Advertisment

79th Independence Day: PM Modi live एकतरफा था सिंधु जल समझौता- पीएम मोदी

PM Modi live: पीएम मोदी ने कहा- एकतरफा था सिंधु जल समझौता। हमारे किसान एक- एक बूंद को तरसते थे दुश्मन हमारे पानी पर मौज कर रहा था, अब ऐसा नहीं होगा।

author-image
Dhiraj Dhillon
एडिट
New Update
Independence Day

Photograph: (सौजन्य से दूरदर्शन)

नई दिल्ली, वाईबीएन डेस्क। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वतंत्रता दिवस के मौके पर लाल किले की प्राचीर से कहा- पीएम मोदी ने कहा- एकतरफा था सिंधु जल समझौता। हमारे किसान एक- एक बूंद को तरसते थे दुश्मन हमारे पानी पर मौज कर रहा था, अब ऐसा नहीं होगा।दिवस समारोह से जुड़े हर अपडेट के लिए यंग भारत के साथ जुड़े रहें।

PM NARENDRA MODI on I-Day

आंध्र-निकोबार के 30 आदिवासी छात्र समारोह में शामिल

आंध्र प्रदेश और निकोबार द्वीपसमूह के 30 मेधावी आदिवासी छात्र लालकिले पर स्वतंत्रता दिवस समारोह देखने पहुंचे हैं। यह यात्रा ‘आरोहण: द्वीप से दिल्ली’ नामक सात दिन की राष्ट्रीय एकता यात्रा का हिस्सा है, जिसका आयोजन आंध्र और निकोबार कमांड ने किया है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने छात्रों से मुलाकात कर उन्हें देश को मजबूत बनाने और मानव मूल्यों को अपनाने का संदेश दिया।

Advertisment

Independence Day 2025 | Independence Day Delhi 2025 | Independence Day Documentary | India Independence Story | Indian Independence | pm modi | पीएम मोदी |

  • Aug 15, 2025 09:19 IST

    कविता के साथ पूरा किया भाषण

    140 करोड़ देशवासियों के सहयोग से आगे बढ़ते रहेंगे, पीएम नरेंद्र मोदी ने लाल किले की प्राचीर से कविता पढ़कर अपनी बात पूरी की .... जिसने फौलादी चट्टानों को तोड़ा है, उसने ही समय को मोड़ा है, समय को मोड़ देने का यही समय है, सही समय है। मेरे प्यारे देशवासियों एक बार फिर आप सबको स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देता हूं। पीएम मोदी ने जय हिंद और भारत माता के जयकारे भी लगवाएं। राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ।



  • Aug 15, 2025 09:16 IST

    2047 में विकसित भारत बनाकर रहेंगे

    विकसित भारत बनाने के ल‌िए ना हम झुकेंगे, ना हम रुकेंगे और 2047 में विकसित भारत बनाकर रहेंगे और साथ गुलामी का एक कण भी नहीं बचने देंगे। हमारी विरासत में कह‌ीं गुलामी का निशान नहीं बचेगा। मां भारती के प्रति कर्तव्य निभाना, किसी पूजा, तपस्या या आराधना से कम नहीं है।



  • Aug 15, 2025 09:13 IST

    RSS को दुनिया का सबसे बड़ा एनजीओ बताया

    प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- 100 साल पहले RSS की स्थापना हुई। 'व्यक्ति निर्माण से राष्ट्र निर्माण' के संकल्प के साथ स्वयंसेवकों ने मां भारती के कल्याण के लिए समर्पित सेवा की। RSS दुनिया का सबसे बड़ा NGO है।



  • Aug 15, 2025 09:10 IST

    टैक्नोलॉजी देगी सुरक्षा कवर

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाल किले के प्राचीर से बड़ी घोषणा की है। उन्होंने राष्ट्रीय सुरक्षा के मद्दे पर कहा- 2035 तक हमार सारे महत्वपूर्ण स्थान टैक्नोलॉजी के सुरक्षा कवच में होंगे। इनमें सामरिक और सार्वजनिक महत्व के सभी स्थानों को शामिल किया जाएगा ताकि दुश्मन हमें किसी भी तरह से निशाना न बना सके।



  • Aug 15, 2025 09:07 IST

    पाकिस्तान पर सीधा प्रहार

    स्वतंत्रता दिवस 2025 के भाषण में प्रधानमंत्री मोदी ने पाकिस्तान पर तीखा प्रहार किया, ऑपरेशन सिंदूर की सराहना की और कहा कि भारत परमाणु धमकियों को बर्दाश्त नहीं करेगा।



  • Aug 15, 2025 09:01 IST

    अपनी सभी भाषाओं पर गर्व करें

    पीएम मोदी ने कहा- हमारी भाषाएं जितनी विकसित होंगी, हमारा ज्ञान उतना ही समृद्ध होगा। हमें अपनी सभी भाषाओं पर गर्व करना चाहिए और उन्हें आगे बढ़ाने के लिए निरंतर प्रयास करना चाहिए।



