Advertisment

Ahmedabad Plane Crash Live: क्रैश साइट से मिला DVR, अब खुलेंगे बड़े राज

अहमदाबाद में एयर इंडिया के प्लेन क्रैश में 265 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। दर्दनाक घटना ने पूरी दुनिया को गमगीन कर दिया है। पीएम मोदी शुक्रवार सुबह अहमदाबाद पहुंचे हैं। उन्होंने घायलों से मुलाकात की और हालातों का जायजा लिया।

author-image
Pratiksha Parashar
एडिट
New Update
air india plane crash site

Ahmedabad Plane Crash Live Updates: अहमदाबाद में हुए भयावह विमान हादसे ने पूरी दुनिया को स्तब्ध करके रख दिया है। गुरुवार दोपहर 242 यात्रियों को लेकर उड़ा विमान अचानक आग के गोले में तब्दील हो गया और चंद मिनटों में क्रैश हो गया। एयर इंडिया का प्लेन एक बिल्डिंग पर जाकर गिरा, जिससे बिल्डिंग में मौजूद कई डॉक्टर भी हादसे की जद में आ गए। इस दर्दनाक हादसे में प्लेन में मौजूद यात्रियों समेत कुल 265 लोगों की मौत हुई है। जिस जगह प्लेन क्रैश हुआ, उस इलाके में जमीन पर मौजूद कई लोग भी बुरी तरह घायल हुए हैं। पीएम मोदी अहमदाबाद पहुंचे हैं। उन्होंने घायलों से मुलाकात की और हालातों को जायजा लिया। Air India Plane Crash 

  • Jun 13, 2025 16:20 IST

    क्या होता है डीवीआर?

    DVR का अर्थ है डिजीटल वीडियो रिकॉर्डर। इसका काम प्लेन की गतिविधियों को वीडियो रिकॉर्ड करना है। ये केबिन, कॉपपिट और कुछ बाहरी हिस्सों की वीडियो रिकॉर्डिंग करता है। डीवीआर ब्लैक बॉक्स का ही एडिनशनल डिवाइस होता है। इससे प्लेन क्रैश होने के पहले के वीडियो रिकॉर्डिंग्स सामने आ सकते हैं। 



  • Jun 13, 2025 13:25 IST

    DVR बरामद किया

    ATS ने घटनास्थल से DVR बरामद किया है। क्रैश साइट पर पहुंची ATS की टीम ने एयर इंडिया विमान के DVR को कब्जे में ले लिया है और फोरेंसिक जांच के लिए भेजा है। गुजरात एटीएस ने अहमदाबाद में दुर्घटनाग्रस्त हुए एयर इंडिया के विमान के मलबे से एक डिजिटल वीडियो रिकॉर्डर (डीवीआर) बरामद किया है। एटीएस के एक कर्मी ने बताया कि यह एक डीवीआर है, जिसे हमने मलबे से बरामद किया है। एफएसएल की टीम जल्द ही यहां आएगी।



  • Jun 13, 2025 15:35 IST

    ड्रीमलाइनर बेड़े की उड़ान पर रोक लगाएगी सरकार

    एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, अहमदाबाद में एयर इंडिया के विमान दुर्घटना के बाद मोदी सरकार बोइंग 787-8 ड्रीमलाइनर बेड़े को उड़ान से रोक सकती है। जानकारी के मुताबिक, सुरक्षा समीक्षा के लिए बेड़े को उड़ान से रोका जा सकता है।



  • Jun 13, 2025 15:30 IST

    45 से ज्यादा मेडिकल छात्र सुरक्षित

    AI-171 विमान दुर्घटना पर गुजरात IMA के अध्यक्ष डॉ. मेहुल शाह का बयान सामने आया है। उन्होंने बताया कि हमने 4 मेडिकल छात्रों और एक डॉक्टर की पत्नी को खो दिया है। लेकिन सौभाग्य से, हमने छात्रावास क्षेत्र में 45 से अधिक मेडिकल छात्रों को बचा लिया है।



  • Jun 13, 2025 15:02 IST

    DNA जांच के बाद सौंपे जा रहे शव

    एयर इंडिया विमान हादसे में जान गंवाने वाले लोगों के शवों की पहचान के लिए डीएनए जांच का सहारा लिया जा रहा है। शुक्रवार से जैसे-जैसे डीएनए सैंपल मैच हो रहे हैं, वैसे-वैसे शव परिजनों को सौंपे जा रहे हैं। 



