Advertisment

Ahmedabad Plane Crash Live: 204 यात्रियों के शव बरामद , 41 लोग अस्पताल में भर्ती , परिजनों के DNA लेकर होगी शवों की शिनाख्त

Ahmedabad में गुरुवार दोपहर एक बड़ा विमान हादसा हुआ। एयर इंडिया का Plane बोइंग 787 Crash हो गया है। इस हादसे में सभी 242 पैसेंजरों की मौत की आधिकारिक घोषणा प्रशासन ने कर दी है । जानें इस हादसे की पल पल की जानकारी।

author-image
Pratiksha Parashar
एडिट
New Update
Ahmedabad Plane Crash Live

नई दिल्ली, वाईबीएन डेस्क Ahmedabad Plane Crash Live Updates: गुजरात के अहमदाबाद में गुरुवार दोपहर एक बड़ा विमान हादसा हुआ। रनवे से उड़ान भरने के साथ ही एयर इंडिया का विमान बोइंग 787 एक रिहायशी इलाके में क्रैश हो गया । इस विमान लंदन जा रहा है , जिसमें 242 यात्री सवार थे । गुजरात प्रशासन ने देर शाम ऐलान कर दिया है कि इस हादसे में सभी यात्रियों की मौत हो गई है । वहीं प्रशासन का कहना है कि उन्होंने 204 लोगों के शव बरामद कर लिए हैं । विमान के एक रिहायशी इलाके में गिरने से घायल करीब 41 लोगों को घायलावस्था में अस्पताल में भर्ती करवाया गया है । प्रशासन ने जिन लोगों के शव बरामद किए हैं , उनकी शिनाख्त के लिए अब प्लेन में सवार लोगों के परिजनों का डीएनए सैंपल लेकर पहचान की जाएगी। 

Advertisment

Air India Plane Crash 

 

  • Jun 12, 2025 17:10 IST

    पूर्व सीएम विजय रूपाणी का निधन!

    जानकारी के मुताबिक, अहमदाबाद विमान हादसे में पूर्व  सीएम विजय रूपाणी का निधन हो गया है। भाजपा के राज्यसभा सांसद परिमल नाथवानी ने X पर यह जानकारी दी। हालांकि, कुछ देर बाद उन्होंने अपनी पोस्ट डिलीट कर दी। फिलहाल विजय रूपाणी के निधन की आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है। बता दें कि रूपाणी इसी विमान में सवार थे। 



  • Jun 12, 2025 16:30 IST

    सुब्रमण्यम स्वामी ने PM Modi से की इस्तीफे की मांग

    हादसे पर सुब्रमण्यम स्वामी ने सवाल खड़े किए हैं और पीएम मोदी से इस्तीफे की मांग की है। 1950 के दशक में जब रेल पटरी से उतर गई थी, तब लाल बहादुर शास्त्री ने इस्तीफा दे दिया था। उसी नैतिकता के आधार पर मैं प्रधानमंत्री मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और नागरिक उड्डयन मंत्री नायडू से इस्तीफा देने की मांग करता हूं ताकि स्वतंत्र और निष्पक्ष जांच हो सके। मोदी और उनके साथी अब तक जो कुछ भी कर रहे हैं, वह सिर्फ दिखावा है, जिसे रोकना होगा।



  • Jun 12, 2025 15:42 IST

    कौन-कौन था विमान में सवार?

    विमान में सवार लोगों की लिस्ट सामने आयी है। विमान में कुल 242 लोग सवार थे, जिनमें क्रू मेंबर्स और यात्री शामिल हैं। कई विदेशी नागरिक भी प्लेन में सवार थे। देखिए लिस्ट....



  • Jun 12, 2025 18:09 IST

    अस्पताल के बाहर बिलखकर रोया शख्स

    अहमदाबाद प्लेन हादसे में सभी लोगों की मौत की खबर सामने आयी है। इस बीच अहमदाबाद के सिविल अस्पताल के बाहर एक व्यक्ति दुर्घटना में प्रभावित परिजनों के बारे में जानकारी लेने के लिए पहुंचा। इस दौरान वह अस्पताल के बाहर रो पड़ा और अधिकारियों से उसे अंदर जाने देने की विनती करने लगा।

     