  • Aug 15, 2025 08:57 IST

    गरीबों को प्राथमिकता के साथ परिवर्तन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा- बहुत जल्द महान समाज सुधारक महात्मा ज्योतिबा फुले की 200वीं जयंती आने वाली है। हम इस जयंती के कार्यक्रमों की शुरुआत करने जा रहे हैं। महात्मा ज्योतिबा फुले के सिद्धांतों और उनके दिए मंत्रों में हमारे लिए प्रेरणा छिपी है- पिछड़ों को प्राथमिकता। गरीबों को प्राथमिकता देते हुए, हम परिवर्तन की ऊँचाइयों को छूना चाहते हैं।



  • Aug 15, 2025 08:55 IST

    अपनी लाइन बड़ी करने में लगाएं ऊर्जा

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा- मैं यह अपने अनुभव के साथ कह रहा हूँ। किसी और की लाइन को छोटा करने में हमें अपनी ऊर्जा खर्च नहीं करनी चाहिए। हमें अपनी पूरी ऊर्जा अपनी लाइन बढ़ाने में लगानी चाहिए। यदि हम ऐसा करेंगे, तो दुनिया हमारी ताकत को मान्यता देगी। आज, जब वैश्विक परिप्रेक्ष्य में आर्थिक स्वार्थ दिन-ब-दिन बढ़ रहा है, तो यह समय की आवश्यकता है कि हम उन संकटों पर रोते हुए न बैठें। साहस के साथ अपनी लाइन लंबी करें...यदि हम यह मार्ग अपनाएँगे, तो कोई भी स्वार्थ हमें जकड़ नहीं पाएगा।



  • Aug 15, 2025 08:50 IST

    पूरी दुनिया हमारी अर्थव्यवस्था की तारीफ कर रही है

    पीएम मोदी ने कहा- आज पूरी दुनिया हमारी अर्थव्यवस्था की तारीफ कर रही है। महंगाई नियंत्रित है, विदेशी मुद्रा भंडार मजबूत हैं और ग्लोबल रेटिंग एजेंसियां लगातार भारत की सराहना कर रही हैं। वे हमारी अर्थव्यवस्था पर और अधिक भरोसा जता रही हैं। इस बढ़ती अर्थव्यवस्था का लाभ गरीबों, किसानों, महिलाओं और मध्यवर्ग तक पहुंचे, इसके लिए हम निरंतर काम कर रहे हैं। देश में नए-नए सेक्टरों में अवसर तेजी से बढ़ रहे हैं।



  • Aug 15, 2025 08:43 IST

    अमेरिकी टैरिफ पर कही बड़ी बात

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिकी टैरिफ को लेकर भी बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कह‌ा- अपने किसानों, मछुआरों और मजदूर हितों के लिए मोदी दीवार बनकर खड़ा है।



  • Aug 15, 2025 08:41 IST

    अपना स्पेस स्टेशन बना रहा भारत

    प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- अंतरिक्ष क्षेत्र में उपलब्धियों पर गर्व है। गगनयान और अपना स्पेस स्टेशन बना रहे हैं। 300+ स्टार्टअप्स में हजारों युवा काम कर रहे हैं। यही देश की ताकत और युवाओं पर हमारा विश्वास है।



  • Aug 15, 2025 08:37 IST

    रोजगार योजना लागू की

    आज से प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना लागू करने का ऐलान किया। कंपनियों नौकरी पाने वाले हर नौजवान को पहले महीने सरकार की ओर से 15000 रुपये का भुगतान किया जाएगा। इससे कंपनियां भी रोजागार देने के लिए प्रोत्साहित होंगी। इस योजना के लिए सरकार ने एक लाख करोड़ के बजट की व्यवस्था की है।



  • Aug 15, 2025 08:33 IST

    पिछले साल 98 मिनट चला था पीएम का भाषण

    लाल किले से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाषण की औसत अवधि 82 मिनट रही है। 2024 में उन्होंने सबसे लंबा 98 मिनट का संबोधन दिया, जबकि 2017 में उनका सबसे छोटा भाषण 56 मिनट का था।



  • Aug 15, 2025 08:32 IST

    इस बार होगी डबल दिवाली

    जीएसटी लागू किए जाने के आठ साल बाल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्तमान स्थिति के मुताबिक बड़े स्तर पर रिफॉर्म्स लाने का ऐलान किया है। उन्होंने कहा- दिवाली पर आने वाले जीएसटी रिफॉर्म्स छोटे व्यापारियों और टैक्स पेयर्स के लिए बड़ा तोहफा होंगे।