  • Jun 13, 2025 14:46 IST

    विजय रूपाणी पर पीएम का भावुक पोस्ट

    पीएम मोदी ने विजय रूपाणी के परिवार से मुलाकात की और अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं। पीएम मोदी ने लिखा, " मैं यह मानने को तैयार नहीं हूं कि विजयभाई अब हमारे बीच नहीं रहे। मैं उनसे वर्षों से जुड़ा रहा हूं। हमने कई चुनौतीपूर्ण समय में कंधे से कंधा मिलाकर काम किया है। सरल और सौम्य स्वभाव वाले विजयभाई बहुत मेहनती और पार्टी की विचारधारा के प्रति प्रतिबद्ध थे। जमीनी कार्यकर्ता के रूप में सार्वजनिक जीवन में अपना करियर शुरू करने वाले वे संगठन में विभिन्न जिम्मेदारियों को निभाते हुए गुजरात के मुख्यमंत्री बने।" पूर्व सीएम विजय रूपाणी के निधन पर दुख जताते हुए पीएम मोदी ने भावुक पोस्ट किया।उन्होंने लिखा, " उन्हें जो भी भूमिका सौंपी गई, चाहे वह राजकोट नगर निगम में हो या राज्यसभा सांसद के रूप में, राज्य भाजपा अध्यक्ष के रूप में या राज्य सरकार में कैबिनेट मंत्री और मुख्यमंत्री के रूप में, उन्होंने हमेशा एक अद्वितीय भूमिका निभाई।"



  • Jun 13, 2025 14:44 IST

    पीएम मोदी का पोस्ट

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने x पर पोस्ट किया, "अहमदाबाद में हुए दुखद विमान हादसे में घायल हुए लोगों से मुलाकात की, जिनमें एकमात्र जीवित बचा व्यक्ति भी शामिल है। उन्हें आश्वासन दिया कि इस कठिन समय में हम उनके और उनके परिवारों के साथ हैं। पूरा देश उनके शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना कर रहा है।"

     



  • Jun 13, 2025 14:22 IST

    विजय रूपाणी के चचेरे भाई ने क्या कहा?

    गुजरात के पूर्व सीएम और भाजपा नेता विजय रूपाणी के चचेरे भाई विपुल रूपाणी ने कहा कि उनका जन्म रंगून (यांगून, म्यांमार) में हुआ था, फिर वे भारत आ गए। मैं बंगाल में पैदा हुआ और वहीं पला-बढ़ा। मेरे पिता के उनसे बहुत अच्छे संबंध थे। आज सुबह 3 लोग अहमदाबाद के लिए रवाना हो चुके हैं।



  • Jun 13, 2025 14:07 IST

    ब्लैक बॉक्स की तलाश जारी

    गुजरात एटीएस ने डिजिटल वीडियो रिकॉर्डर बरामद किया, ब्लैक बॉक्स की तलाश जारी है। बता दें कि ब्लैक बॉक्स बहुत सुरक्षित होता है। यह किसी भी हालत में क्षतिग्रस्त या नष्ट नहीं हो सकता है। ब्लैक बॉक्स से हादसे से पहले की बड़ी जानकारियां सामने आने की उम्मीदें हैं।  



  • Jun 13, 2025 13:02 IST

    इंडियन एयरफोर्स के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग

    एयर इंडिया विमान हादसे के बाद एक और बड़ी खबर सामने आयी है। इंडियन एयरफोर्स के अपाचे हेलिकॉप्‍टर की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई है। जानकारी के मुताबिक, पठानकोट के नंगलपुर थाने के अधीन पड़ते गांव हलेड़ में एयरफोर्स के अपाचे हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई है। फिलहाल किसी तरह के नुकसान की खबर सामने नहीं आयी है। 



  • Jun 13, 2025 12:29 IST

    अमित शाह के बयान पर भड़के कांग्रेस नेता

    कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने शुक्रवार को अहमदाबाद में एयर इंडिया के विमान दुर्घटना पर गृह मंत्री अमित शाह के बयान की आलोचना की और इसे 'असंवेदनशील' करार दिया। कांग्रेस नेता ने एक पोस्ट पर प्रतिक्रिया दी, जिसमें गृह मंत्री अमित शाह को यह कहते हुए देखा जा सकता है, "यह एक दुर्घटना है, और कोई भी दुर्घटनाओं को नहीं रोक सकता।"



  • Jun 13, 2025 12:23 IST

    पीएम मोदी की हाईलेवल मीटिंग

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अहमदाबाद पहुंचे हैं। घटनास्थल का दौरान करने के बाद वे अस्पताल पहुंचे और घायलों से मुलाकात की। पीएम मोदी अधिकारियों और मंत्रियों के साथ हाईलेवल मीटिंग कर रहे हैं। अहमदाबाद में हुई दर्दनाक घटना पर बातचीत की जा रही है। 