  • Jun 12, 2025 18:04 IST

    UK के राजा ने जताया दुख

    यूनाइटेड किंगडम के राजा चार्ल्स तृतीय ने अहमदाबाद प्लेन हादसे को लेकर संदेश जारी किया है। उन्होंने लिखा, "आज सुबह अहमदाबाद में हुई भयानक घटनाओं से मेरी पत्नी और मैं बेहद सदमे में हैं। हमारी विशेष प्रार्थनाएं और गहरी सहानुभूति उन सभी परिवारों और मित्रों के साथ है जो इस भयावह दुखद घटना से इतने सारे देशों में प्रभावित हुए हैं, क्योंकि वे अपने प्रियजनों की खबर का इंतजार कर रहे हैं। मैं आपातकालीन सेवाओं के वीरतापूर्ण प्रयासों और इस सबसे हृदय विदारक और दर्दनाक समय में सहायता और समर्थन प्रदान करने वाले सभी लोगों को विशेष श्रद्धांजलि देना चाहता हूं।"



  • Jun 12, 2025 18:02 IST

    गृहमंत्री शाह रवाना

    गृहमंत्री अमित शाह अहमदाबाद के लिए रवाना हो गए हैं। बता दें कि एयर इंडिया विमान हादसे में सभी 242 लोगों की मौत की खबर सामने आयी है। 



  • Jun 12, 2025 17:59 IST

    केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी का बयान सामने आया

    एयर इंडिया की फ्लाइट AI171 के दुर्घटनाग्रस्त होने पर केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा, "यह बहुत परेशान करने वाली और दुर्भाग्यपूर्ण खबर है। मैंने फ्लैश रिपोर्ट देखी है, जो दर्शाती है कि अहमदाबाद में एयर इंडिया बोइंग 787 ड्रीमलाइनर से जुड़ा एक विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। यह वास्तव में गहरे अफसोस की बात है।"



  • Jun 12, 2025 17:53 IST

    130 कर्मियों वाली सेना तैनात

    अहमदाबाद के पास एयर इंडिया के विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद लगभग 130 कर्मियों वाली भारतीय सेना की टीमें तैनात की गई हैं। भारतीय सेना की प्रतिक्रिया में मलबा हटाने के लिए जेसीबी के साथ इंजीनियरिंग टीमें, डॉक्टरों और पैरामेडिक्स वाली मेडिकल टीमें, त्वरित कार्रवाई दल (QAT), अग्निशामक यंत्रों और पानी के बाउजर के साथ अग्निशमन संपत्तियां और साइट प्रबंधन के लिए प्रोवोस्ट स्टाफ शामिल हैं। सैन्य अस्पताल को भी स्टैंडबाय पर रखा गया है। 



  • Jun 12, 2025 16:46 IST

    पीएम मोदी अहमदाबाद के लिए रवाना

    अहमदाबाद में हुए दर्दनाक हादसे को लेकर देशभर के नेताओं ने दुख जताया है। पीएम मोदी भी अहमदाबाद के लिए रवाना हो गए हैं। 



  • Jun 12, 2025 16:42 IST

    कनाडा उच्चायोग ने जताया दुख

    कनाडा उच्चायोग ने अहमदाबाद में हुए विमान हादसे पर दुख जताया है। पोस्ट करते हुए लिखा गया,"कनाडा का उच्चायोग अहमदाबाद में हुए दुखद विमान हादसे के बाद अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता है। हमारी संवेदनाएँ पीड़ितों के परिवारों और प्रियजनों के साथ हैं।" बता कें विमान में एक कनाडाई नागरिक शामिल था। 



  • Jun 12, 2025 16:36 IST

    दिल दहला देने वाली घटना- राहुल गांधी

    लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने घटना पर दुख जताते हुए पोस्ट किया, "अहमदाबाद एयर इंडिया दुर्घटना दिल दहला देने वाली है। यात्रियों और चालक दल के परिवारों को जो दर्द और चिंता हो रही होगी, वह अकल्पनीय है। इस अविश्वसनीय रूप से कठिन समय में मेरी संवेदनाएं उनमें से प्रत्येक के साथ हैं। प्रशासन द्वारा तत्काल बचाव और राहत प्रयास महत्वपूर्ण हैं - हर जीवन मायने रखता है, हर सेकंड मायने रखता है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं को जमीनी स्तर पर मदद करने के लिए हर संभव प्रयास करना चाहिए।"



  • Jun 12, 2025 16:33 IST

    विमान देख कूद गया, जिंदा बचा

    घटना को लेकर गुजरात के अहमदाबाद के सिविल अस्पताल पहुंची रमीला ने कहा, "मेरा बेटा लंच ब्रेक के दौरान हॉस्टल गया था और विमान वहीं दुर्घटनाग्रस्त हो गया। मेरा बेटा सुरक्षित है और मेरी उससे बात हुई है। वह दूसरी मंजिल से कूद गया था इसलिए उसे कुछ चोटें आई हैं।"