  • Aug 15, 2025 08:29 IST

    रिफॉर्म्स के लिए सभी दल साथ आएं

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा- देश हित में किए जा रहे रिफॉर्म्स में सभी राजनैतिक दल उनका साथ दें। देश के लिए काम करने में सहयोगी बनें।



  • Aug 15, 2025 08:27 IST

    आत्मनिर्भरता हमारी ताकत है

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा- विकसित भारत की नींव आत्मनिर्भर भारत है, जब कोई दूसरों पर अत्यधिक निर्भर हो जाता है, तो स्वतंत्रता का प्रश्न ही धुंधला पड़ने लगता है। आत्मनिर्भरता केवल आयात-निर्यात, रुपये, पाउंड या डॉलर तक सीमित नहीं है। इसका अर्थ इससे कहीं व्यापक है। आत्मनिर्भरता का सीधा संबंध हमारी ताकत से है।



  • Aug 15, 2025 08:17 IST

    किसानों ने देश के अन्न भंडार भर दिए

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा- असंख्य लोगों ने स्वतंत्रता के लिए अपना जीवन बलिदान कर दिया, अपना पूरा युवाकाल जेलों में बिताया और गुलामी की जंजीरों को तोड़ने में लगा दिया, गुलामी ने हमें निर्धन बना दिया, गुलामी ने हमें निर्भर भी बना दिया, मेरे देश के किसानों ने अपने खून-पसीने से देश के अन्न भंडार भर दिए।



  • Aug 15, 2025 08:14 IST

    सेमीकंडक्टर्स पर ‌हम मिशन मोड में काम कर रहे

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा- हम सेमीकंडक्टर्स पर मिशन मोड में काम कर रहे हैं...इस वर्ष के अंत तक, भारत में बने और भारतीयों द्वारा निर्मित सेमीकंडक्टर चिप्स बाजार में उपलब्ध होंगी।



  • Aug 15, 2025 08:08 IST

    बोले- किसानों ने देश को आत्मनिर्भर बनाया

    पीएम मोदी ने कहा कि आजादी के लिए असंख्य लोगों ने बलिदान दिया और गुलामी की जंजीरें तोड़ीं। किसानों ने देश को आत्मनिर्भर बनाया, इसलिए हमें हर समय आत्मनिर्भरता के प्रति जागरूक रहना चाहिए, क्योंकि यही हमारे सामर्थ्य की असली ताकत है।



  • Aug 15, 2025 08:07 IST

    आर्थिक शक्ति बनने के लिए तकनीक जरूरी

    पीएम मोदी ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर ने साबित किया है कि आत्मनिर्भर भारत कितना सक्षम है। दुश्मन को अंदाजा भी नहीं हुआ और हमारा सामर्थ्य उन्हें पलभर में खत्म कर गया। अगर हम आत्मनिर्भर न होते तो सप्लाई पर निर्भर रहना पड़ता, पर ‘मेक इन इंडिया’ की बदौलत हमारी सेना लगातार पराक्रम करती रही। पिछले 10 साल से हमने ‘मेक इन इंडिया’ को मिशन की तरह अपनाया है। 21वीं सदी तकनीक की सदी है, और इतिहास गवाह है कि जिन देशों ने तकनीक में बढ़त बनाई, वे आर्थिक शक्ति के शिखर पर पहुंचे।



  • Aug 15, 2025 08:04 IST

    सिंधु जल संधि पर पाक को खरी- खरी

    पीएम नरेंद्र मोदी ने लाल किले की प्राचीर से सिंधु जल संधि पर खरी- खरी सुनाई । उन्होंने दो टूक कहा- पानी और खून एक साथ नहीं बह सकते। भारत के पानी से दुश्मन के खेत नहीं सीचे जाएंगे। उन्होंने इस संधि को देश हित के खिलाफ बताते हुए कहा- यह भारत किसानों के साथ अन्याय हुआ, अब नहीं होगा।



  • Aug 15, 2025 07:58 IST

    ऑपरेशन सिंदूर के वीर सैनिकों नमन किया

    इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा- पिछले कुछ दिनों में हम प्राकृतिक आपदाओं, भूस्खलन, बादल फटने और कई अन्य calamities का सामना कर रहे हैं। प्रभावित लोगों के प्रति हमारी संवेदनाएं हैं। राज्य सरकारें और केंद्र सरकार बचाव कार्य, राहत और पुनर्वास में पूरी ताकत से मिलकर काम कर रही हैं। आज लाल किले की प्राचीर से मुझे ऑपरेशन सिंदूर के वीर सैनिकों को नमन करने का अवसर मिला है।



