/young-bharat-news/media/media_files/2025/06/09/4jft6RWJrE97xubBr1zE.jpg)
प्रतीकात्मक तस्वीर Photograph: (META AI)
नई दिल्ली, वाईबीएन डेस्क। महाराष्ट्र से बड़ी खबर सामने आयी है। महाराष्ट्र के ठाणे में मुंब्रा-दिवा रेलवे स्टेशन के बीच बड़ा हादसा हो गया है। ट्रेन से गिरकर 5 यात्रियों की मौत हो गई है, वहीं कई लोग घायल हैं। इस हादसे से सनसनी मच गई है। घायलों को अस्पातल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि ट्रेन में अत्याधिक भीड़ की वजह से यह हादसा हुआ।
महाराष्ट्र – ठाणे में मुंब्रा रेलवे स्टेशन पर बड़ा हादसा हुआ है। दो ट्रेनों में यात्री सवार थे। भीड़ ज्यादा होने से वो गेट पर लटके हुए थे। बैग भी बाहर निकले हुए थे। दोनों ट्रेन जब बराबर से गुजरी तो बैग टकराए और कई यात्री नीचे गिर गए। इस हादसे में अब तक 4 यात्रियों की मौत हुई। pic.twitter.com/iMppYl0PX7
— Sachin Gupta (@SachinGuptaUP) June 9, 2025
पुलिस मौके पर पहुंची, जांच शुरू
सेंट्रल रेलवे के मुताबिक, ठाणे के मुंब्रा रेलवे स्टेशन पर CSMT की ओर जा रहे कुछ यात्री ट्रेन से गिर गए। दुर्घटना का कारण ट्रेन में अत्यधिक भीड़ माना जा रहा है। रेलवे प्रशासन और पुलिस मौके पर पहुंच गई है। घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया जा रहा है। दुर्घटना की जांच शुरू हो गई है। घटना से लोकल सेवाएं भी प्रभावित हुई हैं।
दरवाजों से लटककर कर रहे थे यात्रा
जानकारी के मुताबिक, पुष्पक एक्सप्रेस में अत्यधिक भीड़ के कारण कई यात्री दरवाजे पर लटककर यात्रा कर रहे थे। इस खतरनाक स्थिति के कुछ वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आए हैं, जिनमें देखा जा सकता है कि कुछ यात्री चलती ट्रेन से नीचे गिर रहे हैं। हादसे के बाद घायलों को ट्रैक से उठाकर प्लेटफॉर्म पर लाया गया, जहां उनकी हालत नाजुक पाई गई। उनके कपड़े फटे हुए थे और वे गंभीर रूप से घायल थे। इस दर्दनाक घटना में कई लोगों की जान चली गई है। फिलहाल मृतकों की पहचान की जा रही है। सभी की उम्र 30 से 35 साल के बीच बताई जा रही है।
कैसे हुआ हादसा?
बताया जा रहा है कि मुंबई में हर दिन हजारों लोग अपने ऑफिस-कॉलेज पहुंचने के लिए ट्रेन से सफर करते हैं। ये सभी यात्री छत्रपति शिवाजी टर्मिनस (CST) की दिशा में जाने वाली ट्रेनों में सवार होते हैं। सोमवार को ऑफिस टाइम के दौरान ट्रेनों में भारी भीड़ उमड़ पड़ी। इसी अफरा-तफरी और चढ़ने की जल्दी में धक्का-मुक्की की स्थिति बन गई, जो इस हादसे का कारण बनी। Maharashtra | mumbai news | Train Accident Maharashtra