Advertisment

Breaking News: राजस्थान में बड़ा हादसा, बनास नदी में डूबने से 8 की मौत

राजस्थान के टोंक जिले में बड़ा हादसा हो गया है। टोंक में बनास नदी में डूबने से 8 लोगों की मौत हो गई है। कई लोग लापता बताए जा रहे हैं। पुलिस और रेस्क्यू दल मौके पर पहुंचे हैं।

author-image
Pratiksha Parashar
NADI ME DOOBE
Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

Breaking News:राजस्थान में बड़ा हादसा हो गया है। टोंक की बनास नदी में डूबने से 8 लोगों की मौत हो गई है। वहीं तीन युवक लापता बताए जा रहे हैं। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस और बचाव दल मौके पर पहुंचे हैं और सर्च ऑपरेशन जारी है।

नहाते हुए नदी में डूबे

सभी मृतक जयपुर के हैं। जानकारी के मुताबिक, मंगलवार दोपहर को 11 लोग बनास नदी में नहाने गए थे। इसी दौरान नहाते हुए वे डूब गए। पुलिस ने 8 लोगों के शव बरामद किए हैं। मृतकों के शव टोंक के सआदत अस्पताल में रखे गए हैं। 

तीन की तलाश जारी

घटना की जानकारी मिलने के बाद स्थानीय प्रशासन और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू अभियान शुरू किया गया। गोताखोरों की मदद से सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। डूबने वाले 11 लोगों में से 8 के शव बरामद किए गए हैं, वहीं 3 लोग लापता बताए जा रहे हैं, जिनकी तलाश जारी है।

सीएम ने दिए निर्देश

इस घटना पर सीएम भजनलाल शर्मा ने भी दुख जताया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए लिखा, "टोंक जिले में स्थित बनास नदी में युवकों की डूबने से हुई मृत्यु का समाचार अत्यंत दुःखद और पीड़ादायक है।  घटना की जानकारी मिलते ही जिला प्रशासन के अधिकारियों को त्वरित रूप से रेस्क्यू एवं राहत कार्य संचालित करने के निर्देश दिए गए हैं।  ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्माओं को शांति तथा शोकाकुल परिजनों को यह अपार दुःख सहने की शक्ति दें।"

Advertisment

 rajasthan news | river | accident 

यह खबर अपडेट की जा रही है....

accident river rajasthan news breaking news
Advertisment
Advertisment