  • Jun 13, 2025 12:16 IST

    लेट होने से बची जान

    अहमदाबाद में हुए विमान हादसे में 265 लोगों की डेडबॉडी रिकवर की गई है। विमान में सवार रमेश कुमार के अलावा एक और लकी महिला की जान बची है। दरअसल, भरूच की रहने वाली भूमि चौहान की कल की फ्लाइट AI-171 देरी से एयरपोर्ट पहुंचने के चलते निकल गई थी। इस तरह उनकी जान सही सलामत बच गई। 



  • Jun 13, 2025 12:13 IST

    जिंदा बचे रमेश ने पीएम मोदी को सुनाई आपबीती

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अहमदाबाद के सिविल अस्पताल पहुंचे। उन्होंने घायलों से मुलाकात की। सबका हालचाल जाना और सांत्वना दी। पीएम ने डॉक्टरों की टीम से हालातों का जायजा लिया। इस दौरान विमान के 242 यात्रियों में से जिंदा बचे एकमात्र शख्स रमेश कुमार ने पीएम मोदी को घटना के बारे में बताया। 



  • Jun 13, 2025 11:55 IST

    एयर इंडिया के एक और फ्लाइट की आपातकालीन लैंडिंग 

    रॉयटर्स की रिपोर्ट के अनुसार, "एयरपोर्ट अधिकारियों ने बताया कि फुकेट से नई दिल्ली आ रहे एयर इंडिया के विमान को शुक्रवार को बम की धमकी मिली, जिसके बाद विमान को द्वीप पर आपातकालीन लैंडिंग करानी पड़ी।" 

     



  • Jun 13, 2025 11:51 IST

    नागरिक उड्डयन मंत्रालय के पूर्व संयुक्त सचिव ने उठाया सवाल

    एयर इंडिया की फ्लाइट AI171 के दुर्घटनाग्रस्त होने पर नागरिक उड्डयन मंत्रालय के पूर्व संयुक्त सचिव सनत कौल ने कहा, "यह बेहद दुखद है। यह एक भयानक घटना है जिसमें कई लोगों की जान चली गई। यह वास्तव में दिल दहला देने वाली है। एयर इंडिया के साथ ऐसा होना विशेष रूप से चिंताजनक है। फ्लाइट ने उड़ान भरी लेकिन हवा में आने के एक मिनट के भीतर ही यह तेजी से नीचे उतरने लगी। मेरा मानना ​​है कि यह इंजन की विफलता थी। दो इंजन हैं और ऐसा लगता है कि दोनों विफल हो गए... लेकिन दोनों इंजन कैसे विफल हो गए?..."

     



  • Jun 13, 2025 11:47 IST

    14 वर्षीय आकाश की दर्दनाक मौत

    अस्पताल के नीचे दुकान चलाने वाली एक महिला ने हादसे में अपने बेटे को खो दिया। 14 साल का आकाश पास की चाय की दुकान के बाहर खड़ा था, जब जलते मलबे का एक हिस्सा उसकी ओर गिर पड़ा। "उसकी मां ने चीखते हुए उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन आग इतनी तेजी से फैली कि वो कुछ कर नहीं सकी। आकाश वहीं जल गया… हम कुछ नहीं कर पाए।"



  • Jun 13, 2025 11:42 IST

    अस्पताल में DNA सैंप्लिंग का कार्य जारी

    अहमदाबाद के मेघाणीनगर में हुए इस हादसे में अब तक 265 लोगों के शव अहमदाबाद सिविल अस्पताल ले जाए जा चुके हैं। विमान में सवार 242 लोगों में से 241 की मौत हो चुकी है। ज्यादातर शव बुरी तरह से झुलस गए। उनकी पहचान भी  नहीं हो पा रही है। एयर इंडिया विमान दुर्घटना में मारे गए यात्रियों की पहचान के लिए अहमदाबाद के सिविल अस्पताल में DNA सैंप्लिंग का कार्य चल रहा है। 



  • Jun 13, 2025 11:36 IST

    हवाई अड्डे पर अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह घटनास्थल का दौरा किया और सिविल अस्पताल में घायलों से मुलाकात कर सांत्वना दी। इसके बाद पीएम मोदी एयरपोर्ट के लिए रवाना हुए वहां पहुंच कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कल हुए एयर इंडिया विमान हादसे के मद्देनजर अहमदाबाद हवाई अड्डे पर अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। 

     



Air India Plane Crash Ahmedabad Plane Crash Plane Crash
Advertisment
Advertisment