/young-bharat-news/media/media_files/2025/04/30/A8aN291nY25npFYCLCBH.jpg)
कोलकाता, वाईबीएन नेटवर्क | कोलकाता के बड़ा बाजार इलाके में मछुआ फूल मार्केट के पास ऋतुराज होटल में भीषण आग लग गई। हादसे में 2 बच्चों और 1 महिला सहित 14 लोगों की मौत हो गई। यह घटना मंगलवार देर रात की है। ऋतुराज होटल में अचानक आग लगी थी। यह आग इतनी भीषण थी कि इसने कुछ ही देर में पूरे होटल को अपनी चपेट में ले लिया और होटल के अंदर धुआं भर गया। इस दौरान होटल में मौजूद कुछ लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। हालांकि, धुएं की चपेट में आने से उनकी मौत हो गई। 14 लोगों की मौत पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुख जताया। साथ ही उन्होंने मृतकों और घायलों के लिए मुआवजे का भी ऐलान किया।
कोलकाता, पश्चिम बंगाल: कोलकाता के बड़ा बाजार इलाके में मछुआ फूल मार्केट के पास ऋतुराज होटल में भीषण आग लग गई, हादसे में 2 बच्चों और 1 महिला सहित 14 लोगों की मौत हो गई। pic.twitter.com/YJ3VcA4OGp
— IANS Hindi (@IANSKhabar) April 30, 2025
प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से 2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि
प्रधानमंत्री कार्यालय ने बुधवार को एक्स अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर कर बताया, "कोलकाता में आग लगने की दुर्घटना में लोगों की मौत से दुखी हूं। अपने प्रियजनों को खोने वालों के प्रति संवेदना। घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं। प्रत्येक मृतक के परिजनों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से 2 लाख रुपए की अनुग्रह राशि दी जाएगी। इसके अलावा, घायलों को 50 हजार रुपए दिए जाएंगे।"
Anguished by the loss of lives due to a fire mishap in Kolkata. Condolences to those who lost their loved ones. May the injured recover soon.
— PMO India (@PMOIndia) April 30, 2025
An ex-gratia of Rs. 2 lakh from PMNRF would be given to the next of kin of each deceased. The injured would be given Rs. 50,000: PM…
आग में 14-15 लोगों की मौत हो गई
पश्चिम बंगाल के भाजपा अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री सुकांत मजूमदार ने भी घटना पर दुख जताया। उन्होंने एक बयान में कहा, "मछुआ बाजार के एक होटल में लगी आग में 14-15 लोगों की मौत हो गई, जिसमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं। यह महज एक घटना नहीं है बल्कि यह हत्या है, क्योंकि ऐसी घटनाएं बार-बार हो रही हैं। कोलकाता में स्थिति बेहद खराब है। फायर ब्रिगेड मंत्री और मुख्यमंत्री को इस पर ध्यान देना चाहिए, लेकिन मुख्यमंत्री के पास समय ही कहां है। वह सिर्फ जश्न मनाने में व्यस्त हैं।"
#WATCH | दिल्ली: केंद्रीय मंत्री सुकांता मजूमदार ने फलपट्टी मछुआ के पास एक होटल में लगी आग में 14 शव बरामद होने पर कहा, "भयानक अग्निकांड हुआ है। ऐसा नहीं है कि ये अचानक हुआ, ऐसा बार-बार होता है। खास तौर पर बड़ा बाजार ऐसा इलाका है कि वहां कोई नियम नहीं माना जाता, ऊपर से बिजली के… pic.twitter.com/XREkl23fIC
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 30, 2025
एक प्रत्यक्षदर्शी ने दी जानकारी
एक प्रत्यक्षदर्शी चंचल गुप्ता ने बताया, "आग सुबह 7:45 से 8:00 बजे के बीच लगी और अग्निशमन विभाग को पहुंचने में लगभग एक घंटा लग गया। आग पर काबू पाने में लगभग 2 से 2.5 घंटे लगे और सुबह 4:00 से 4:30 बजे तक मृतकों के शवों को बाहर निकाला गया। लगभग 18-20 लोगों के मरने की आशंका है और मैं घटना के समय मौके पर ही था।"
कोलकाता, पश्चिम बंगाल: एक प्रत्यक्षदर्शी चंचल गुप्ता ने बताया, "आग सुबह 7:45 से 8:00 बजे के बीच लगी और अग्निशमन विभाग को पहुंचने में लगभग एक घंटा लग गया। आग पर काबू पाने में लगभग 2 से 2.5 घंटे लगे और सुबह 4:00 से 4:30 बजे तक मृतकों के शवों को बाहर निकाला गया। लगभग 18-20 लोगों के… https://t.co/NnPAmt4W36pic.twitter.com/pBzr0Mbvu5
— IANS Hindi (@IANSKhabar) April 30, 2025
fire | Fire accident | fire accident news