Advertisment

Operation Sindhu ’: ईरान से 290 भारतीय छात्र वापस दिल्ली पहुंचे, 1000 की होगी स्वदेश वापसी

भारत सरकार ने इजराइल और ईरान के बीच संघर्ष के मद्देनजर पश्चिमी देश से अपने नागरिकों को निकालने के लिए ‘ऑपरेशन सिंधु’ शुरू किया है। 1000 भारतीय स्वदेश लौटेंगे

author-image
Mukesh Pandit
Return India from Iran
Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

नई दिल्ली, वाईबीएन डेस्क।ईरान के मशहद से 290 भारतीय विद्यार्थियों को लेकर एक विमान शुक्रवार देर रात दिल्ली हवाई अड्डे पर उतरा। विद्यार्थियों में ज्यादातर छात्र जम्मू-कश्मीर के हैं। भारत सरकार ने इजराइल और ईरान के बीच संघर्ष के मद्देनजर पश्चिमी देश से अपने नागरिकों को निकालने के लिए ‘ऑपरेशन सिंधु’ शुरू किया है। 

1000 भारतीय स्वदेश लौटेंगे

रात में दो और उड़ानें आने वाली हैं, जिनमें से एक तुर्कमेनिस्तान के अश्गाबात से देर रात तीन बजे के आसपास आएगी। इन विमानों में सवार होकर लगभग 1,000 भारतीय नागरिक स्वदेश लौटेंगे। जम्मू-कश्मीर छात्र संघ ने एक बयान में कहा, “भारत सरकार, विदेश मंत्रालय और सभी संबंधित अधिकारियों को उनके समय पर हस्तक्षेप व समर्थन के लिए हार्दिक धन्यवाद। उन परिवारों के लिए यह बड़ी राहत है, जो बेसब्री से अपने बच्चों के लौटने का इंतजार कर रहे हैं।”

भारतीयों के लिए हवाई क्षेत्र खोला

Advertisment

ईरान ने भारत के निकासी प्रयासों को सुविधाजनक बनाने के लिए अपना हवाई क्षेत्र खोल दिया है। विद्यार्थियों को पहले तेहरान से मशहद ले जाया गया और ईरानी एयरलाइन द्वारा संचालित उड़ानों का समन्वय भारतीय अधिकारियों ने किया था। उल्लेखनीय है कि ईरान-इसरायल संघर्ष के बाद भारतीय छात्रों और नागरिकों की जान को खतरा हो गया है। इसके बाद सरकार ने वहां रह रहे भारतीय नागरिकों को निकाले जाने का फैसला किया। 

एक विमान तुर्कमेनिस्तान के अश्गाबात से आ रहा

जम्मू-कश्मीर छात्र संघ ने एक बयान में कहा कि भारत सरकार, विदेश मंत्रालय और सभी संबंधित अधिकारियों को समय पर हस्तक्षेप और सहायता के लिए हार्दिक धन्यवाद। यह उन परिवारों के लिए बड़ी राहत है, जो बेसब्री से अपने बच्चों की वापसी का इंतजार कर रहे थे। iran | india iran | Iran Evacuation India | iran israel | Iran Israel Conflict | iran israel war | iran retaliation not

Advertisment



iran india iran iran retaliation Iran Israel Conflict iran israel war iran israel Iran Evacuation India
Advertisment
Advertisment