं समाप्त होने के बाद मरम्मत का काम शुरू किया जाएगा। पुलिस की मेट्रो इकाई के एक अधिकारी ने पुष्टि की कि शिकायत प्राप्त हुई है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है। DMRC ने कहा कि वह इन बार-बार आने वाली समस्याओं के समाधान के लिए कानून प्रवर्तन एजेंसियों के साथ समन्वय कर रहा है।

होली पर कब से कब बंद रहेगी मेट्रो? 

Advertisment

शुक्रवार 14 मार्च को दिल्ली मेट्रो की सेवाएं भी सुबह के समय बंद रहेंगी। होली के दिन सुबह छह बजे से दोपहर ढाई बजे तक साढ़े आठ घंटे मेट्रो का परिचालन बंद रहेगा, ताकि मेट्रो के कर्मचारी भी अपने परिवार के साथ होली का त्योहार मना सकें।  दोपहर ढाई बजे से मेट्रो का परिचालन शुरू होगा और यात्री सामान्य रूप से मेट्रो में सफर कर सकेंगे। 

ब्लू लाइन हुई थी प्रभावित

आपको बता दें कि इससे पहले पांच दिसंबर को दिल्ली-नोएडा के सबसे व्यस्त रूट यानि ब्लू लाइन पर मेट्रो की रफ्तार धीमी हो गई थी। तब भी केबल चोरी के कारण मेट्रो सेवा बाधित हुई थी। डीएमआरसी ने खुद इस चोरी की जानकारी दी थी। डीएमआरसी ने कहा था कि मोती नगर और कीर्ति नगर के बीच केबल चोरी होने के कारण ब्लू लाइन पर सेवाओं में देरी हो रही है।

Advertisment

यह भी पढ़ें: Lucknow Metro सेवा होली पर अस्थायी रूप से रहेगी बंद, जानें नया समय

Advertisment
Advertisment