/young-bharat-news/media/media_files/2025/06/14/AXmmTiCiQd4vuLMfh6LY.jpg)
पायलट ने सुरक्षा कारणों से लिया निर्णय
फ्लाइट क्रू ने बताया कि यह निर्णय यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लिया गया। पायलट ने यात्रियों को स्पष्ट रूप से सूचित किया कि फ्लाइट में तकनीकी समस्या आने के कारण यह आवश्यक हो गया था कि सभी को कोलकाता में ही डिबोर्ड कराया जाए। फिलहाल एयर इंडिया की तकनीकी टीम विमान की जांच कर रही है और यात्रियों को उनकी onward journey के लिए वैकल्पिक फ्लाइट्स की व्यवस्था की जा रही है।
#WATCH | West Bengal: An Air India San Francisco-Mumbai flight, with a scheduled stop in Kolkata, underwent a mandatory post-landing inspection upon arrival in Kolkata. During the check, a technical issue was suspected. All passengers were safely deplaned. Some of them have now… pic.twitter.com/nOVbJPcZK1
— ANI (@ANI) June 17, 2025
एयर इंडिया की आधिकारिक प्रतिक्रिया
एयर इंडिया ने इस घटना पर खेद जताते हुए बयान जारी किया है। फ्लाइट AI180 में आई तकनीकी खराबी के कारण यात्रियों को हुई असुविधा के लिए हम क्षमा चाहते हैं। हमारी पहली प्राथमिकता सुरक्षा है, और इसी कारण उड़ान रद्द की गई। एयरलाइन ने कहा कि कोलकाता से मुंबई के लिए एक वैकल्पिक उड़ान की व्यवस्था की जा रही है और यात्रियों को जल्द से जल्द उनके गंतव्य तक पहुंचाया जाएगा। सभी प्रभावित यात्रियों से संपर्क कर मुआवजा और रिफंड की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है।
यात्री बोले- जानकारी नहीं मिली
हालांकि, कुछ यात्रियों ने सोशल मीडिया पर खराब सूचना प्रबंधन को लेकर नाराजगी जताई। एक यात्री ने ट्वीट किया- हम कोलकाता में फंसे हैं और यह स्पष्ट नहीं है कि अगली उड़ान कब होगी। एयर इंडिया को यात्रियों को समय से जानकारी देनी चाहिए। इस पर एयर इंडिया की ओर से जवाब आया कि हर यात्री को व्यक्तिगत रूप से अपडेट किया जा रहा है।
#WATCH | A passenger, Preeti Sharma says, "Our flight is being booked. I had booked my tickets (on San Francisco-Mumbai flight) in January..." pic.twitter.com/uDuEfLjIOp
— ANI (@ANI) June 17, 2025
दोपहर 2 बजे तक उड़ान की संभावना
सूत्रों के अनुसार, कोलकाता से मुंबई के लिए एक विशेष फ्लाइट आज दोपहर 2 बजे तक रवाना हो सकती है, अगर मौसम और तकनीकी स्थितियां अनुकूल रहीं। एयर इंडिया ने कुछ यात्रियों को अस्थायी रूप से होटल में ठहराने और भोजन की व्यवस्था भी की है।