  • Jun 12, 2025 16:12 IST

    हृदय विदारक घटना- पीएम मोदी

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पोस्ट किया, "अहमदाबाद में हुई त्रासदी ने हमें स्तब्ध और दुखी कर दिया है। यह शब्दों से परे हृदय विदारक है। इस दुख की घड़ी में, मेरी संवेदनाएं इससे प्रभावित सभी लोगों के साथ हैं। मैं मंत्रियों और अधिकारियों के संपर्क में हूं जो प्रभावित लोगों की सहायता के लिए काम कर रहे हैं।"



  • Jun 12, 2025 16:11 IST

    ब्रिटेन के पीएम ने जताया दुख

    ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टारमर ने हादसे पर दुख जताया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया, "लंदन जाने वाले विमान में सवार कई ब्रिटिश नागरिक भारतीय शहर अहमदाबाद में दुर्घटनाग्रस्त हो गए, जिसके दृश्य विनाशकारी हैं। जैसे-जैसे स्थिति विकसित हो रही है, मुझे अपडेट किया जा रहा है, और इस बेहद दुखद समय में मेरी संवेदनाएं यात्रियों और उनके परिवारों के साथ हैं।"



  • Jun 12, 2025 16:06 IST

    200 लोगों को अस्पताल ले जाया गया

    मलबे से लोगों का लगातार रेस्क्यू किया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक, अब तक लगभग 200 से ज्यादा लोगों को अस्पताल ले जाया गया है। बता दें कि विमान में 242 लोग सवार थे, जिनके हताहत होने की खबर है। इसके साथ ही बिल्डिंग में भी कई लोग मौजूद थे। 

    Ahemdabad plane crash



  • Jun 12, 2025 16:03 IST

    हॉस्टल की बिल्डिंग में गिरा विमान

    विमान मेडिकल कॉलेज के हॉस्टल पर गिरा था। एक हिस्सा बिल्डिंग में धंस गया और दूसरा हिस्सा दीवार को चीरकर आगे निकल गया।  जानकारी के मुताबिक, बिल्डिंग में 19 से ज्यादा लोग थे, इनके भी घायल होने की आशंका है। हादसे की विचलित करने वाली तस्वीरें सामने आयीं हैं। 

    plane crash ahemdabad

    plane crash



  • Jun 12, 2025 15:54 IST

    पीएम मोदी ने की गुजरात सीएम से बात

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल से बातचीत की है। उन्होंने घटना की जानकारी ली है। पीएम लगातार घटना पर नजर बनाए हुए हैं। उन्होंने गृह मंत्री अमित शाह और नागरिक उड्डयन मंत्री को भी निर्देश दिए हैं। 



  • Jun 12, 2025 15:52 IST

    गांधीनगर और वडोदरा से पहुंची NDRF की टीमें

    कई लोग मलबे में दबे हुए हैं, जिनका रेस्क्यू किया जा रहा है। गांधीनगर और वडोदरा से NDRF की तीन-तीन टीमें एयर इंडिया की फ्लाइट AI171 के दुर्घटनास्थल पर तैनात की गई हैं। 



  • Jun 12, 2025 15:48 IST

    उड़ान के 2 मिनट बाद क्रैश हुआ विमान

    बताया जा रहा है कि एयर इंडिया का बोइंग का 787-8 ड्रीमलाइनर अहमदाबाद के सरदार वल्लभभाई पटेल इंटरनेशनल एयरपोर्ट से लंदन के लिए रवाना हुआ था। विमान ने गुरुवार दोपहर 1 बजकर 38 मिनट पर उड़ान भरी थी और दो मिनट के बाद ही 1 बजकर 40 मिनट बाद क्रैश हो गया।



  • Jun 12, 2025 15:44 IST

    अमित शाह अहमदाबाद के लिए रवाना

    अहमदाबाद प्लेन हादसे ने हर किसी को झकझोर कर रख दिया है।  केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह एयर इंडिया विमान दुर्घटना के बाद अहमदाबाद के लिए रवाना हो गए हैं।



  • Jun 12, 2025 15:33 IST

    जमीन पर मौजूद लोग भी जद में आए?

    विमान रिहायशी इलाके में गिरा है। ऐसे में जमीन पर मौजूद लोगों के भी हादसे की जद में आने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, इसे लेकर कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आयी है। 



  • Jun 12, 2025 15:31 IST

    पायलट ने दिया था MAYDAY का अलर्ट!

