/young-bharat-news/media/media_files/2025/05/14/1GwVdfyl3esonXOgf3GM.jpg)
Photograph: (Google)
नई दिल्ली, वाईबीएन डेस्क। पूर्व रक्षा सचिव डॉ. अजय कुमार को संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) का नया चेयरमैन नियुक्त किया गया है। केंद्र सरकार की ओर से जारी आदेश के अनुसार, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इस नियुक्ति को स्वीकृति प्रदान की है। अजय कुमार 1985 बैच के केरल कैडर के सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी हैं और 23 अगस्त 2019 से 31 अक्टूबर 2022 तक रक्षा सचिव के रूप में कार्य कर चुके हैं। बता दें कि यूपीएससी चेयरमैन का पद 29 अप्रैल 2025 को प्रीति सूदन का कार्यकाल समाप्त होने के बाद से रिक्त था। अब अजय कुमार की नियुक्ति से आयोग को नया नेतृत्व मिला है।
UPSC चेयरमैन का कार्यकाल और जिम्मेदारी जानिए
ये है डॉ. अजय कुमार का प्रोफाइल
रक्षा सचिव (2019–2022)
टेक्नोलॉजी और रक्षा क्षेत्र में कई प्रमुख नीतियों में योगदान
अब संघ लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष के रूप में नियुक्त
/young-bharat-news/media/agency_attachments/2024/12/20/2024-12-20t064021612z-ybn-logo-young-bharat.jpeg)
Follow Us