  • Aug 15, 2025 07:56 IST

    आत्मनिर्भरता का नाता सामर्थ्य से जुड़ा है

    पीएम मोदी ने साफ कहा- आत्मनिर्भरता का नाता सामर्थ्य से जुड़ा है। हमारे सामर्थ्य को बचाए रखने, बनाए रखने और बढ़ाए रखने के लिए आत्मनिर्भर होना बड़ा जरूरी है। आत्मनिर्भरता केवल आयात- निर्यात और कारोबार का मामला नहीं है। हम आत्मनिर्भर नहीं होते तो ऑपरेशन सिंदूर कैसे होता, हम दूसरे देशों की ओर देखते तो और अपने दृढ़ निर्णय को अंजाम कैसे दे पाते।



  • Aug 15, 2025 07:53 IST

    ऑपरेशन सिंदूरः कई दशकों में हुआ ऐसा 

    पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा- आतंकियों ने पहलगाम में जो खूनी खेल खेला उससे हर भारतीय का खून खौल रहा था और उसकी परिणाम ऑपरेशन सिंदूर के रूप में पूरी दुनिया ने देखा। आतंक का ऐसा करारा जवाब दशकों बाद दिया गया और आज भी सेना को आतंका जवाब देने की पूरी आजादी है। तरीका समय और लक्ष्य उस समय भी सेना ने तय किया था, आगे भी सेना तय करेगी।



  • Aug 15, 2025 07:34 IST

    केसरिया पगड़ी पहन लाल किला पहुंचे पीएम मोदी

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा- आज का ‌दिन सभी के जीवन में नया जोश और ऊर्जा भर दे। पीएम नरेंद्र मोदी लाल किला पहुंच चुके हैं और कुछ ही देर में तिरंगा फहराएंगे। उन्होंने इस बार इस खास मौके के लिए केसरिया पगड़ी धारण की है। बता दें कि तिरंगे की तीन रंगों में खास केसरिया त्यागा का प्रतीक माना जाता है।



  • Aug 15, 2025 07:31 IST

    लाल किला पहुंचे पीएम मोदी, कुछ ही देर में फहराएंगे तिरंगा

    पीएम नरेंद्र मोदी लाल किला पहुंच चुके हैं और कुछ ही देर में तिरंगा फहराएंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा- आज का ‌दिन सभी के जीवन में नया जोश और ऊर्जा भर दे। 



  • Aug 15, 2025 07:27 IST

    पीएम मोदी बोले-

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा- आज का ‌दिन सभी के जीवन में नया जोश और ऊर्जा भर दे।



  • Aug 15, 2025 07:13 IST

    जेपी नड्डा ने भी दीं शुभकामनाएं

    केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्र और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने भी देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी हैं। इससे पहले रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने अपने दिल्ली स्थित आवास पर ध्वजारोहण किया। केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी हैं।



  • Aug 15, 2025 07:06 IST

    पीएम ने दीं शुभकामनाएं

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक्स पर सभी देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी हैं।



  • Aug 15, 2025 07:04 IST

    बस, कुछ ही देर में पहुंचेंगे पीएम मोदी

    • 07:18 बजे: प्रधानमंत्री पहुंचकर सलामी गारद ग्रहण करेंगे और लालकिले की प्राचीर की ओर बढ़ेंगे।
    • 07:30 बजे: प्रधानमंत्री राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे, जिसके बाद राष्ट्रगान होगा और 21 तोपों की सलामी दी जाएगी। इसी दौरान भारतीय वायुसेना के हेलीकॉप्टर समारोह स्थल पर पुष्पवर्षा करेंगे।
    • 07:33 बजे: प्रधानमंत्री राष्ट्र को संबोधित करेंगे। यह उनका लगातार 12वां स्वतंत्रता दिवस भाषण होगा।



  • Aug 15, 2025 06:59 IST

    लाल किला तैयार, सजावट में सैन्य संदेश

    लालकिला स्वतंत्रता दिवस समारोह के लिए पूरी तरह तैयार है। सजावट में ऑपरेशन सिंदूर से जुड़े पोस्टर और बैनर लगाए गए हैं, जो भारत की सैन्य ताकत और आतंकवाद के खिलाफ स्पष्ट संदेश देते हैं।



  • Aug 15, 2025 06:55 IST

    भारतीय सेना ने दिखाया एयर डिफेंस सिस्टम

    जम्मू-कश्मीर में ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पाकिस्तानी ड्रोन मार गिराने वाले एयर डिफेंस सिस्टम को भारतीय सेना ने प्रदर्शित किया। सेना ने बताया कि यह तकनीक सीमा पर घुसपैठ की कोशिशों को रोकने में अत्यधिक कारगर है और आतंकवाद विरोधी अभियानों में अहम भूमिका निभा सकती है।



pm modi पीएम मोदी Indian Independence Independence Day Delhi 2025 Independence Day 2025 India Independence Story Independence Day Documentary
Advertisment
Advertisment