नई दिल्ली, वाईबीएन नेटवर्क।
टीवी एंकर चित्रा त्रिपाठी और अतुल अग्रवाल का तलाक हो गया है। दोनों 16 साल पहले वैवाहिक बंधन में बंधे थे। चित्रा त्रिपाठी का टीवी पत्रकारिता में लंबा करियर है, वहीं अतुल अग्रवाल की भी एक चैनल के संपादक हैं। 2022 में नोएडा में एक लूट की घटना पर स्टोरी को लेकर दोनों के बीच विवाद की चर्चा सामने आई थी। नोएडा पुलिस ने इस कथित लूट को फर्जी करार दिया था। बताया जा रहा है उसी के बाद से दोनों के बीच दूरियां बढ़ती गईं और बात तलाक तक पहुंच गई। चित्रा त्रिपाठी और अतुल अग्रवाल, दोनों ने एक्स पर पोस्ट कर सेपरेशन की पुष्टि की है।
जानिए चित्रा ने “एक्स” पर लिखा
चित्रा त्रिपाठी ने अपने ट्विटर हैंडल से लिखा है कि “साथ में 16 शानदार साल बिताने के बाद, हमने कुछ समय पहले ही अलग होने की योजना बनाई थी। अब हम इसे औपचारिक रूप देने के लिए तैयार हैं। पति-पत्नी के रूप में नहीं, बल्कि सह-माता-पिता और परिवार के रूप में। हम दोनों अपने बेटे को साथ-साथ पालने के लिए समर्पित हैं और इस बदलाव के दौरान अपने प्रियजनों के समर्थन के लिए उनके आभारी हैं। यह अंत नहीं है, बल्कि एक नई यात्रा की शुरुआत है। आपकी शुभकामनाएँ हमारे लिए बहुत मायने रखती हैं।”
अतुल अग्रवाल ने कही यह बात
एक न्यूज चैनल के संपाादक अतुल अग्रवाल ने अपने ट्विटर हैंडल से लिखा है कि होइहि सोइ जो राम रचि राखा। को करि तर्क बढ़ावै साखा॥ अस कहि लगे जपन हरिनामा। गईं सती जहँ प्रभु सुखधामा॥ सब अच्छा है, आगे भी अच्छा ही होगा। पत्नी का प्रत्येक निर्णय आज तक लागू होता रहा है तो आज क्यों नहीं? परिजनों, मित्रों की सुहानुभूति और फिक्र के लिए धन्यवाद। अतुल ने इस पोस्ट के साथ केदारनाथ मंदिर के सामने चित्रा त्रिपाठी के साथ एक तस्वीर भी शेयर की है।