    जानकारी के मुताबिक, पायलट ने हादसे से पहले MAY DAY का कॉल दिया था। यह हाई इमरजेंसी के लिए कॉल होता है। लेकिन टेक ऑफ के कुछ देर बाद ही प्लेन क्रैश हो गया। 



  • Jun 12, 2025 15:28 IST

    एयर इंडिया ने की पुष्टि, जारी किया हेल्पलाइन नंबर

    एयर इंडिया ने पुष्टि की है कि अहमदाबाद से लंदन गैटविक जाने वाली फ्लाइट AI171 आज उड़ान भरने के बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गई। "अहमदाबाद से 1338 बजे रवाना हुई इस फ्लाइट में बोइंग 787-8 विमान में 242 यात्री और चालक दल के सदस्य सवार थे। इनमें से 169 भारतीय नागरिक, 53 ब्रिटिश नागरिक, 1 कनाडाई नागरिक और 7 पुर्तगाली नागरिक हैं। घायलों को नजदीकी अस्पतालों में ले जाया जा रहा है। हमने अधिक जानकारी प्रदान करने के लिए एक समर्पित यात्री हॉटलाइन नंबर 1800 5691 444 भी स्थापित किया है। एयर इंडिया इस घटना की जांच कर रहे अधिकारियों को अपना पूरा सहयोग दे रही है।"



  • Jun 12, 2025 15:26 IST

    ब्रिटिश और भारतीय यात्री थे सवार

    विमान अहमदाबाद से लंदन जा रहा था। बताया जा रहा है कि एयर इंडिया के विमान में 52 ब्रिटिश नागरिक सवार थे, एक कनाडाई नागरिक सवार था, वहीं अन्य भारतीय यात्री थे। कुल 242 लोग प्लेन में सवार थे। 



  • Jun 12, 2025 15:24 IST

    राहत और बचाव कार्य में जुटीं टीमें

    विमान में 242 लोग सवार थे। बड़ी संख्या में जनहानि की आशंका जताई जा रही है। मौके पर राहत और बचाव का काम किया जा रहा है। एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमें मौके पर पहुंची हैं। एंबुलेंस भी मौके हैं और आग को बुझाने का काम किया जा रहा है। एंबुलेंसों की लाइन लगी हुई है। मलबे में दबे हुए लोगों को अस्पताल ले जाया जा रहा है। 



  • Jun 12, 2025 15:23 IST

    पूर्व सीएम रूपाणी थे सवार

    बताया जा रहा है कि गुजरात के पूर्व सीएम विजय रूपाणी भी इस विमान में सवार थे। विजय रूपाणी अपनी बेटी से मिलने लंदन जा रहे थे। फिलहाल इसे लेकर कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। 



  • Jun 12, 2025 15:18 IST

    एयर इंडिया के अध्यक्ष ने जताया दुख

    घटना को लेकर एयर इंडिया के अध्यक्ष एन. चंद्रशेखरन का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा, "बहुत दुख के साथ मैं पुष्टि करता हूं कि अहमदाबाद लंदन गैटविक से उड़ान भरने वाली एयर इंडिया की फ्लाइट 171 आज एक दुखद दुर्घटना में शामिल थी। हमारी संवेदनाएं और गहरी संवेदनाएं इस विनाशकारी घटना से प्रभावित सभी लोगों के परिवारों और प्रियजनों के साथ हैं। इस समय, हमारा प्राथमिक ध्यान सभी प्रभावित लोगों और उनके परिवारों का समर्थन करने पर है। हम साइट पर आपातकालीन प्रतिक्रिया टीमों की सहायता करने और प्रभावित लोगों को सभी आवश्यक सहायता और देखभाल प्रदान करने के लिए अपनी शक्ति में सब कुछ कर रहे हैं। जैसे ही हमें और अधिक सत्यापित जानकारी प्राप्त होगी, आगे के अपडेट साझा किए जाएंगे। एक आपातकालीन केंद्र सक्रिय कर दिया गया है और जानकारी मांगने वाले परिवारों के लिए सहायता टीम स्थापित की गई है।"



  • Jun 12, 2025 15:15 IST

    पीएम मोदी ने की बात, नागरिक उड्डयन मंत्री रवाना

    प्रधानमंत्री मोदी ने गृह मंत्री अमित शाह और नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू से बात की है। उन्होंने उनसे अहमदाबाद जाकर यह सुनिश्चित करने को कहा है कि विमान दुर्घटना के बाद प्रभावित लोगों को हर संभव सहायता दी जाए। इसके बाद नागरिक उड्डयन मंत्री नायडू अहमदाबाद के लिए रवाना हो गए हैं। 



Air India Plane Crash Ahmedabad Plane Crash Plane Crash
Advertisment
Advertisment