Advertisment

दिल्ली विस के अध्यक्ष बने Vijender Gupta, जानिए-छात्र राजनीति से स्पीकर तक का सफर

Vijendra Gupta: भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता विजेंद्र गुप्ता सोमवार को दिल्ली विधानसभा के अध्यक्ष पद के लिए चुने गए। उनके नाम का प्रस्ताव मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और मंत्री रविंद्र इंद्राज सिंह ने रखा।

author-image
Pratiksha Parashar
एडिट
vijendra gupta
Listen to this article
0.75x 1x 1.5x
00:00 / 00:00

नई दिल्ली, वाईबीएन नेटवर्क।

Advertisment

Vijendra Gupta: भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता विजेंद्र गुप्ता सोमवार को दिल्ली विधानसभा के अध्यक्ष पद के लिए चुने गए। उनके नाम का प्रस्ताव मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और मंत्री रविंद्र इंद्राज सिंह ने रखा। इस प्रस्ताव का प्रवेश वर्मा और मनजिंदर सिंह सिरसा ने समर्थन किया। इसके बाद सर्वसम्मति से विजेंद्र गुप्ता को विधानसभा के अध्यक्ष पद के लिए चुना गया। आइए जानते हैं कि विधानसभा अध्यक्ष बनने वाले विजेंद्र गुप्ता कौन हैं?

कौन हैं विजेंद्र गुप्ता?

विजेंद्र गुप्ता रोहिणी से भाजपा विधायक हैं। वे 2015, 2020, 2025 में लगातार रोहिणी से चुनकर आए हैं। विजेंद्र गुप्ता ने छात्र राजनीति से अपने करियर की शुरुआत की थी। वह दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्रसंघ के उपाध्यक्ष भी रह चुके हैं। वह नगर निगम में पार्षद और नेता प्रतिपक्ष भी रह चुके हैं। विजेंद्र गुप्ता दिल्ली की राजनीति में लगातार सक्रिय रहे हैं। आम आदमी पार्टी की सरकार में विधानसभा सदन में हंगामे के दौरान विजेंद्र गुप्ता को एक बार मार्शलों ने बाहर कर दिया था। अब वे विधानसभा अध्यक्ष बन गए हैं। विधानसभा का अध्यक्ष बनाए जाने पर विजेंद्र गुप्ता को मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और नेता प्रतिपक्ष आतिशी ने बधाई दी। 

Advertisment

यह भी पढ़ें: Delhi: महिलाओं को 2500 रुपये देने पर CM Rekha Gupta और Atishi में छिड़ी जुबानी जंग

दिल्ली विधानसभा का पहला सत्र

नवगठित विधानसभा का पहला सत्र सोमवार से शुरू हुआ। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने अपने मंत्रिमंडल के साथ विधानसभा सदस्य के रूप में शपथ ली। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के साथ मंत्री प्रवेश वर्मा, आशीष सूद, कपिल मिश्रा, रविंद्र सिंह इंद्राज, पंकज कुमार सिंह और मनजिंदर सिंह सिरसा ने भी शपथ ली। विधानसभा में विपक्ष की नेता आतिशी सहित आम आदमी पार्टी (आप) के 22 विधायकों ने भी पहले सत्र के दौरान शपथ ली। इससे पहले भाजपा विधायक अरविंदर सिंह लवली ने दिल्ली विधानसभा के प्रोटेम स्पीकर के रूप में शपथ ली थी।  

Advertisment

आपको बता दें कि दिल्ली विधानसभा का पहला सत्र तीन दिनों तक चलेगा। सत्र की शुरुआत भाजपा विधायक अरविंदर सिंह लवली ने प्रोटेम स्पीकर के रूप में शपथ लेकर की। उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने राज निवास पर लवली को शपथ दिलाई।

यह भी पढ़ें: Delhi विधानसभा का विशेष सत्र शुरू, CM Rekha Gupta और मंत्रियों ने ली शपथ

Advertisment
Advertisment